IND Vs ENG 1st Test Highlights: भारतीय टीम को पहली पारी में 190 रन की बढ़त लेने के बाद हैदराबाद में हार का सामना करना पड़ा

IND Vs ENG 1st Test Highlights: भारतीय टीम (Indian Team) को पहली पारी में 190 या उससे ज्यादा की बढ़त लेने के बाद टेस्ट क्रिकेट (Test Cricket) में महज दूसरी बार हार का मुंह देखना पड़ा है। इससे पहले साल 2015 में श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द 192 रन की लीड लेने के बाद भी टीम इंडिया (Team India) को हार का सामना करना पड़ा था। यानी इंग्लैंड (England) ने हैदराबाद (Hyderabad) में वो करके दिखा दिया है जो कि पिछले 9 साल में एक बार भी नहीं हो सका था।

IND Vs ENG 1st Test Highlights: टीम इंडिया को पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 28 रन से हराया   

IND Vs ENG 1st Test Highlights: टीम इंडिया के लिए टेस्ट सीरीज की शुरुआत बहुत ही खराब हुई है। हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 28 रन से हार को झेलना पड़ा है। पहली पारी में 190 रन की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद भी रोहित (Rohit) की पलटन बाजी मारने में बुरी तरह से फैल रही। मेहमान टीम से मिले 231 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारत (India) की पूरी टीम 202 रन बनाकर ढेर हो गई।

यह भी देखें: Tanmay Agrawal ने लगाया तिहरा शतक, वो भी महज 147 गेंदों में, प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतिहास रचा गया

IND Vs ENG 1st Test Highlights: टॉम हार्टले ने चौथी पारी में झटके 7 विकेट

इंग्लैंड (ENG) के युवा स्पिन गेंदबाज टॉम हार्टले (Tom Hartley) के आगे भारतीय बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। हार्टले ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चौथी पारी में भारत के सात बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। इंग्लिश स्पिनर ने रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, अक्षर पटेल (The English spinner dismissed batsmen like Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal, Shubman Gill, Axar Patel.) जैसे बल्लेबाजों को चलता किया।

यह भी पढ़ें; अगर आप क्रिकेट के साथ -साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs ENG 1st Test Highlights: बुरी तरह फ्लॉप रहा भारतीय बैटिंग ऑर्डर

इंग्लैंड से मिले 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 202 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड के स्पिनर्स के आगे इंडियन बैटर्स ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। यशस्वी जायसवाल महज 15 रन बनाकर चलते बने, जबकि केएल राहुल अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और 22 रन बनाकर चलते बने।

IND Vs ENG 1st Test Highlights: श्रेयस अय्यर ने अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया

जडेजा और श्रेयस अय्यर ने भी अपने प्रदर्शन से बेहद निराश किया। अक्षर पटेल भी सिर्फ 17 रन ही बना सके। कप्तान रोहित ने 39 रन की पारी खेली, लेकिन वो भी टॉम हार्टले के स्पिन जाल में उलझकर रह गए।

Leave a Comment