West Indies Vs India ODI series : वेस्टइंडीज टीम (West Indies Team) ने भारतीय टीम (Indian Team) के विरुद्द खेले जाने वाले वनडे सीरीज (One Day Series) के लिए अपनी टीम के 15-सदस्यों के नाम का ऐलान कर दिया है। वेस्टइंडीज की टीम ने टीम इंडिया (Team India) के विरुद् आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपने सबसे बड़े विस्फोटक बल्लेबाज शिम्रोन हेटमायर और तेज गेंदबाजी की धार को बढ़ाने के लिए तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस को अपनी टीम में वापस जगह दी है। साथ ही चोटिल ऑलराउंडर कीमो पॉल इस सीरीज मे नहीं खेल पाएंगे।
West Indies Vs India ODI series : वेस्ट इंडीज की वन डे टीम घोषित
West Indies Vs India ODI series : वेस्टइंडीज ने भारत (India) के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे Ind vs WI ODI के लिए हार्ड-हिटिंग बल्लेबाज शिम्रोन हेटमायर Shimron Hetmyer और तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस Oshane Thomas को अपनी टीम में वापस शामिल कर लिया है। 15 सदस्यीय वेस्ट इंडीज की टीम में सर्जरी से रिहैब के बाद तेज गेंदबाज जेडन सील्स और लेग स्पिनर यानिक कारिया को शामिल कर लिया गया है। जबकि बाएं हाथ के स्पिनर गुडाकेश मोती Gudakesh Motie भी चोटिल होने के बाद इस सीरीज से अपनी वापसी कर रहे हैं।
दो साल से बाहर थे यह खिलाड़ी-
चोटिल ऑलराउंडर कीमो पॉल नहीं खेल पाएंगे जबकि पूर्व कप्तान निकोलस पूरन Nicholas Pooran और जेसन होल्डर Jason Holder सेलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं थे। हेटमायर और थॉमस कुछ वक्त पहले तक वेस्टइंडीज की वनडे टीम से बाहर चल रहे थे।

हालांकि इन दोनों ने ही अपना अंतिम मैच करीब करीब 2 साल पहले वनडे मैच खेला था। मुख्य सेलेक्टर डेसमंड हेन्स ने कहा कि हम ओशान और शिम्रोन को टीम में वापस शामिल कर रहे है। दोनों ने पहले भी कुछ सफलता के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेला है, और हमें विश्वास है कि वे सेट-अप में अच्छी तरह फिट होंगे।”
West Indies Vs India ODI series : क्या बोले सेलेक्टर्स-
“ओशेन एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं और नई गेंद से वह लगातार विकेट लेने वाला गेंदबाज भी है। शिम्रोन की धमाकेदार बल्लेबाजी टीम को खासतौर से मीडिल ऑर्डर में बहुत अच्छा स्कोर तक ले जाने मे बहुत बड़ा योगदान टीम को प्रदान कर सकती है। और शिमोन एक विस्फोटक बल्लेबाज के अलावा वह एक बेहतरीं फिनिशर की भूमिका भी निभाते है।”
West Indies Vs India ODI series : वेस्ट इंडीज टीम वनडे विश्व कप 2023 मे नहीं कर पाई क्वालीफाई-
भारत में आगामी एकदिवसीय विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन से चूकने की भारी निराशा के बाद वेस्टइंडीज अपनी वनडे टीम को दोबारा बनाने की कोशिश कर रही है। 27 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज के पहले दो मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेले जाएंगे। इससे पहले टीमें 1 अगस्त को ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी Brian Lara Cricket Academy में अंतिम वनडे के लिए त्रिनिदाद जाएंगी।
West Indies Vs India ODI series : भारत के विरुद्द वेस्टइंडीज की वनडे टीम का स्क्वाड:

शाई होप (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), एलिक अथानाजे, यानिक कारिया, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिम्रोन हेटमायर, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, गुडाकेश मोटी, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस


2 thoughts on “West Indies Vs India ODI series : टीम इंडिया के विरुद्द वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, जाने कौन अंदर और कौन बाहर हुआ?”