Arpit Guleria, Biography, Domestic Career, IPL, Wife, Net Worth, Now कैसे 1 मध्यमवर्गीय परिवार से निकल कर हिमाचल के इस लाल ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया?  

Arpit Guleria एक भारतीय क्रिकेटर है इनका पूरा नाम अर्पित एन गुलेरिया है इनका जन्म 26 अप्रैल, 1997, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश मे हुआ। इनकी आयु अभी करीब 28 वर्ष की है इनकी बल्लेबाजी शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज की है इनकी गेंदबाजी शैली दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज की है। टीम मे इनकी प्रमुख भूमिका गेंदबाज की है ये घरेलू मैच हिमाचल प्रदेश की टीम के लिए खेलते है।

Arpit Guleria की जीवनी

गुलेरिया एक तेज गेंदबाज हैं जो हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं। 28 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 28 नवंबर, 2018 को हैदराबाद के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अपने पहले रणजी ट्रॉफी मैच में तीन विकेट लिए। गुलेरिया ने 15 प्रथम श्रेणी मैचों में भाग लिया है और एक मैच में 6/122 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 44 विकेट लिए हैं। 12 लिस्ट ए मैचों में गुलेरिया ने 11 विकेट अपने नाम किए हैं.

यह तेज गेंदबाज अब सर्विसेज के लिए खेलता है और टीम के लिए एक उपयोगी खिलाड़ी साबित हुआ है। उन्होंने शेष आईपीएल सीज़न के लिए घायल मयंक यादव की जगह ली।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शनिवार को टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के शेष मैच के लिए घायल मयंक यादव के स्थान पर अर्पित गुलेरिया को नामित किया। अर्पित ने हिमाचल प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण किया और वर्तमान में सर्विसेज के लिए खेलते हैं। उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी मैच और 12 लिस्ट ए मैच खेले हैं और इनमें क्रमशः 44 और 11 विकेट लिए हैं। वह ₹20 लाख में एलएसजी में शामिल हुए हैं।

Arpit Guleria का परिचय

26 अप्रैल 1997 को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में जन्मे, उन्होंने 2018 के अंत में 2018-19 रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और अपने पहले मैच में तीन विकेट लिए। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल प्रदेश के लिए लगभग एक साल बाद लिस्ट ए में पदार्पण किया।

Arpit Guleria
Arpit Guleria

यह भी देखें: Matheesha Pathirana, Biography, Domestic Career, IPL, Wife, Net Worth श्रीलंका मे Great मलिंगा की कमी को दूर करने 1 आया नया ‘जूनियर मलिंगा’

Arpit Guleria बॉलिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीगेंदरनविकेटबेस्टऔसतइकोनोमीस्ट्राइकरेट4 विकेट5 विकेट10 विकेट
फर्स्टक्लास193429661696535/4732.003.4355.9110
लिस्ट ए1616715720248/5030.006.0429.7010
टी 2022364711/3647.007.8336.0000

Arpit Guleria बैटिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीनॉटआउटरनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकरेटशतकअर्धशतकचौकेछक्के
फर्स्टक्लास1928141867713.2848138.6601274
लिस्ट ए16951964.753161.290020
टी 20000000.0000.000000

Arpit Guleria के हालिया मैच

हिमाचल बनाम ओडिशा 0 एवं 0* 1/25 एवं 2/74 26-जनवरी-2024 कटक एफसी

हिमाचल बनाम बड़ौदा 24* एवं 26 3/88 19-जनवरी-2024 धर्मशाला एफसी

हिमाचल बनाम उत्तराखंड 6 एवं 0 1/21 एवं 1/47 12-जनवरी-2024 धर्मशाला एफसी

हिमाचल बनाम जे+के — 1/9 05-जनवरी-2024 जम्मू एफसी

हिमाचल बनाम गुजरात 1* 8/50 05-दिसंबर-2023 चंडीगढ़ सूची ए

Arpit Guleria का डेब्यू/आखिरी मैच

एफसी मैच

पदार्पण हिमाचल बनाम हैदराबाद, हैदराबाद – 28 नवंबर – 01 दिसंबर, 2018

अंतिम कटक में ओडिशा बनाम हिमाचल – 26 – 29 जनवरी, 2024

लिस्ट ए

पदार्पण हिमाचल बनाम महाराष्ट्र, वडोदरा – 13 अक्टूबर, 2019

अंतिम गुजरात बनाम हिमाचल, चंडीगढ़ – 05 दिसंबर, 2023

टी20 मैच

पदार्पण ओडिशा बनाम हिमाचल, मुंबई – 17 अक्टूबर, 2023

अंतिम डीवाई पाटिल में हिमाचल बनाम सिक्किम – 27 अक्टूबर, 2023

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Arpit Guleria  का आईपीएल कैरियर

अर्पित गुलेरिया को साल 2023 के आईपीएल मे घायल मयंक यादव की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम मे शामिल किया था हालांकि इस सीजन उन्हे कोई भी मैच खेलने को नहीं मिला। अर्पित गुलेरिया  का IPL-2024 का बेस प्राइज 20 लाख रुपये हैं।

 इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए ऑक्शन पहली बार भारत से बाहर दुबई के कोका-कोला एरिना में हुआ था।   IPL-2024 ऑक्शन के लिए खिलाड़ियों के नामों में से एक नाम अर्पित गुलेरिया का है IPL-2024 ऑक्शन के लिए अर्पित गुलेरिया  अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।

Arpit Guleria  26 साल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास

Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में हिमाचल के लिए खेलने वाले अर्पित गुलेरिया ने इतिहास रच दिया. उन्होंने गेंदबाजी करते हुए ऐसा कमाल दिखाया कि वह भारतीय लिस्ट-ए क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले पहले फास्ट बॉलर बन गए हैं।

Arpit Guleria 8 wicket haul: विजय हजारे ट्रॉफी में मंगलवार को हुए हिमाचल और गुजरात के बीच मैच में एक युवा भारतीय ने इतिहास रच दिया। हिमाचल के लिए खेलने वाले मीडियम पेसर अर्पित गुलेरिया ने गुजरात के खिलाफ गजब की गेंदबाजी करते हुए 8 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही उनका नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया इस मैच में, हालांकि गुजरात की टीम 8 रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही।

Arpit Guleria  बने पहले गेंदबाज

हिमाचल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे अर्पित गुलेरिया ने इस मैच में गुजरात के खिलाफ 8 विकेट लिए उन्होंने प्रियांक पांचाल (96 रन), उमंग कुमार (14 रन), चिराग गांधी (42 रन), सौरव चौहान (0 रन), क्षितिज पटेल (4 रन), चिंतन गाजा (0 रन), सिद्दार्थ देसाई (0 रन) और जयवीर परमार (0 रन) के विकेट झटके।

इसके साथ ही वह लिस्ट-ए क्रिकेट के एक मैच में आठ बल्लेबाजों को आउट करने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं वहीं, अर्पित ये कमाल करने वाले पहले पेसर हैं। इनसे पहले दो गेंदबाज ऐसा कर चुके हैं लेकिन वह स्पिनर हैं इनसे पहले शाहबाज नदीम (8/10) और राहुल सांघवी (8/15) ऐसा कर चुके हैं।

Arpit Guleria  दुनिया के 15वें बॉलर

26 साल के इस खिलाड़ी ने मैच के 49वें ओवर में लिस्ट ए में पहली बार पांच विकेट लिए। उसी ओवर में तीन और विकेट भी अपने नाम किए, गुलेरिया दुनिया भर में सभी रिकॉर्डेड लिस्ट ए क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 15वें गेंदबाज भी बन गए हैं। साल 2018 में लिस्ट ए में उनका डेब्यू हुआ इन्होंने मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में अब तक 4 मैचों में 13 विकेट लिए हैं।

Arpit Guleria : ऐसा रहा मैच का हाल

चिंतन गाजा की कप्तानी में खेल रही गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 327 रनों पर ऑलआउट हो गई। ओपनर उर्विल पटेल और प्रियांक पांचाल के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो सका। उर्विल पटेल ने शतक जड़ते हुए 116 रन बनाए, जबकि प्रियांक 96 रन बनाकर आउट हुए।

टारगेट का पीछा करते हुए हिमाचल एक गेंद रहते हुए 319 रन पर ऑलआउट हो गया। हिमाचल के लिए सबसे ज्यादा रन प्रशांत चोपड़ा ने बनाए उन्होंने 96 रन की पारी खेली। इसके अलावा सुमित वर्मा (82 रन) और ऋषि धवन (36 रन) ने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके. हिमाचल को इस मैच में 8 रन से हार का सामना करना पड़ा।

Arpit Guleria: इस युवा बॉलर को IPL 2024 में रिलीज कर पछता रहा होगा लखनऊ,

हिमाचल प्रदेश के तेज गेंदबाज अर्पित गुलेरिया ने गुजरात के बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाते हुए 10 में से अकेले आठ विकेट ले लिए। विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप डी मैच में अपने नौ ओवर के कोटा में अकेले आठ शिकार कर लिस्ट ए क्रिकेट में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा लिया। गुलेरिया ने भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट इतिहास का एक असाधारण स्पैल फेंका, जिससे वह लिस्ट ए की एक पारी में आठ विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। बावजूद इसके उनकी टीम हिमाचल प्रदेश, गुजरात से ये मैच नहीं जीत पाई।

फिर भी हार गई टीम

मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेने वाली हिमाचल प्रदेश की टीम गुजरात को 327 रन बनाने से नहीं रोक पाई। 32 ओवर तक टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 200 रन के पार हो चुका था। 33वें ओवर में 211 रन पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद तो अर्पित गुलेरिया ने गुजरात के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़कर रख दी। 49 ओवर में टीम 327 रन पर सिमटी। जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम निर्धारित 49.5 ओवर में 319 रन पर ही सिमट गई और आठ रन से मुकाबला गंवा बैठी।

Arpit Guleria  को IPL में लखनऊ ने किया रिलीज

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आईपीएल ऑक्शन से पहले अर्पित गुलेरिया को रिलीज कर दिया था, उन्हें आईपीएल 2023 के बीच सीजन में घायल मयंक यादव का रिप्लेसमेंट बनाया गया था। अर्पित का घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड अच्छा है। इस शानदार प्रदर्शन के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स समेत कई टीमें उन्हें अपने साथ रखने के लिए 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी में ऊंची बोली लगा सकती हैं।

Arpit Guleria आठ विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज

युवा तेज गेंदबाज गुलेरिया ने तेजी से विपक्षी टीम के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया। गुलेरिया ने 96 रन पर खेल रहे प्रियांक पांचाल, प्रतिभाशाली उमंग कुमार, सौरव चौहान, क्षितिज पटेल, चिराग गांधी, सिद्धार्थ देसाई, चिंतन गाजा और जयवीर परमार जैसे खिलाड़ियों का शिकार किया। गुलेरिया (8/50) से पहले 2018 विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान के खिलाफ शाहबाज नदीम (8/10) और 1997 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ दिल्ली के लिए खेलते हुए राहुल सांघवी (8/15) भी ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

Arpit Guleria को IPL 2024 ऑक्शन से पहले LSG ने किया रिलीज

आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने अर्पित गुलेरिया को रिलीज किया। आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने चोटिल मयंक यादव की जगह अर्पित गुलेरिया को शामिल किया था, लेकिन आईपीएल 2024 से पहले उन्हें रिलीज कर दिया। अब घरेलू क्रिकेट में अर्पित ने शानदार प्रदर्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया है। ऐसे में उम्मीद कि जा रही है कि अर्पित पर ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है।

Leave a Comment