Vishwanath Pratap Singh: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के लिए ऑक्शन पहली बार भारत (India) से बाहर दुबई (Dubai) के कोका-कोला एरिना (Coca-Cola Arena) में जब हो रहा था, तो IPL-2024 ऑक्शन के लिए उन खिलाड़ियों के नामों में से एक नाम विश्वनाथ प्रताप सिंह (Vishwanath Pratap Singh) का भी था। IPL-2024 ऑक्शन के लिए विश्वनाथ प्रताप सिंह अनकैप्ड खिलाड़ी थे, विश्वनाथ प्रताप सिंह को PBKS ने 20 लाख रुपए में खरीदा था।
Vishwanath Pratap Singh ने अभी तक आईपीएल नहीं खेला है
विश्वनाथ प्रताप सिंह भारत (India) के ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। ये दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं अगर आप पूछेंगे कि विश्वनाथ प्रताप सिंह ने IPL-2023 में किस टीम से खेला था, तो जवाब है एक भी टीम से नहीं। उन्होंने IPL-2023 में कुल 0 मैच खेले।
Vishwanath Pratap Singh का बेस प्राइस क्या रहा?
भारत (India) के विश्वनाथ प्रताप सिंह 25 साल के युवा खिलाड़ी हैं। 18/06/1998 में जन्मे विश्वनाथ प्रताप सिंह ने साल 2023 तक एक भी आईपीएल (IPL) मैच नहीं खेला हैं। विश्वनाथ प्रताप सिंह का IPL-2024 का बेस प्राइज 20 लाख रुपये हैं।
Vishwanath Pratap Singh IPL 2024 में पंजाब की तरफ से खेलता नजर आएगा

पंजाब की राज्य स्तरीय टीम में जब विश्वनाथ प्रताप सिंह आतिशी बल्लेबाज़ी कर रहे थे तो उनके इस शानदार प्रदर्शन को देख रहीं किंग इलेवन पंजाब की मालकिन और फिल्मी हस्ती प्रीति जिंटा उनके द्वारा लगाए जा रहे शानदार शॉट पर ऐसी फिदा हुई कि उनसे रहा नहीं गया और उन्होंने आईपीएल का आक्शन शुरू होते ही उसी होनहार खिलाड़ी पर दांव लगाते हुए उसे अपनी टीम मे शामिल कर लिया। अब आईपीएल मैच की पिच पर हरदोई के होनहार लाल का जलवा दिखाई देगा।
Vishwanath Pratap Singh का शौक
यहाँ पर हम आपको यह बताते चलें कि बेहंदर ब्लाक के इनायतपुर के छोटे से गांव वाघाडांडा के गलियारों में खेलने- कूदने वाले विश्वनाथ प्रताप सिंह महज 11 साल की उम्र में अपने पिता के साथ पंजाब चला गया था। चूंकि बचपन से ही क्रिकेट के प्रति अपनी दीवानगी रखने वाले इस होनहार का शौक वहीं नहीं रुका, और पंजाब राज्य स्तरीय टीम में खेलते-खेलते विश्वनाथ प्रताप सिंह पता नहीं, कब किंग इलेवन पंजाब की मालिकानों की आंखों के तारे बन गए, खुद उन्हें भी पता नहीं चला।
आईपीएल के आक्शन 2024 में किंग इलेवन पंजाब की टीम ने उन्हें उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा है। टीम के मालिकानों प्रीति जिंटा, मोहित शर्मा,नेस वाडिया और करण पाल (Preity Zinta, Mohit Sharma, Ness Wadia and Karan Pal) को इनसे पूरी उम्मीद है कि शुरू होने वाले आईपीएल 2024 के मैच में विश्वनाथ प्रताप सिंह अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी से किंग इलेवन पंजाब का परचम लहराएगा। इधर यह खबर आने के बाद से विश्वनाथ प्रताप सिंह के गांव में ईद और दीपावली (Eid and Diwali) जैसा माहौल बना हुआ है।
Vishwanath Pratap Singh के बुज़ुर्ग ताऊ की खुशी
वाघाडांडा के रहने वाले विश्वनाथ प्रताप सिंह के आईपीएल मैच में खेलने की खबर सुनते ही उनके ताऊ शारदा बक्श सिंह खुशी के मारे उछल पड़े, राज्य स्तरीय पुरस्कृत किसान शारदा बक्श सिंह ने बताया कि उन्हें शुरू से ही उम्मीद थी कि उनका भतीजा ज़रूर नाम रोशन करेगा और उसने ऐसा कर के भी दिखा दिया।
Vishwanath Pratap Singh ने हरदोई का नाम किया रोशन

पहले गांव की गलियों में खेला क्रिकेट और अब आईपीएल में धूम मचाने की तैयारी है। हरदोई के रहने वाले युवक विश्वनाथ प्रताप सिंह का सिलेक्शन आईपीएल में हो गया है। युवक के आईपीएल में चयनित होने से परिवार व परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लगातार परिजन व इष्ट मित्र बधाइयां दे रहे हैं। लोगों का घर पर ताँता लगा हुआ है।
हरदोई के रहने वाले इस युवा क्रिकेटर को किंग इलेवन पंजाब (King XI Punjab) ने बेस प्राइस 20 लाख रुपए में खरीदा है। आईपीएल में ऑक्शन चल रहा है। ऐसे में आईपीएल खेलने वाली टीम लगातार नए नए खिलाड़ियों को खरीदने का काम कर रही है गली से लेकर आईपीएल तक का सफर इस युवा क्रिकेटर का काफी संघर्ष भरा रहा है इस युवा क्रिकेटर की कड़ी मेहनत व लगन से आज इस मुकाम तक पहुँच सका है
Vishwanath Pratap Singh पंजाब की टीम से खेलेगे

हरदोई जनपद के संडीला तहसील के ब्लॉक बहन्दर की इनायतपुर ग्राम पंचायत के छोटे से माजरा बाघाडंडा के रहने वाले राजकुमार के पुत्र विश्वनाथ प्रताप सिंह का चयन आईपीएल की एक टीम किंग इलेवन पंजाब में हुआ है। (Vishwanath Pratap Singh, son of Rajkumar, resident of small Majra Baghadanda of Inayatpur Gram Panchayat of Block Brahmander of Sandila tehsil of Hardoi district, has been selected in an IPL team King XI Punjab)विश्वनाथ को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था।
बचपन में विश्वनाथ गली में क्रिकेट खेलते थे। विश्वनाथ के पिता की नौकरी पंजाब में लग गई जिसके बाद 11 साल की उम्र में विश्वनाथ अपने पिता के साथ पंजाब चले गए। जहां पिता ने उनका दाखिला एक स्कूल में कर दिया।
विश्वनाथ पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी लगातार अपनी रुचि बनाये रहे। विश्वनाथ ने पहले स्कूल की ओर से क्रिकेट खेला जिसके बाद अच्छा प्रदर्शन रहने पर उनका चयन पंजाब (Punjab) कि राज्य स्तरीय टीम में हो गया वहां भी हरदोई (Hardoi) के इस युवा क्रिकेटर ने अपना जलवा दिखाया और वहां से सीधा आईपीएल में एंट्री ली। विश्वनाथ प्रताप सिंह के ताऊ राज्य सरकार (Vishwanath Pratap Singh’s uncle State Government) की ओर से पुरस्कृत किसान शारदा भगत सिंह हैं।
शारदा भगत सिंह (Sharda Bhagat Singh) बताते हैं कि जब से उन्हें यह खबर मिली है तब से गांव के साथ-साथ पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। विश्वनाथ प्रताप सिंह के ताऊ ने कहा कि अब बस उस दिन का इंतजार है जिस दिन अपने छोटे भाई के पुत्र को आईपीएल (IPL) में खेलते टीवी पर देखेंगे।


1 thought on “Vishwanath Pratap Singh Biography, IPL, विश्वनाथ की मेहनत रंग लाई, PBKS ने IPL Auction 2024 मे उन्हें 20 लाख रुपए में खरीदा।”