Women’s T20 World Cup 2023 Champion: मेग लेनिंग (Meg Lanning) की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया (Australia) की महिला क्रिकेट टीम (Women Cricket Team) ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका (South Africa) का विश्व चैंपियन (world Champion) बनने का सपना तोड़कर रिकॉर्ड छठी बार टी20 विश्व कप खिताब पर कब्जा कर लिया।
Women’s T20 World Cup 2023 Champion: ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका (South Africa) का पहली बार विश्व कप जीतने का सपना तोड़कर खिताबी जीत का छक्का लगा दिया है। मेग लेनिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने रविवार को खेले गए फाइनल मैच में बेथ मूनी की 53 गेंद में नाबाद 74 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में 156 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में मेजबान दक्षिण अफीका की टीम 6 विकट खोकर 20 ओवर मे महज 137 रन ही बना सकी और 19 रन से यह मैच हार गई।

लौरा वॉलवर्ट दक्षिण अफ्रीका की सबसे सफल बल्लेबाज रहीं उन्होंने 41 गेंद में 68 रन की पारी खेली। उनके अलावा क्लो ट्रॉयोन ने 25(23) रन बनाए। बेथ मूनी को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। एश्ले गार्डनर शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुनी गईं।
Women’s T20 World Cup 2023 Champion : शुरुआत से ही लड़खड़ाया द. अफ्रीका
Women’s T20 World Cup 2023 Champion ऑस्ट्रेलिया के बनाए 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम लौरा वुलवर्ट और तैजमिन ब्रिट्ज की जोड़ी के साथ उतरी। दोनों ने पारी की शुरुआत की और तीन ओवर में केवल 8 रन जोड़े लेकिन कोई विकेट नहीं गिरने दिया। लेकिन धीमी शुरुआत की वजह से मेजबान टीम के ऊपर दबाव बढ़ने लगा था। ऐसे में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में सेमीफाइनल में द. अफ्रीका की जीत की हीरो रहीं तैजमिंन ब्रिट्स डार्सी ब्राउन की गेंद पर ताहिलिया मैक्ग्रा के हाथों लपकी गईं। ब्रिट्स 10(17) रन बना सकीं। उनके आउट होते ही स्कोर 5 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन हो गया।
Women’s T20 World Cup 2023 Champion कप्तान का नहीं चला बल्ला
इसके बाद आईं मारिजान कैप ने लौरा वुलवर्ट के साथ पारी को संभाला और तेजी से बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने स्कोर को पचास रन के करीब पहुंचा दिया। ऐसे में 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर एश्ले गार्डनर ने मारिजान कैप को ब्राउन के हाथों कैच कराकर अपनी टीम को दूसरी सफलता दिला दी।
इसके साथ ही द. अफ्रीका का स्कोर 9 ओवर में 2 विकेट पर 46 रन हो गया। दसवें ओवर की दूसरी गेंद पर वॉलवर्ट ने चौका जड़कर अपनी टीम को 50 रन के पार पहुंचा दिया। ऐसे में बल्लेबाजी करने उतरी कप्तान सुन लुस 11वें ओवर की चौथी गेंद पर वॉलवर्ट के साथ गलतफहमी की वजह से रन आउट होकर पवेलियन वापस लौट गईं। वो 2(5) रन बना सकीं।
क्रिकेट के साथ अगर आप कुकिंग का शौक रखते है तो नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे ।
Women’s T20 World Cup 2023 Champion वॉलवर्ट ने कराई वापसी
कप्तान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी क्लो ट्रॉयन ने लौरा वॉलवर्ट के साथ मिलकर तेजी से रन बनाने शुरू किए। दोनों ने 14वें ओवर में ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर जॉर्जिया वॉरेहम के खिलाफ 15 रन जड़कर अपनी टीम की मैच में वापसी कराने की कोशिश की। इसके बाद वॉलवर्ट ने अपना अर्धशतक शानदार चौके के साथ 43 गेंद में पूरा कर लिया।
इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। चौथे विकेट के लिए ट्रॉयन और वॉलवर्ट के बीच 55 (37) रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को मेगन स्कट ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉलवर्ट को एलबीडब्लू करके तोड़ दिया। वो 61 (48) रन बनाकर पवेलियन वापस लौटीं। जब वो आउट हुईं तब टीम का स्कोर 109 रन था।
Women’s T20 World Cup 2023 Champion ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत फीकी रही
पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लेनिंग ने फाइनल मैच मे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एलिसा हीली ने तेज शुरुआत दिलाने की कोशिश की लेकिन मारिजान कैप ने उन्हें आउट करके अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई और स्कोर को 5 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन कर दिया। हीली 18(20) रन बनाकर पवेलियन लौटीं। पॉवरप्ले में ऑस्ट्रेलिया केवल 36 रन एक विकेट के नुकसान पर बना सकी।
Women’s T20 World Cup 2023 Champion वॉलवर्ट और ट्रॉयोन का विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया ने की वापसी
अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका को 43 रन बनाने थे। ऐसे में 121 के स्कोर पर ट्रॉयोन को जेस जॉनेसन ने बोल्ड करके अपनी टीम को पांचवीं सफलता दिला दी। ट्रॉयोन 23 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुईं। जल्दी-जल्दी दो विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर मैच में वापसी कर ली। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के निचले क्रम के बल्लेबाजों को खुलकर रन नहीं बनाने दिए। अंत में मेजबान टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 137 रन बना सकी।
Women’s T20 World Cup 2023 Champion 14वें ओवर में ऑस्ट्रेलिया के 100 रन
गार्डनर के आउट होने के बाद ग्रेस हैरिस बल्लेबाजी के लिए उतरीं और उन्होंने बेथ मूनी के साथ मिलकर टीम को 13.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। 14 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 विकेट पर 103 रन था। ऐसे में 15वें ओवर की पहली ही गेंद पर मलाबा ने ग्रेस हैरिस को बोल्ड करके द. अफ्रीका को तीसरी सफलता दिलाई।
हैरिस 10(9) रन बनाकर पवेलियन लौटीं। कप्तान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आईं क्लो ट्रॉयन ने वॉलवर्ट के साथ मिलकर तेजी से रन बनाने शुरू किए। 14वें ओवर में दोनों ने लेग स्पिनर वॉरहेम के ओवर में 15 रन बटोरकर मैच का रुख पलटने की कोशिश की। इसके बाद वॉलवर्ट ने ब्राउन की गेंद पर शानदार चौका जड़कर अपना अर्धशतक 43 गेंद में 4 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा कर लिया।
Women’s T20 World Cup 2023 Champion ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 6 विकेट पर 156 रन
पारी में 17 गेंद शेष रहते बल्लेबाजी करने उतरीं ऐलिसा पेरी ने चौका जड़कर अपनी पारी की शुरुआत की। इसके बाद दूसरे छोर से मूनी ने तेजी से रन बनाए और पेरी उनका साथ देती रहीं। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का जड़ने की कोशिश में इस्माइल की गेंद पर पेरी ब्लिट्स को कैच दे बैठीं और 5 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद अगली ही गेंद पर शबनम इस्माइल ने जॉर्जिया वॉरहेम को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दे दिया और हैट्रिक पर आ गईं।
अंतिम गेंद पर थालिया मैक्ग्रा ने 1 रन लिया और शबनम को हैट्रिक झटकने से रोक दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बना सकी। मूनी 53 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहीं।
Women’s T20 World Cup 2023 Champion खचाखच भरा था स्टेडियम

साढ़े 13 हजार दर्शक मैदान में दक्षिण अफ्रीकी( South Africa) टीम का उत्साह बढ़ाने पहुंचे थे। फाइनल मैच के पूरे टिकट बिक चुके थे क्योंकि घरेलू दर्शक अपनी टीम को विश्व चैंपियन बनता देखने का मौका नहीं खोना चाहते थे।

