World Cup 2023: बाबर आजम (Babar Azam) के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप (Pakistan Team World Cup) में भाग लेने के लिए भारत (India) पहुंच गई है। हैदराबाद (Hyderabad) में पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) का स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार से पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम बहुत ही प्रभावित हुए। बाबर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी (Insta Gram Story) पर भारत (Bharat) से मिले इस प्यार और समर्थन पर अपनी खुशी भी जाहिर की। पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 (WC2023) में अपने अभियान की शुरुआत नीदरलैंड्स (Netherlands) के विरुद्द 6 अक्टूबर से शुरू करेगी।

World Cup 2023: पाकिस्तान टीम भारत पहुंची

पाकिस्तान की टीम बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 (WC2023) में हिस्सा लेने के लिए भारत (India) आ गई है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भारत से मिले प्यार और समर्थन पर खुशी जाहिर की। बाबर आजम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए खुशी का इजहार किया, जो कि सभी क्रिकेट फैंस को बहुत रास आया।
World Cup 2023: वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से

यहाँ पर हम आपको यह याद दिला दें कि भारत (Bharat) की मेजबानी में 5 अक्टूबर से 19 नवंबर 2023 तक वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन हो रहा है। पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत 6 अक्टूबर को नीदरलैंड्स के खिलाफ करेगी। पाकिस्तान की टीम बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हैदराबाद पहुंची।
World Cup 2023: बाबर आजम ने क्या किया
बाबर आजम को भारत में आकर काफी खुशी हुई। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ”हैदराबाद में यहां मिले प्यार और समर्थन के साथ बहुत खुश।” इससे पहले तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेटरों के स्वागत के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया था।
World Cup 2023: खिताब जीतने के लिए जोर लगाएंगे
बाबर आजम ने भारत रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस की थी। पाकिस्तान के कप्तान ने कहा था कि उनकी टीम की कोशिश आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खिताब जीतने की है। पाकिस्तान की टीम टॉप-2 में रहते हुए अपना अभियान समाप्त नहीं करना चाहती है।
पाकिस्तान ने हाल ही में वनडे टीम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान गंवाया था। हालांकि, पाकिस्तान की टीम जब विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो उसके पास एक बार फिर से शीर्ष पर पहुँचने के लिए एक सुनहरा मौका होगा।
World Cup 2023: नसीम शाह टूर्नामेंट से बाहर

बहरहाल, पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप से पहले वॉर्म-अप मैच खेलेगी। पाकिस्तान की टीम इससे पहले एशिया कप के फाइनल में भी अपनी जगह बनाने से चूक गई थी। इस दौरान उसे तगड़ा झटका लगा क्योंकि तेज गेंदबाज नसीम शाह चोटिल होने के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हुए। पाकिस्तान ने नसीम शाह की जगह हसन अली को शामिल किया।


1 thought on “World Cup 2023: World Cup खेलने के लिए भारत पहुंची पाकिस्तान की टीम, Babar Azam का सोशल मीडिया पोस्ट हुआ वायरल”