Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में फैली हिंसा के कारण अब महिला टी-20 विश्व कप होना मुश्किल है बांग्लादेश को 3 से 20 अक्टूबर तक करनी है मेजबानी

Women T20 World Cup 2024: आईसीसी की आंतरिक सुरक्षा टीम बांग्लादेश में फैली अराजकता पर नजर बनाए हुए है क्योंकि इस देश में अक्टूबर में महिला टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश को तीन से 20 अक्टूबर तक महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी है। सोमवार को बांग्लादेश में फैली हिंसा के कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देकर देश से भागना पड़ा।

Women T20 World Cup 2024: कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी

आईसीसी बोर्ड के सदस्य अभी इसे लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, परंतु बोर्ड से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ऐसी परिस्थितियों के बीच अब बांग्लादेश में टी-20 विश्व कप का आयोजन मुश्किल है। वहीं, आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘आईसीसी के पास अपने सभी सदस्य देशों में एक स्वतंत्र सुरक्षा निगरानी प्रणाली है।

स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने में सात सप्ताह बाकी हैं। ऐसे में इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी कि टूर्नामेंट को बांग्लादेश से स्थानांतरित किया जाएगा या नहीं।’

यह भी देखें: IND Vs SL 2nd ODI: श्रीलंका की नई खोज Jeffrey Vandersay ने 6 विकेट लेकर भारतीय बैटर्स की कमर तोड़ दी, Genius रोहित-विराट भी बने शिकार, Great भारत दूसरे वनडे में 32 रन से पराजित हुआ

Women T20 World Cup 2024: राष्ट्रपति के आवास पर बोला धावा

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। इसके तहत 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले लड़ाकों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रविधान किया गया था।

वहीं, आईसीसी सूत्र ने कहा कि मार्च 2022 में श्रीलंका में अशांति की ऐसी ही स्थिति थी जब प्रदर्शनकारियों ने भ्रष्टाचार और मुद्रास्फीति का हवाला देते हुए पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के आधिकारिक आवास पर धावा बोल दिया था।

इस घटना के बाद आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने जून में द्विपक्षीय सीरीज के लिए वहां की यात्रा की थी। बांग्लादेश में विश्व कप ढाका और सिलहट में आयोजित होने वाला है। भारत के विदेश मंत्रालय (एमईए) ने ‘अगली सूचना तक भारतीय नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा न करने की सख्त सलाह दी है।’ बीसीसीआई इस तरह की स्थितियों में हमेशा सरकार की सलाह मानता है।

आईसीसी के पास अपरिहार्य स्थितियों के लिए आकस्मिक योजनाएं हैं और इस मामले में श्रीलंका एक विकल्प हो सकता है। श्रीलंका ने 2012 का पुरुष टी20 विश्व कप सितंबर और अक्टूबर के बीच वहां आयोजित किया था। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सेना देश (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया) अपनी महिला टीमों को ऐसे देश में भेजते हैं जहां सुरक्षा स्थिति कमजोर रह सकती है।

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश में अक्टूबर में महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 होना है

Women T20 World Cup 2024:
Women T20 World Cup 2024:

बांग्लादेश में अक्टूबर में महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है लेकिन इसका आयोजन संभव नजर नहीं आ रहा है जिसका कारण बांग्लादेश के मौजूदा हालात हैं। बांग्लादेश में इस समय आंदोलन किया जा रहा है जिसके चलते प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और सेना ने देश की कमान अपने हाथों में ले ली है।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Women T20 World Cup 2024: बांग्लादेश के हालात पर है आईसीसी की नजर

Women T20 World Cup 2024: इसी साल अक्टूबर के महीने में बांग्लादेश में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 का आयोजन होना है। इस टूर्नामेंट पर हालांकि संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इसका कारण बांग्लादेश के मौजूदा राजनीतिक हालत हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और देश छोड़कर चली गई हैं। सेना ने इस देश को अपने हाथों में ले लिया है और जल्द ही अंतरिम सरकार के गठन की बात कही है।

आईसीसी की नजरें बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर है और उसने कहा है कि वह इस मामले पर काफी बारीक नजर रखे हुए है। टूर्नामेंट शुरू होने में दो ही महीने का समय बचा है। ऐसे में वर्ल्ड कप को किसी और जगह शिफ्ट कराने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

Women T20 World Cup 2024: सुरक्षा है प्राथमिकता

आईसीसी ने कहा कि वह इस मामले पर नजरें बनाए हुए है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर विचार कर रहा है। आईसीसी के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “आईसीसी, बीसीबी की सुरक्षा एजेंसी और अपने सुरक्षा सलाहकारों के साथ मिलकर मामले पर गंभीर नजर रखे हुए है। हमारी प्राथमिकता सुरक्षा और हिस्सा लेने वाले सभी लोगों की खैरियत है।”

पिछले महीने कोलंबो में हुई आईसीसी की वार्षिक कॉन्फ्रेंस में कुछ देशों ने बांग्लादेश के हालात का मुद्दा उठाया था, लेकिन ये इस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा नहीं था। बांग्लादेश में नौकरी में कोटा सिस्टम के विरोध में आंदोलन हो रहा है।

Women T20 World Cup 2024: 18 दिन का है टूर्नामेंट

महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 में कुल 23 मैच होने हैं। ये टूर्नामेंट 18 दिन तक खेला जाना है। बांग्लादेश के ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम और सिलहट में सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ये मैच खेले जाने हैं लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए इस वर्ल्ड कप का आयोजन मुश्किल लग रहा है।

Leave a Comment