INDW Vs AUSW : टीम इंडिया (Team India) का महिला टी20 विश्व कप 2023 (Women T20 Vishva Cup 2023) के सेमीफाइनल (Semi Final) में टीम इंडिया (Team India) का मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia) से 23 फरवरी को होने जा रहा है।
INDW Vs AUSW T20 women’s world cup 2023
टी20 महिला विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल के लिए अंतिम चार टीमें तय हो गई हैं। टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (England) पहले ही सेमी फाइनल मे पहुँच गए। वहीं दूसरी और ऑस्ट्रेलिया (Australia) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) टीम का भी सेमीफाइनल मे प्रवेश हो गया है। लीग चरण के मैच खत्म हो गए हैं और अब बारी अंतिम चार की है। भारतीय टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia) से होना है, जो इस साल के विश्व कप में लगातार अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है।
INDW Vs AUSW इंग्लैंड (England) का मैच दक्षिण अफ्रीका (South Africa) से होगा। टीम इंडिया (Team India) 23 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया (Australia) से भिड़ेगी। भारतीय टीम को अपना पहला टी20 विश्व कप जीतने के लिए अंतिम दो मैच जीतने होंगे और खिताब हाथ में होगा, लेकिन सेमीफाइनल की राह सरल नहीं हो सकती है। भारतीय टीम का मैच उसी ऑस्ट्रेलिया (Australia) से है, जो टीम इंडिया (Team India) को टी20 में कई बार हरा चुकी है।
भारत (Bharat) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच जो भी टी20 मैच हुए हैं, उसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा है। साथ ही किस टीम ने कितने मैच जीते हैं।
टीम इंडिया का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द टी20 मैचों में बहुत खराब

भारत (Bharat) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच टी20 में अब तक 30 मैच हुए है, इसमें से 22 मैच ऑस्ट्रेलिया (Australia0 ने जीते हैं और छह मैच भारतीय टीम जीतने में सफल रही है। एक मैच नहीं हो सका। भारतीय टीम ने जो छह मैच अपने नाम किए हैं, उसमें एक मैच सुपर ओवर में जीता गया है। लेकिन पिछले पांच टी20 मैचों की बात की जाए तो एक मैच टीम इंडिया (Team India) ने सुपर ओवर (Super Over) में जीता है और चार मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
अब जरा टी20 विश्व कप के मैच की भी बात कर ही ली जाए। भारत (Bharat) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच पांच मैच हुए हैं, इसमें से चार मैचों में टीम इंडिया (Team India) को हार मिली है। इन आंकड़ों से समझ में आ ही रहा होगा कि टीम इंडिया (Team India) के लिए सेमीफाइनल (Semi Final) की जंग जीतना सरल नहीं होगा। खास बात ये भी है कि अभी तक नॉकआउट मैच में भारत (Bharat) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच तीन मैच हुए हैं।
सभी मैच भारतीय टीम हारी है। दो बार सेमीफाइनल में टीम इंडिया (Team India) को हार मिली है, वहीं एक बार फाइनल में भी सामना हो चुका है। साल 2020 के टी20 विश्व कप का फाइनल भारत (Bharat) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के ही बीच हुआ था, जिसमें टीम इंडिया (Team India) को 85 रन से हार का सामना करना पड़ा है।
INDW Vs AUSW टीम इंडिया लीग में इंग्लैंड से हारी, चार में से तीन मैच जीते

INDW Vs AUSW भारतीय टीम भले सेमीफाइनल में पहुंच गई हो और खिताब जीतने की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही हो। लेकिन टीम का प्रदर्शन अभी तक उस स्तर का नहीं रहा है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। भारतीय टीम ने लीग चरण में अपने चार मैच खेले हैं। इसमें से तीन में जीत और एक में हार मिली है। टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान (Pakistan) को हराकर अपनी जीत का अभियान शुरू किया था, इसके बाद वेस्टइंडीज (West Indies) से भी मैच जीत लिया।
INDW Vs AUSW इसके बाद नंबर आया इंग्लैंड (England) का जिससे हम मैच हार गए, लेकिन आयरलैंड (Ireland) को हराकर भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम इंडिया (Team India) का बड़ा मैच केवल इंग्लैंड (England) से ही हुआ, जो कि गवां दिया गया।
इसके अलावा जिन टीमों से मैच हुए, वो टीम इंडिया से कमजोर मानी जाती हैं। लेकिन अब एक बार फिर से बड़ी और दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया से मैच होगा, जो अपने सभी लीग मैच जीतकर यहां तक पहुंची है। देखना होगा कि टीम इंडिया किस तरह का प्रदर्शन करती है, लेकिन इतना तो तय है कि भारतीय टीम को अपने पिछले प्रदर्शन से कुछ आगे बढ़कर प्रदर्शन करना होगा।

