WTC Final 2023 IND vs AUS Highlights: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने भारत (India) को 209 रन से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 469 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया (Team India) 296 रन पर सिमट गई थी और पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 173 रन की बढ़त मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने 270 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित की और भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में भारतीय टीम 234 रन पर सिमट गई और मैच 209 रन से हार गई।

WTC Final 2023 मे ऑस्ट्रेलिया की पहले बल्लेबाजी
WTC Final 2023 के इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ट्रेविस हेड ने 163 और स्टीव स्मिथ ने 121 रन बनाए।

WTC Final 2023 मे भारत की बल्लेबाजी

इसके जवाब में भारतीय टीम 296 रन ही बना पाई। अजिंक्य रहाणे के 89, शार्दुल ठाकुर के 51 और रवींद्र जडेजा के 48 रनों ने भारतीय टीम को फॉलोऑन से बचाया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 270 रन बनाकर घोषित की।
एलेक्स कैरी ने नाबाद 66 रन बनाए। पैट कमिंस और मार्नस लाबुशेन ने 41-41 रन बनाए। मैच की चौथी पारी में भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य था। इसके जवाब में भारतीय टीम 234 रन पर सिमट गई। सबसे ज्यादा 49 रन विराट कोहली ने बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 46 और रोहित ने 43 रन का योगदान दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया फाइनल मैच 209 रन से हार गई।
यह भी पढ़ें” क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने चार, पैट कमिंस ने चार, स्कॉट बोलैंड ने पांच विकेट, कैमरून ग्रीन ने दो विकेट और नाथन लियोन ने पांच विकेट लिए। वहीं, भारत के लिए मोहम्मद शमी ने चार, मोहम्मद सिराज ने पांच, उमेश यादव ने दो, शार्दुल ठाकुर ने दो और रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए।
