WTC 25: केप टाउन Cap Town) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत (India) ने साउथ अफ्रीका (South Africa) पर 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहली पारी में साउथ अफ्रीका (SA) ने 55 रन बनाए थे। भारत (IND) अपनी पहली पारी में 153 रन पर सिमट गई थी। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका 175 रन बना सकी और भारत को 79 रन का लक्ष्य दिया जिसे भारत ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
WTC 25: साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत के बाद भारतीय टीम (Indian Team) ने WTC25 के प्वाइंट्स टेबल (Points Table) में लंबी छलांग लगाई है। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC0 की साइकिल में भारत पहले नंबर पर पहुंच गया है। वहीं, साउथ अफ्रीका दूसरे नंबर पर खिसक गया। इससे पहले भारत छठे स्थान पर थी।

WTC 25 की प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंचा भारत

इस टेस्ट मैच मिली जीत का फायदा भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की प्वाइंट्स टेबल में हुआ। भारत ने लंबी छलांग लगाते हुए नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल में भारत ने अभी तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें दो जीते हैं, एक मैच में हार मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। और इस गणित के हिसाब से टीम इंडिया का जीत का प्रतिशत 54.16 है और उसके 26 प्वाइंट्स हैं।
WTC 25 की प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर साउथ अफ्रीका
प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका है। साउथ अफ्रीका की जीत का प्रतिशत 50.00 है और 12 अंक हैं। प्वाइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड (New Zealand) की टीम तीसरे स्थान पर मौजूद है। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश (Australia And Bangladesh) की टीम चौथे और पांचवें स्थान पर हैं, जबकि पाकिस्तान (Pakistan) की टीम अभी छठे नंबर पर मौजूद है।
WTC25: भारतीय टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में दो बार जगह बनाई

बता दें कि भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (Indian Team WTC) के फाइनल में दो बार जगह बना चुकी है, लेकिन टीम खिताब जीतने में कामयाब नहीं हो पाई है।

