World Cup 2023: जमकर भड़के पाकिस्तान टीम पर शाहिद अफरीदी और यह कहा कि ‘यह कोई गुलाब का बिस्‍तर नहीं जहां…’

World Cup 2023: बाबर आजम (Babar Azam) की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम की वर्ल्‍ड कप 2023 (WC2023) में अफगानिस्‍तान (Afghanistan) के विरुद्द हुई हार दिग्‍गज पाकिस्‍तानी क्रिकेटर्स को रास नहीं आ रही है। पाकिस्‍तान (Pakistan) के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) बाबर आजम पर जमकर भड़के हुए है। अफरीदी ने कहा कि बाबर आजम को कप्‍तान के रूप में बहुत ही अधिक आक्रामक होने की जरुरत है और उन्‍हें विरोधियों पर ज्‍यादा से ज्यादा दबाव बनाना चाहिए।

World Cup 2023: शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम की कप्‍तानी की आलोचना की

World Cup 2023
World Cup 2023

पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम की कप्‍तानी की जमकर आलोचना की है। चेन्‍नई (Chennai) में सोमवार को पाकिस्‍तान को वर्ल्‍ड कप 2023 के 22वें मेच में अफगानिस्‍तान के हाथों 8 विकेट से   शिकस्‍त मिली थी।

यह भी देखें: Rachin Ravindra: भारतीय मूल के न्यूजीलैंड क्रिकेटर की Biography, Wife, Net Worth, Domestic Career

World Cup 2023: अफगानिस्तान के हाथों पाकिस्तान की करारी हार

World Cup 2023
World Cup 2023

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए थे। जबकि इसके जवाब में अफगानिस्‍तान की टीम ने 49 ओवर में दो विकेट खोकर यह लक्ष्‍य हासिल कर लिया था। और इस तरह से यह पाकिस्‍तान की टूर्नामेंट में लगातार तीसरी शिकस्‍त रही और ऐसी मे अब उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्‍मीदें बहुत ही कठिन हो गई हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

World Cup 2023: अफरीदी ने दी बाबर को सलाह

शाहिद अफरीदी ने बाबर आजम को एक अहम सलाह दी है। अफरीदी ने कहा कि बाबर आजम को यह सीखने की जरुरत है कि बल्‍लेबाजों पर आक्रामक फील्डिंग सजाकर दबाव कैसे बनाते हैं। अफरीदी ने साथ ही कहा कि पाकिस्‍तान के कप्‍तान को यह गुर ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) से सीखना चाहिए।

https://www.youtube.com/shorts/kpLYB7WY-bQ?feature=share

World Cup 2023: शाहिद अफरीदी ने क्‍या कहा

अफरीदी ने कहा कि दबाव बनाने का काम कप्‍तान का होता है। एक तेज गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा है और वहां कोई स्लिप नहीं लगी है? 12 गेंदों में चार रन बनाने हैं और आपने बैकवर्ड प्‍वाइंट लिया हुआ है? दबाव बनाइए। ऑस्‍ट्रेलिया की टीम क्‍या करती हैं? वो एक या दो विकेट लेते हैं और सभी खिलाड़ियों को सर्कल के अंदर बुलाकर दबाव बनाते हैं। उन्‍होंने ऐसा पाकिस्‍तान के विरुद्द भी किया था।

राष्‍ट्रीय टीम का नेतृत्‍व करना सम्‍मान की बात है। मगर यह गुलाबों का ताज नहीं हैं। जब आप अच्‍छा करेंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। जब आप घटिया प्रदर्शन करेंगे तो हर कोई आपको और हेड कोच को दोष देंगे।

अब पाकिस्‍तान को अपना अगला मैच शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 को चेन्‍नई के एमए चिदंबरम स्‍टेडियम में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से खेलना है और ऐसे मे बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्‍तान टीम की कोशिश हर हाल में मैच जीतने की होगी।

1 thought on “World Cup 2023: जमकर भड़के पाकिस्तान टीम पर शाहिद अफरीदी और यह कहा कि ‘यह कोई गुलाब का बिस्‍तर नहीं जहां…’”

Leave a Comment