AUS Vs PAK 3rd Test डेविड वॉर्नर ने सिडनी में अपने फेयरवेल स्पीच में बहुत ही भावुक होते हुए टेस्ट को अलविदा कहा- अपनी कामयाबी का श्रेय परिवार को दिया

AUS Vs PAK 3rd Test:  डेविड वॉर्नर (David Warner) ने सिडनी (Sydney) में पाकिस्तान (Pakistan) के विरुद्द अंतिम बार खेलते हुए टेस्ट मैच से अपनी विदाई ली। पाकिस्तान (PAK) की टीम ने भी डेविड वॉर्नर को एक खास अंदाज मे फील्ड से विदाई दी है। पाकिस्तान की टीम ने डेविड वॉर्नर को गॉड ऑफ ऑनर (God of Honor) दिया। ऐसे में वॉर्नर अपने अंतिम टेस्ट मैच में फेयरवेल स्पीच (farewell speech) के दौरान बहुत ही भावुक हो गए। वॉर्नर ने अपने सफल क्रिकेट करियर का श्रेय अपने परिवार माता-पिता और भाई को दिया है।

डेविड वॉर्नर ने सिडनी में अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहा

AUS Vs PAK 3rd Test:  डेविड वॉर्नर ने सिडनी में पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम बार टेस्ट मैच से विदाई ली। पाकिस्तान ने डेविड वॉर्नर को खास अंदाज मे फील्ड से विदाई है। पाकिस्तान की टीम ने डेविड वॉर्नर को गॉड ऑफ ऑनर दिया।

यह भी देखें: Dean Elgar के आखिरी टेस्ट को भारतीय खिलाड़ियों ने बनाया बहुत ही खास, रोहित और विराट ने 1 खास चीज एल्गर को भेंट की।    

AUS Vs PAK 3rd Test:  वॉर्नर फेयरवेल स्पीच के दौरान भावुक हो गए

AUS Vs PAK 3rd Test
AUS Vs PAK 3rd Test

ऐसे में टीम के खिलाड़ियों ने भी डेविड वॉर्नर को लेकर कुछ भावुक संदेश दिए। उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) भी वॉर्नर की विदाई पर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वॉर्नर के साथ खेलना गर्व की बात थी। इस बीच मैच के बाद डेविड वॉर्नर ने अपने अंतिम विदाई पर बात की। इस दौरान वॉर्नर भावुक हो गए।

वॉर्नर ने अपने परिवार की तारीफ की

वॉर्नर ने कहा कि “जीवन का एक बहुत बड़ा हिस्सा जिनके बिना मैं यह मुकाम हासिल नहीं कर सकता था। मैं अपने माता-पिता को एक अच्छी और खूबसूरत परवरिश देने का श्रेय देता हूं। मैं अपने भाई स्टीव (Stive) के कदमों पर चल रहा हूं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

पत्नी को दिया खास संदेश-

AUS Vs PAK 3rd Test
AUS Vs PAK 3rd Test

इसके बाद फिर कैंडिस (Candice) जीवन में आईं। हमारा एक सुंदर परिवार है और मैं उनके साथ हर पल का मजा लेता हूं। मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं और अब मैं इस पर ज्यादा नहीं बोलूंगा क्योंकि भावुक हो जाऊंगा। कैंडिस ने जो किया है उसके लिए उन्हें धन्यवाद। आप मेरे लिए बहुत मायने रखती हैं।

इस तरह करेंगे अपने करियर को याद-

AUS Vs PAK 3rd Test
AUS Vs PAK 3rd Test

इसके बाद वॉर्नर ने संन्यास पर बात करते हुए कहा कि यह बहुत भावुक होगा मैदान पर अपने साथी खिलाड़ियों को खेलते हुए देखना और मैं वहां नहीं होऊंगा। इसके अलावा वॉर्नर ने कहा कि वे जब भी अपने करियर को याद करेंगे तो उत्सुकता, एंटरटेनमेंट और इस उम्मीद के साथ कि वह सबके चेहरों पर मुस्कान ला पाए होंगे इसके साथ करेंगे।

मुझे उम्मीद है कि युवा खिलाड़ी यहां टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट में मेरे कदमों पर चलेंगे। इसके साथ ही युवा मेहनत करें और रेड बॉल क्रिकेट को भी खेले, जो काफी एंटरटेनिंग है।

1 thought on “AUS Vs PAK 3rd Test डेविड वॉर्नर ने सिडनी में अपने फेयरवेल स्पीच में बहुत ही भावुक होते हुए टेस्ट को अलविदा कहा- अपनी कामयाबी का श्रेय परिवार को दिया”

Leave a Comment