AUS Vs PAK: WTC Points Table Update ऑस्ट्रेलियाई टीम (Australia Team) ने पाकिस्तान (Pakistan) के विरुद्द खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। सिडनी टेस्ट (Sydney Test) में ऑस्ट्रेलिया (AUS) ने जीत हासिल कर पाकिस्तान (Pak) का सीरीज में 3-0 से सफाया किया। पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को बंपर फायदा हुआ। अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 (WTC2023-25) की प्वाइंट्स टेबल (Point Table) में कंगारू टीम (Kangaroo Team) पहले स्थान पर पहुंच गई है।
AUS Vs PAK: WTC 2023-25 की पॉइंट टेबल में ऑस्ट्रेलिया नंबर-1

पाकिस्तान पर शानदार जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को बंपर फायदा हुआ। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-35 की प्वाइंट्स टेबल में कंगारू टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने भारतीय टीम (Indian Team) से नंबर-1 का ताज छीन लिया है। अब भारत (India) दूसरे पायदान पर खिसक गया है।
ऑस्ट्रेलिया की जीत, भारत का नुकसान
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया (AUS Vs PAK) के विरुद्द तीसरे टेस्ट मैच में हार के बाद पाकिस्तान टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (Pakistan Team WTC) की अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गया। मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की साइकिल में पाकिस्तान टीम ने अभी तक 5 मैच खेले, जिसमें से 2 मैचों में जीत और तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
भारत नंबर-1 से नंबर-2 पर फिसला

पाकिस्तान (Pak) की हार से भारतीय टीम (Indian Team) को भी नुकसान हुआ। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर समाप्त करने के बाद भारतीय टीम नंबर 1 पर पहुंच गई थी, लेकिन दो दिन के अंदर ही ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत (IND) से नंबर-1 का ताज छीन लिया।
ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियिनशिप की साइकिल में 8 मैच खेले
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियिनशिप की साइकिल में 8 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 मैचों में उसे जीत मिली और 2 में हार का सामना करना पड़ा। तीसरे टेस्ट से पहले कंगारू टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर थी, लेकिन पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से धूल चटाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लंबी छलांग लगाई।


1 thought on “AUS Vs PAK के बीच खेले गए टेस्ट मे ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी मे पाकिस्तान को हराकर भारत से छीना नंबर-1 का ताज, पाक को भी लगा झटका”