WI Vs IND 2nd Test : इंडिया और वेस्टइंडीज (India And West Indies) के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन (Port Of Spain) में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बारिश की वजह से ड्रॉ रहा और टीम इंडिया (Team India) ने खेली गई दो मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया। बरसात के कारण पांचवें दिन का खेल शुरू ही नहीं हो पाया और इसी कारण से यह टेस्ट मैच बराबरी पर खत्म हुआ।

WI Vs IND 2nd Test : मैन ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को उनकी पहली पारी मे शानदार गेंदबाजी और पहली पारी में 5 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच (Player Of The Match) चुना गया।
WI Vs IND 2nd Test : मैच मे क्या हुआ
भारतीय टीम (Indian Team) ने पहली पारी में खेलते हुए 438 रन बनाये थे, जिसके जवाब में उतरी वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम की पहली पारी 255 रन पर खत्म हुई। शानदार 183 रनों की बड़ी बढ़त लेने के बाद भारत (India) ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 181/2 का स्कोर बनाया और विंडीज की टीम को जीत के लिए 365 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में मेजबानों ने चौथे दिन का खेल खम होने तक 76/2 का स्कोर बनाया और उसके बाद बारिश की वजह से पांचवें दिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला।
WI Vs IND 2nd Test : 5वे दिन बारिश का साया मैच ड्रॉ

पांचवें दिन का पहला सत्र पूरी तरह से बरसात की आगोश में रहा, लेकिन उसके बाद बारिश रुकी और अंपायरों ने मैदान का मुआयना करने के बाद यह निर्णय लिया कि यह मैच 10.45 बजे शुरू होगा और इसमे 67 ओवर ही डाले जाएँगे। हालाँकि इसके बाद एक बार फिर से हल्की बूंदाबांदी की शुरूआयात हो गई और फिर मैच शुरू होने का नया समय 11.10 बजे निर्धारित हुआ, लेकिन घने बादलों को देखते हुए ग्राउंड्समेन ने कवर्स से पिच को ढका था और उसके बाद फिर ऐसी तेज़ बरसात या गई कि आख़िरकार इस मैच को ड्रॉ ही घोषित करना पड़ा।
WI Vs IND 2nd Test : यशस्वी और अश्विन चमके

दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज में युवा और डैब्यू खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने सबसे अधिक 266 रन बनाये, वहीं गेंदबाजी में टीम इंडिया के बेहतरीन स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने सबसे अधिक 15 विकेट लिए। पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी यशस्वी जायसवाल (171) के नाम रहा, वहीं पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अश्विन (7/71) के नाम रहा।


1 thought on “WI Vs IND 2nd Test : इंडिया और वेस्ट इंडीज का दूसरा टेस्ट ड्रॉ, बारिश के कारण टीम इंडिया के हाथों से फिसली जीत ”