World Test Championship Point Tables मे भारत 2 नंबर से 5वें स्थान पर पहुंचा, बांग्लादेश की टॉप5 मे एंट्री    

World Test Championship Point Tables: भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच हैदराबाद (Hyderabad) में खेला गया। हैदराबाद में खेले गए इस टेस्ट मैच मे इंग्लैंड (ENG) ने भारत (IND) को 28 रन से हराकर इस सीरीज मे 1-0 से बढ़त बना ली है। टीम इंडिया (Team India) को चौथे दिन मैच जीतने के लिए 231 रन का लक्ष्य मिला था। लेकिन भारतीय टीम (Indian Team) 202 रन पर ही सिमट गई। इंग्लैंड के टॉम हार्टली (England’s Tom Hartley) ने डेब्यू मैच में ही सात विकेट हासिल किए।  

World Test Championship Point Tables: हैदराबाद में मिली इस शर्मनाक हार का असर World Test Championship Point Tables मे भी देखने को मिला इस मैच के पहले भारत नंबर दो की पोजीशन मे था लेकिन इस मैच के हारते ही भारत WTC प्वाइंट्स टेबल (India WTC Point Tables) में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। जबकि बांग्लादेश (Bangladesh) चौथे स्थान पर आ गया है। वहीं, पाकिस्तान (Pakistan) छठे स्थान पर बना हुआ है। इस हार से पहले भारत दूसरे स्थान पर था।

यह भी देखें: Shoaib Malik का भांडा पाकिस्तानी मीडिया ने फोड़ा- शादीशुदा होते शोएब और सना पिछले 3 सालों से रिलेशनशिप में थे।

World Test Championship Point Tables मे भारत को तीन पायदान का हुआ नुकसान

इस हार से भारत को WTC की प्वाइंट्स टेबल में तीन पायदान का नुकसान हु्आ है। भारतीय टीम अब पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर खिसक गई है जो कि इस मुकाबले से पहले दूसरे स्थान पर थी। डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम 5 मैचों में 2 जीत, 2 हार और 1 ड्रॉ के साथ 5वें स्थान पर है। टीम इंडिया के अब 43.33 पॉइंट्स हैं।

यह भी पढ़ें; क्या आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

World Test Championship Point Tables मे भारत से आगे निकला बांग्लादेश

भारत के आगे बांग्लादेश निकल गया है। बांग्लादेश 50.0 पॉइंट्स के साथ चौथे पर जबकि पाकिस्तान 36.66 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका (South Africa) ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया है। साउथ अफ्रीका 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 50 पॉइंट्स लेकर दूसरे स्थान पर है।

World Test Championship Point Tables मे 8वें स्थान पर इंग्लैंड टीम

World Test Championship Point Tables
World Test Championship Point Tables

ऑस्ट्रेलिया (Australia) 10 टेस्ट में 6 जीत, 3 हार और 1 ड्रॉ के साथ 55 पॉइंट्स लेकर टॉप पर है। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड (New Zealand) है, जिसने 2 टेस्ट में 1 जीत हासिल की है, जबकि 1 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, इंग्लैंड टीम (England Team) डब्ल्यूटीसी की प्वाइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर है।

Leave a Comment