AUS Vs PAK 1st Test पाकिस्तान कंगारू सरजमीं पर एक जीत के लिए 28 साल से तरस रहा है। क्या शान मसूद जीत का नया इतिहास बनाएगे?

AUS Vs PAK 1st Test पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket Team) का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (Australia) की धरती पर अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में पाकिस्तान की टीम कंगारू की सरजमीं पर एक जीत के लिए पिछले 28 साल से तरस रहा है। पाकिस्तान (PAK) को टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया (AUS) में आखिरी जीत साल 1995 में मिली थी। और फिर इसके बाद से जीत तो भूल जाइए पाकिस्तान टीम एक भी टेस्ट मैच ड्रॉ तक नहीं करा पाई है।

AUS Vs PAK 1st Test:  पहला टेस्ट 14 दिसंबर से पर्थ में

AUS Vs PAK 1st Test:
AUS Vs PAK 1st Test:

AUS Vs PAK: गुरुवार यानी 14 दिसंबर 2023 से पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया (PAK Vs AUS) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच पर्थ (Parth) में खेला जाना है। दोनों ही टीमों ने इस पहले टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है।

यह भी देखें: U-19 World Cup Schedule के शेड्यूल की हो गई घोषणा, इस देश को मिली मेजबानी

AUS Vs PAK 1st Test:  पाकिस्तान मे 2 खिलाड़ियों का टेस्ट डैब्यू

AUS Vs PAK 1st Test:
AUS Vs PAK 1st Test:

पाकिस्तान की ओर से आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद टेस्ट डेब्यू (aamir jamal and khurram shehzad test debut) करते हुए नजर आएंगे। बतौर टेस्ट कप्तान शान मसूद (Test captain Shan Masood ) पहली बार पाकिस्तान टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। मसूद के लिए कंगारू (Kangaroo) की धरती पर टीम की नैया को पार लगाना इतना भी आसान नहीं होगा। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर आखिरी टेस्ट साल 1995 में जीता था।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

AUS Vs PAK 1st Test:  ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान का रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर साल 1996 से लेकर अभी तक कुल 14 टेस्ट मैच खेले हैं। इस सभी 14 टेस्ट मैचों में पाकिस्तान की टीम को हार का मुँह देखना पड़ा है। 28 साल में पाकिस्तान की टीम एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।

AUS Vs PAK 1st Test:  प्लेइंग 11 में दो नए चेहरे

पाकिस्तान ने पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का एलान कर दिया है। ग्यारह सदस्यीय टीम में पाकिस्तान ने दो नए चेहरों को जगह दी है। आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद पाकिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू करते हुए नजर आएंगे।

जमाल और शहजाद तेज गेंदबाज हैं और दोनों ही अपनी रफ्तार से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की नाक में दम करना चाहेंगे। घरेलू क्रिकेट में शहजाद और जमाल का प्रदर्शन कमाल का रहा है,  और उनके इसी शानदार प्रदर्शन की वजह से उनको टेस्ट टीम में मौका दिया गया है।

1 thought on “AUS Vs PAK 1st Test पाकिस्तान कंगारू सरजमीं पर एक जीत के लिए 28 साल से तरस रहा है। क्या शान मसूद जीत का नया इतिहास बनाएगे?”

Leave a Comment