Vijay Bharadwaj भारतीय टीम के पूर्व आल राउंडर जिनको अपने पहले ही दौरे पर ऐसी कामयाबी मिली जैसा कि हर डेब्यू करने वाले खिलाड़ी का सपना होता है,अपनी पहली ही सीरीज में गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया और प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player Of The Series) बने। लेकिन इसके बाद कुछ मैच मे उन्हे और खिलाया गया फिर उस के बाद वो टीम से बाहर हो गए और फिर कभी वो वापसी नहीं कर पाए। भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे कई खिलाड़ी आए जिनकी शुरुआत तो धमाकेदार हुई लेकिन अंजाम वैसा नहीं रहा।
यह भी पढ़ें: Minnu Mani-WPL की नीलामी मे तकदीर बदली 1 आदिवासी क्रिकेटर की, दिहाड़ी मजदूर है इनके पिता?
Vijay Bharadwaj; सन 90 के दशक में क्रिकेट को फॉलो कर चुके फैंस के जहन में विजय भारद्वाज का नाम जरूर मौजूद होगा, साल 1999-2000 इस भारतीय क्रिकेटर के लिए बेहद ही यादगार रहा। टीम इंडिया (Team India) में डेब्यू का मौका मिला और एक नहीं बल्कि दोनों ही फॉर्मेट में विजय ने टीम की तरफ से अपना जलवा बिखेरा, अक्टूबर 1999 में न्यूजीलैंड (New Zealand) के विरुद्द टेस्ट डेब्यू किया और फिर सितंबर 1999 में वनडे में भारतीय टीम की तरफ से मैदान पर खेलने उतरे। हालांकि इन दोनों ही फॉर्मेट में उनका करियर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया फिर भी जैसा प्रदर्शन रहा वो फैंस के जहन में छाप छोड़ने के लिए काफी है।
Vijay Bharadwaj डेब्यू सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज

साल 1999-2000 में भारतीय टीम केन्या (Kenya) में एलजी कप (LG Cup) खेलने पहुंची थी और वहीं साउथ अफ्रीका (South Africa) के विरुद्द विजय भारद्वाज ने डेब्यू किया, पहले मैच में उन्होंने 1 विकेट हासिल किया और 18 रन की नाबाद पारी खेल कर टीम को जीत तक पहुंचाया। 4 वनडे मैच खेलने के बाद उन्होंने 41 रन की नाबाद पारी के साथ 89 रन बनाए जबकि विकेट लेने वालों की लिस्ट में 10 विकेट के साथ सबसे ऊपर रहे थे। फाइनल मैच में विजय ने 3 विकेट चटकाए थे और 24 रन की पारी भी खेली थी, उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज (Player Of The Series) चुना गया था।
Vijay Bharadwaj का 10 वनडे और 3 टेस्ट खेलकर करियर खत्म

Vijay Bharadwaj ने जैसी धमाकेदार करियर की शुरुआत की थी उसे वो बरकरार नहीं रख पाए इंटरनेशनल (Inter National) करियर में वो महज 3 टेस्ट और 10 वनडे मैच में ही खेलने उतर पाए, चयनकर्ताओं ने उनको इसके बाद कभी मौका नहीं दिया 3 टेस्ट मैच में विजय भारद्वाज ने 28 रन बनाए और 1 विकेट हासिल किया जबकि 10 वनडे में उनके नाम 136 रन और 16 विकेट हैं। मार्च 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच खेला इसके बाद टीम में वापसी की उम्मीद खत्म होने पर उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले तीन सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ वो बतौर सहायक कोच जुड़े।

