Vaibhav Suryavanshi: बिहार का वंडर बॉय… जिसने 1 साल मे जड़े 49 शतक, लेकिन एज को लेकर है बड़ा कन्फ्यूजन

Vaibhav Suryavanshi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम में बिहार के वैभव सूर्यवंशी का भी चयन हुआ है। वैभव की असली उम्र क्या है, इसे लेकर फैन्स के मन में कन्फ्यूजन है. क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था।

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ तीन वनडे और दो चार दिवसीय मुकाबले खेलने जा रही है पहले 21 सितंबर से दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज होगी। फिर 30 सितंबर से चार दिवसीय मुकाबलों का आयोजन होगा, दोनों टीमों के बीच तीनों वनडे मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे वहीं चार दिवसीय मुकाबले चेन्नई में होने हैं।

Table of Contents

Vaibhav Suryavanshi: बिहार के वैभव का भी सेलेक्शन

चार दिवसीय मैचों के लिए बिहार के वैभव सूर्यवंशी को भी भारत की अंडर-19 टीम में जगह मिली है वैभव को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट्स को मिलाकर कुल 49 शतक जड़े।  वैभव को बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव था  वैभव का जन्म समस्तीपुर जिले के मोतीपुर में हुआ. पांच साल की उम्र से ही वैभव को उनके पिता संजीव नेट प्रैक्टिस कराने लगे।  

वैभव के पिता ने इसके लिए घर पर ही नेट लगवाया. फिर वैभव ने समस्तीपुर की क्रिकेट एकेडमी में दाखिला लिया. इसके बाद वैभव ने पटना के जीसस एकडेमी में मनीष ओझा से ट्रेनिंग ली है. वैभव की मेहनत रंग लाई और उन्हें रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में बिहार की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला. हालांकि वो अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर सके हैं. उन्होंने दो मैचों में 7.75 की औसत से 31 रन बनाए.

Vaibhav Suryavanshi:
Vaibhav Suryavanshi:

Vaibhav Suryavanshi: क्या सच में 13.5 साल के हैं?

Vaibhav Suryavanshi: वैभव खेल के साथ-साथ अपनी उम्र को लेकर चर्चा में रहते हैं. वैभव की असली उम्र क्या है, इसे लेकर सबके मन में कन्फ्यूजन है. क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था और उनकी मौजूदा उम्र 13 साल और 171 दिन आज (16 सितंबर 2024 ) है।

वैसे वैभव ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह सितंबर 2023 में 14 साल के हो जाएंगे. यानी वैभव के उस बयान को आधार माना जाए तो इस महीने इंटरव्यू देखा, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह 27 सितंबर 2023 को 14 साल के हो जाएंगे. मोहनदास ने ये भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी की वास्तविक उम्र को लेकर इससे अधिक प्रमाण क्या हो सकता है.’

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल चार देशों की अंडर-19 सीरीज के दौरान इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतकीय पारियां खेली थीं. तब वैभव इंडिया बी अंडर-19 टीम का पार्ट थे. वैभव रणजी ट्रॉफी के अलावा कुछ बड़े टूर्नामेंट्स में हिस्सा ले चुके हैं. इसमें हेमंत ट्रॉफी, वीनू मांकड़ ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी शामिल है. सूर्यवंशी ने कूच बिहार ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ मैच में 128 गेंदों पर 151 रन बनाए थे, जिसमें 22 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. उसी मैच में उन्होंने 76 रन भी बनाए थे.

यह भी देखें: Varun Chakravarthy, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net Worth, 17 की उम्र में निराश होकर छोड़ा क्रिकेट, फिर 7 साल बाद की वापसी

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 टीम का शेड्यूल (ऑस्ट्रेलिया-19 के खिलाफ)

21-सितम्बर: पहला वनडे, पुडुचेरी, सुबह 9:30 बजे

23 सितम्बर: दूसरा वनडे, पडुचेरी, सुबह 9:30 बजे

26-सितम्बर: तीसरा वनडे, पुडुचेरी, सुबह 9:30 बजे

30 सितम्बर से 3 अक्टूबर: पहला चार दिवसीय मैच, चेन्नई, सुबह 9:30 बजे

07 अक्टूबर से 10 अक्टूबर: दूसरा चार दिवसीय मैच, चेन्नई, सुबह 9:30 बजे

 Vaibhav Suryavanshi: एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम: रुद्र पटेल, साहिल पारख, कार्तिकेय केपी, मोहम्मद अमान (कप्तान), किरण चोरमले, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगालिया (विकेटकीपर), समित द्रविड़, युद्धज गुहा, समर्थ एन, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, हार्दिक राज, रोहित राज अवत, मोहम्मद एनान.

Vaibhav Suryavanshi: चार दिवसीय सीरीज के लिए भारत की अंडर-19 टीम: वैभव सूर्यवंशी, नित्य पंड्या, विहान मल्होत्रा ​​(उप-कप्तान), सोहम पटवर्धन (कप्तान.) कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), चेतन शर्मा, समर्थ एन, आदित्य रावत, निखिल कुमार, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान. 

Vaibhav Suryavanshi: डेब्यू मैच में चमक बिखेरने से चूके

क्रिकेट की दुनिया में एक नाम अभी खूब चर्चा में है. नाम है वैभव सूर्यवंशी. उन्होंने करीब 13 की उम्र में ही रणजी ट्रॉफी में डेब्यू कर इतिहास बनाया है। अभी वह बिहार रणजी की मैच मे मुंबई के खिलाफ खेल रहे हैं पर आप इनकी उम्र पर नहीं जाएं, जो कारनामा क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े नाम को करने में कई वर्ष लग जाते है वो वैभव ने  मात्र 13 की उम्र में ही कर दिया है।

उनके नाम पिछले एक साल में 49 शतक और 3 दोहरा शतक है. आप उनके रिकॉर्ड से इनकी प्रतिभा का अंदाजा लगा सकते हैं. उनकी उपलब्धि पर समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ में काफी खुशी है. उन्होंने बिहार क्रिकेट के लिए इसे बेहतर बताया है।

Vaibhav Suryavanshi: समस्तीपुर का पटेल मैदान है काफी भाग्यशाली

Vaibhav Suryavanshi: बिहार में क्रिकेट के नये अध्याय की शुरूआत पर समस्तीपुर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और वैभव सूर्यवंशी के शुरुआती कोच ब्रजेश कुमार बताते हैं कि समस्तीपुर शहर के स्थानीय पटेल मैदान से खेलकर कई खिलाड़ियों ने जिला और पूरे प्रदेश का नाम रौशन किया। इससे पूर्व पटेल मैदान से क्रिकेट की सफऱ को शुरू करने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो एक बड़ा नाम अनुकूल राय का है जो भारतीय अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में अपना जौहर का प्रदर्शन कर चुके हैं।

वर्तमान में आईपीएल में मुंबई टीम के साथ और अभी कोलकाता के साथ जुड़े हुए हैं. अनुकूल राय भी क्रिकेट का ककरहा ब्रजेश झा से ही सीखे थे. सूर्यवंशी को लेकर कहते हैं कि उन्होंने क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है.उसके बदौलत क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. सूर्यवंशी को आगे भी सफलता का मुकाम मिले इसकी कामना कर रहे हैं.

Vaibhav Suryavanshi: पिता भी रह चुके हैं क्रिकेटर

समस्तीपुर जिला के ताजपुर के रहने वाले उमेश प्रसाद सिंह के पौत्र और पूर्व क्रिकेटर संजीव सूर्यवंशी के दूसरे नंबर के पुत्र वैभव सूर्यवंशी काफी चर्चा में हैं। जिन्होंने समस्तीपुर जिला ही नहीं पूरे देश में अपना नाम रौशन किया है उनके इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल बना हुआ है।

समस्तीपुर के हर चौक चौराहा पर इनकी चर्चा है वैभव ने पिछले एक साल में बिहार के बड़े-बड़े टूर्नामेंट में 49 शतक और 3 दोहरा शतक लगाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, रणजी ट्रॉफी में चुना जाना ताजपुर समेत पूरे जिले के लिए गौरव की बात है।

13 साल 5 महीने के वैभव सूर्यवंशी इस महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टीम में पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच खेलेंगे। एक साल में अलग-अलग टूर्नामेंट में 49 शतक लगाने वाले वैभव ने 4 देशों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अर्द्धशतक लगाया।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Vaibhav Suryavanshi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 टीम में मिला मौका

Vaibhav Suryavanshi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए अंडर-19 क्रिकेट टीम में बिहार के समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला है। ये जब 5 साल के थे, तब से इन्होंने क्रिकेट सीखना शुरू कर दिया था। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 में 178 गेंदों पर 332 रनों की पारी खेल चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम में बिहार के समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। भारत में होने वाली इस सीरीज का आगाज 21 सितंबर से होगा, पहले 3 वनडे मैच और उसके बाद 2 चार दिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे।

Vaibhav Suryavanshi: बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक-

वैभव सूर्यवंशी बाए हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं इनको लेकर यह दावा किया जाता है कि उन्होंने अलग-अगल टूर्नामेंट में एक साल में 49 शतक बनाए हैं। पिछले साल 4 देशों की अंडर-19 सीरीज में भी वैभव को मौका मिला था, उस दौरान उन्होंने इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक बनाया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 75 रन और इंग्लैंड के खिलाफ 53 रन बनाए थे इस दौरान वैभव ने 5 मैच में 177 रन बनाए थे।

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 टूर्नामेंट में पहला तिहरा शतक- 

वैभव रणजी ट्रॉफी, हेमंत ट्रॉफी, कूच बिहार ट्रॉफी और वीनू मांकड़ ट्रॉफी भी खेल चुके हैं वैभव ने कूच बिहार ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ 128 गेंदों में 151 रन बनाए थे। वैभव ने अंडर-19 वीनू मांकड़ ट्रॉफी में बिहार की तरफ से 360 रन बनाए थे इस दौरान उनका औसत 99.70 का रहा था।

इसी साल बिहार क्रिकेट संघ की तरफ से आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे प्रतियोगिता में वैभव सूर्यवंशी ने तिहरा शतक लगाया था। उन्होंने 178 गेंदों पर 332 रन बनाए थे. अंडर-19 टूर्नामेंट के इतिहास का ये पहला तिहरा शतक था।

Vaibhav Suryavanshi: 5 साल की उम्र से खेल रहे क्रिकेट-

वैभव सूर्यवंशी समस्तीपुर के ताजपुर के रहने वाले हैं उन्होंने 13 साल 5 महीने में रणजी ट्रॉफी के लिए डेब्यू किया था। वैभव ने सिर्फ 12 साल 284 दिन की उम्र में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था, उन्होंने फर्स्ट क्लास डेब्यू बिहार की तरफ से मुंबई के खिलाफ किया था।

वैभव के पिता एक क्रिकेटर हैं उनका नाम संजीव सूर्यवंशी है। शुरुआत में वैभव घर में क्रिकेट की प्रैक्टिस करते थे. लेकिन जब उनकी उम्र 5 साल हुई तो उन्होंने सीखना शुरू किया। वो शुरुआत में गांव में क्रिकेट खेलते थे. 10 साल की उम्र में उन्होंने शतक बना दिया था।

Vaibhav Suryavanshi: उम्र को लेकर कन्फ्यूजन-

वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था और इस तरह से उनकी उम्र 13 साल 173 दिन हुई। उनके सर्टिफिकेट में यही उम्र है हालांकि उनकी उम्र को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं, उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि 27 सितंबर 2023 को वो 14 साल के हो जाएंगे। इस तरह से इस महीने उनकी उम्र 15 साल हो जाएगी. हालांकि इसको लेकर अभी कन्फ्यूजन बना हुआ है।

Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 मे भी 58 गेंद पर जड़ा तूफानी शतक

वैभव सूर्यवंशी ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 4 दिनी मैच में बड़ा मुकाम हासिल किया। वैभव ने कुल 64 गेंदों का सामना कर 104 रन बनाए और उनकी पारी में 14 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जमाई और वह ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय बैटर बन गए हैं।

भारतीय अंडर-19 टीम के बैटर वैभव सूर्यावंशी ने सबसे तेज शतक जड़ दिया है। अंडर-19 टीम के 4 दिनी मैच में वैभव ने 58 गेंदों का सामना करते हुए बल्ले से तहलका मचाया और कंगारू टीम को खूब परेशान किया। बिहार से आने वाले वैभव सूर्यवंशी की उम्र महज 13 साल है

और इतनी कम उम्र में उन्होंने अंडर 19 टेस्ट की अपनी पहली पारी में शतक जड़कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा दिया है। वैभव ने 58 गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अपनी सेंचुरी पूरी की और इसी के साथ कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए।

उन्होंने अंडर-19 क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जमाई और वह ऐसा करने वाले सबसे युवा भारतीय बैटर बन गए हैं। वहीं वर्ल्ड रिकॉर्ड में इस मामले में वो दूसरे नंबर पर हैं। अंडर 19 टेस्ट में वैभव से तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज इंग्लैंड के मोईन अली हैं। मोईन ने 2005 में 56 गेंदों पर ये कारनामा किया था।

Vaibhav Suryavanshi: बांग्लादेश के कप्तान नजमुल और बाबर को पछाड़ा

वैभव ने पेशेवर क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी के रूप में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। शांतो सिर्फ 14 साल और 241 दिन के थे जब उन्होंने 2013 में श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ एकदिवसीय मैच में शतक बनाया था। बाबर आजम वैभव सूर्यवंशी और नजमुल हुसैन शांतो के बाद तीसरे सबसे कम उम्र के प्लेयर हैं, जिन्होंने यह कारनामा किया।

अगर बात करें मैच की तो ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 294 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत अंडर-19 की टीम के वैभव ने धमाकेदार शतक जड़ा, जिसमें 14 चौके और 4 छक्के शामिल हे। बता दें कि सूर्यवंशी समस्तीपुर के रहने वाले हैं और वह यूथ 19 टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भी हैं।

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल मे राजस्थान टीम ने खरीदा

इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी महज 13 साल के वैभव सूर्यवंशी पर 1 करोड़ 10 लाख की बोली लगी। यूएई में हुए आईपीएल मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन 30 लाख के बेस प्राइस वाले इस बल्लेबाज को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होड़ मची थी। आखिरी बोली राजस्थान ने लगाई और इस नन्हें प्लेयर को अपना साथ जोड़ने में कामयाबी हासिल की। अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो वह आईपीएल में खेलने वाले सबये युवा प्लेयर बन जाएंगे।

कौन हैं 13 साल के वैभव सूर्यवंशी?

बिहार के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंडर-19 यूथ टेस्ट मैच में धमाल मचा दिया था। बाएं हाथ के बल्लेबाज ओपनर सूर्यवंशी ने सिर्फ 58 गेंद में शतक ठोककर रिकॉर्ड बनाया था। सूर्यवंशी यूथ टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2025 मे डैब्यू

वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल और 23 दिन की उम्र में आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया। यह आईपीएल में सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड है. उन्होंने अपनी पहली गेंद पर छक्का लगाकर एक यादगार शुरुआत की, जो आईपीएल में ऐसा करने वाले 10वें बल्लेबाज बने।

विस्तार से:

सबसे युवा खिलाड़ी:

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, जो 14 साल और 23 दिन के थे.

डेब्यू मैच में छक्का:

उन्होंने अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर छक्का लगाया, जो शार्दुल ठाकुर की गेंद थी.

शानदार प्रदर्शन:

वैभव ने 20 गेंदों में 34 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल थे.

इमोशनल पल:

हालांकि, आउट होने के बाद वैभव भावुक हो गए और पवेलियन लौटते समय रोते हुए नजर आए.

आईपीएल में छक्का लगाने वाले 10वें खिलाड़ी:

वैभव सूर्यवंशी पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले आईपीएल इतिहास में 10वें खिलाड़ी बने.

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल की उम्र में डेब्यू

राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेल रही थी। RR को जीतने के लिए 181 रनों का लक्ष्य मिला था। संजू सैमसन पूरी तरह से फिट नहीं थे, इसलिए रियान पराग टीम की कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मौका दिया। वैभव ने 20 गेंदों में 34 रनों की शानदार पारी खेली।

Vaibhav Suryavanshi ओपनिंग करने उतरे

वैभव सूर्यवंशीको यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिला। वैभव ने पहली ही गेंद पर छक्का मारकर अपना खाता खोला। वह IPL इतिहास में ऐसा करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए। भारतीय खिलाड़ी के तौर पर वह ऐसा करने वाले 10वें प्लेयर हैं। वैभव ने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 170 का था। RR ने उन्हें आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ 10 लाख रुपए में खरीदा था।

Vaibhav Suryavanshi: आउट होने के बाद रोने लगे

वैभव सूर्यवंशी को एडन मार्कराम की गेंद पर आउट हुए। मार्कराम की गेंद को खेलने की कोशिश में वह चकमा खा गए और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। वैभव सूर्यवंशी जब आउट हुए तो काफी इमोशनल हो गए थे। उनकी आंखों से आंसू निकल रहे थे। यह देखकर कई लोग हैरान थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Vaibhav Suryavanshi आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। सिर्फ 14 साल 23 दिन की उम्र में उनका डेब्यू हुआ। वह बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। अभी सूर्यवंशी भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा भी हैं। इस मुकाबले की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स को हार झेलनी पड़ी। पहले खेलते हुए लखनऊ ने 180 रन बनाए थे। विस्फोटक शुरुआत के बाद भी राजस्थान की टीम 178 रन ही बना सकी। 8 मैचों में राजस्थान टीम की यह छठी हार है।

Vaibhav Suryavanshi अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

आईपीएल 2025 के 47वें मैच राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक तूफानी अर्धशतक जड़ा. उन्होंने इस मैच में बड़े-बड़े गेंदबाजों के सामने छक्कों की बारिश कर दी।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास रच दिया, वह इस लीग में खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी है।  और अब अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं. वैभव सूर्यवंशी ने ये कारनामा गुजरात टाइटंस के खिलाफ किया।

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से एक तूफानी पारी देखने को मिली. उन्होंने इंटरनेशल क्रिकेट के बड़े-बड़े गेंदबाजों की क्लास लगाकर रख दी. वैभव सूर्यवंशी ने ये ऐतिहासिक पारी अपने आईपीएल करियर के सिर्फ तीसरे ही मैच में खेली है।

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल की उम्र मे IPL में धमाका

वैभव सूर्यवंशी ने इस मुकाबले की शुरुआत तूफानी अंदाज में करते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा छू लिया. और जिसमे उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए. इसी के साथ वह आईपीएल के साथ-साथ टी20 क्रिकेट के इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए।

उन्होंने ये कारनामा 14 साल 32 दिन की उम्र में किया. इससे पहले ये रिकॉर्ड रियान पराग के नाम था. रियान पराग ने 17 साल 175 दिन की उम्र में ऐसा किया था. दूसरी ओर आईपीएल के इस सीजन का ये सबसे तेज अर्धशतक भी है।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के साथ-साथ टी20 क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करवा दिया है. वैभव सूर्यवंशी से पहले टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के हसन ईसाखिल के नाम था. हसन ईसाखिल ने 15 साल और 360 दिन की उम्र में टी20 फिफ्टी लगाई थी. लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल की उम्र में ही इतिहास रच दिया है।

Vaibhav Suryavanshi: इशांत शर्मा की लगाई क्लास

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान अनुभवी गेंदबाज इशांत शर्मा के खिलाफ काफी आक्रमक बल्लेबाजी की, जो उम्र में वैभव सूर्यवंशी से 22 साल बड़े हैं. दरअसल, राजस्थान की पारी के दौरान चौथा ओवर इशांत शर्मा ने फेंका और स्ट्राइक पर वैभव सूर्यवंशी थे।

वैभव सूर्यवंशी ने इस ओवर की पहली दो गेंदों पर 2 छक्के लगाए. इसके बाद तीसरी गेंद पर चौथा जड़ दिया. वह यहां भी नहीं रुके और पांचवीं गेंद पर एक और छक्का जड़ दिया. इसके बाद वैभव ने चौके के साथ ओवर को खत्म किया. इशांत शर्मा ने इस ओवर में 2 वाइड बॉल भी फेंकी, जिसके चलते राजस्थान ने इस ओवर से कुल 28 रन बटोरे, जिसमें से 26 रन वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आए।

Vaibhav Suryavanshi: 14 साल का शतकवीर

14 साल के वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ ये कारनामा किया. वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में मैदान के चारों ओर छक्के लगाए।

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में एक ऐतिहासिक पारी खेल दी है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने ये कारनामा सिर्फ 35 गेंदों पर करके दिखाया. इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। सिर्फ इतना ही नहीं, वह क्रिकेट के इतिहास में किसी भी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले भी सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं. उन्होंने ये ऐतिहासिक पारी 14 साल 32 दिन की उम्र में खेली।

Vaibhav Suryavanshi: ऐतिहासिक शतक

वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा दिया है. उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों पर 101 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने ये रन 265.78 की स्ट्राइक रेट से बनाए, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने शतक तक पहुंचने के लिए सिर्फ 35 गेंदें ही लीं।

इसी के साथ वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए. इससे पहले ये रिकॉर्ड यूसुफ पठान के नाम था। उन्होंने ये शतक 2010 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए मारा था. अब 15 साल बाद वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें पछाड़ दिया है।

वहीं, आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज की बात की जाए तो वैभव सूर्यवंशी से पहले ये रिकॉर्ड मनीष पांडे के नाम था. मनीष पांडे ने 19 साल 253 दिन की उम्र में ऐसा किया था. लेकिन अब ये रिकॉर्ड भी वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है।  

इतना ही नहीं, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है. उनसे पहले मुरली विजय ने साल 2010 में एक पारी में 11 छक्के लगाए थे.

Vaibhav Suryavanshi: इस लिस्ट में सबसे आगे

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अभी तक सिर्फ 3 मैच ही खेले हैं और उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. वह आईपीएल के शुरुआती 3 मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने आईपीएल में अभी तक 16 छक्के लगा दिए हैं. वहीं, ब्रैंडन मैक्कुलम ने अपने आईपीएल करियर के शुरुआत 3 मैचों में 15 छक्के लगाए थे. अब वैभव सूर्यवंशी इस लिस्ट में भी सबसे आगे निकल गए हैं।

Vaibhav Suryavanshi से हारी गुजरात टाइंटस

आईपीएल 2025 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की. इस मैच में 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने एक मैच विनिंग पारी खेली, जिसके चलते राजस्थान ने 200+ रन का टारगेट आसानी से हासिल कर लिया।

आईपीएल 2025 का 47वां मैच राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीमों के बीच खेला गया. दोनों टीमें आरआर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने हुईं. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

राजस्थान की जीत के हीरो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी रहे, जिसके बल्ले एक ऐतिहासिक शतकीय पारी देखने को मिली. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की अपनी तीसरी जीत हासिल की और गुजरात टाइटंस को तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

गुजरात टाइंटस ने बनाए 209 रन

राजस्थान रॉयल्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमाल की शुरुआत की। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच एक बार फिर अच्छी साझेदारी देखने को मिली. दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 93 रन बनाए।  

इस दौरान साई सुदर्शन 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद गिल और जोस बटलर ने तेज रफ्तार से रन बनाए और टीम के स्कोर को 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन पहुंचा दिया. शुभमन गिल ने 50 गेंदों पर 84 रन बनाए. वहीं, जोस बटलर 26 गेंदों पर 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी ओर महीश थीक्षाना राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे. महीश थीक्षाना ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा संदीप शर्मा और जोफ्रा आर्चर भी 1-1 सफलता हासिल करने में कामयाब रहे. लेकिन बाकी कोई भी गेंदबाज विकेट हासिल नहीं कर सका।

Vaibhav Suryavanshi:गुजरात से छीना मैच

210 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने पहले ही ओवर से तूफानी बल्लेबाजी की. वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाते हुए पहले विकेट के लिए 166 रन जोड़कर इस मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर ऐतिहासिक 101 रन की पारी खेली. वह क्रिकेट के इतिहास में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने. इसी के साथ-साथ आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 7 चौके और 11 छक्के जड़े।

दूसरी ओर यशस्वी जायसवाल ने भी एक विस्फोटक पारी खेली, वह 40 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल ने अपनी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए वहीं, रियान पराग ने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन बनाकर मुकाबले को खत्म किया।

जिसके चलते राजस्थान ने 210 रनों के टारगेट को 15.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम अब IPL में सबसे तेज 200+ रनों का टारगेट हासिल करने वाली टीम भी बन गई है। गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम 1-1 सफलता रही. वहीं, राशिद खान को छोड़कर गुजरात के सभी गेंदबाजों ने 11 या उससे -ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए।

Vaibhav Suryavanshi: 35 गेंदों में शतक लगाकर तोड़े ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स

राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 38 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली. सूर्यवंशी ने महज 35 गेंदों में शतक लगाकर क्रिकेट इतिहास की सबसे शानदार पारी खेल डाली है.

वैभव सूर्यवंशी…इस नाम को अब शायद दुनिया भूल नहीं पाएगी. सिर्फ 14 साल के इस बच्चे ने आईपीएल 2025 में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है जिसपर यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है. वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक ठोक इतिहास रच दिया.

इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 265 से ज्यादा का रहा. सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए, आइए डालते हैं उनपर एक नजर.

Vaibhav Suryavanshi: सबसे कम उम्र का शतकवीर

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल नहीं पूरे क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. प्रोफेशनल क्रिकेट में कभी किसी खिलाड़ी ने 14 साल की उम्र में शतक नहीं ठोका है.

आईपीएल में सबसे तेज शतक

वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक ठोकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही वो इस टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं. इस खिलाड़ी ने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने साल 2008 में 37 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी.

दिलचस्प बात ये है कि उस वक्त वैभव सूर्यवंशी का जन्म भी नहीं हुआ था. वैसे आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने 30 गेंदों में ये कारनामा किया था.

Vaibhav Suryavanshi:16 छक्कों का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल करियर में पहली तीन पारियों में सबसे ज्यादा 16 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ब्रैंडन मैक्कलम के 15 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ डाला.

ऐसा रिकॉर्ड नहीं देखा होगा

वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल मैच में सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय भी बन गए हैं. सूर्यवंशी ने गुजरात के खिलाफ 11 छक्के मारे, उन्होंने मुरली विजय का रिकॉर्ड तोड़ा. वैभव सूर्यवंशी एक आईपीएल पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अनकैप्ड इंडियन भी बन गए हैं.

सबसे कम ओवर में शतक

वैभव सूर्ययवंशी सबसे कम ओवर में शतक तक पहुंचने वाले भारतीय बन गए हैं. ये खिलाड़ी 10.2 ओवर में शतक तक पहुंच गया. वैसे ये रिकॉर्ड गेल के नाम है, जो 8.5 ओवर में शतक लगा चुके थे.

Vaibhav Suryavanshi ने कहा- मैं बेखौफ हूं…

14 साल की उम्र में अपनी बैटिंग से तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब आईपीएल के दूसरे गेंदबाजों को खुला चैलेंज दे दिया है. गुजरात के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक ठोकने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने बड़ी बात कही।

वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ इतिहास रच दिया. महज 14 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने 35 गेंदों में शतक लगाकर कमाल कर दिखाया है. वैभव सूर्यवंशी ने 11 छक्कों के दम पर सेंचुरी लगाई. उनकी इस सेंचुरी की वजह से ही राजस्थान रॉयल्स ने 209 रनों का लक्ष्य बड़ी आसानी से चेज़ कर लिया।

वैभव सूर्यवंशी ने कैसे गुजरात टाइटंस के खिलाफ तूफानी सेंचुरी लगाई और उन्होंने क्या-क्या रिकॉर्ड तोड़े ये आप आगे जानेंगे, लेकिन पहले ये जानिए कि कैसे इस 14 साल के बच्चे ने अब आईपीएल में खेल रहे दिग्गज गेंदबाजों को खुला चैलेंज दे दिया. आइए आपको बताते हैं की सूर्यवंशी ने तूफानी सेंचुरी के बाद क्या कहा है?

Vaibhav Suryavanshi: गेंदबाजों को खुला चैलेंज

वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर में तूफानी सेंचुरी के बाद कहा कि उनके अंदर किसी गेंदबाज का खौफ नहीं है. वो गेंद को देखते हैं ना कि गेंदबाज को. कमेंटेटर मुरली कार्तिक ने उनसे सवाल पूछा कि अब वो दूसरे गेंदबाजों के निशाने पर रहेंगे तो इसपर वैभव ने कहा कि उनके अंदर कोई डर नहीं है.

वैभव सूर्यवंशी ने कहा, ‘शतक लगाकर अच्छा लग रहा है, ये आईपीएल मे मेरी पहली सेंचुरी है, जो कि तीसरी ही पारी में आई. मैं पिछले 3-4 महीनों से काफी ज्यादा प्रैक्टिस कर रहा था, ये उसी का नतीजा है. मैं मैदान को ज्यादा नहीं देखता, मेरा फोकस सिर्फ गेंद पर रहता है.’

Vaibhav Suryavanshi: रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी ने अपने शतक से कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. उन्होंने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए उनका स्ट्राइक रेट 265 से ज्यादा का रहा. आइए आपको बताते हैं कि उनके बल्ले से कौन-कौन से रिकॉर्ड बने.

वैभव सूर्यवंशी टी20 में सबसे कम उम्र में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने.

वो आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने.

वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच हासिल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

वो एक आईपीएल मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.

वो पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में 11 ओवर से पहले शतक लगाने में कामयाब रहे हैं.

वो सिर्फ 3 पारियों में आईपीएल शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने अपने शतक में 93 फीसदी रन बाउंड्री से बटोरे जो कि एक रिकॉर्ड है।

Vaibhav Suryavanshi: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदलुकर ने की तारीफ

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर खुद को वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करने से नहीं रोक पाए. उन्होंने वैभव की पारी का वीडियो शेयर करते सोशल मीडिया के अपने हैंडल पर लिखा, “वैभव की निडर अप्रोच, बैट स्पीड, गेंद की लेंथ को जल्दी समझना और बॉल की एनर्जी को ट्रांसफर करने की काबिलियत उनकी इस शानदार पारी का राज है. अंत में नतीजा 38 गेंदों पर 101 रन, बहुत बढ़िया खेल.

Vaibhav Suryavanshi: गुजरात टाइंटस के बड़े स्कोर को बना दिया बौना

राजस्थान रॉयल्स ने इस सलामी बल्लेबाज को 1 करोड़ 10 लाख रुपये में खरीदा था. वैभव ने उस भरोसे पर खरा उतरते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों में 101 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे. उनका स्ट्राइक रेट 265.79 रहा. वैभव की इस पारी की बदौलत राजस्थान ने 210 रनों का लक्ष्य महज 15 ओवर और 5 गेंदों में हासिल कर लिया. उनकी शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला.

Vaibhav Suryavanshi: यूसुफ पठान का 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

वैभव सूर्यवंशी की उम्र इस समय 14 साल 32 दिन है, लेकिन उन्होंने यूसुफ पठान का 15 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं. 2010 में यानि वैभव के जन्म से पहले यूसुफ पठान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक लगाया था और वह इस टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने थे।

उनका यह रिकॉर्ड 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ दिया. ओवरऑल आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों पर शतक ठोका था।

Vaibhav Suryavanshi: टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

राजस्थान रॉयल्स का यह सलामी बल्लेबाज टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाला सबसे युवा बल्लेबाज बन गया है. उन्होंने 14 साल 32 दिन की उम्र में यह कारनामा किया. वैभव ने महाराष्ट्र के विजय जोल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 18 साल 118 दिन की उम्र में टी20 में शतक लगाया था. विजय ने 2013 में टी20 में शतक लगाया था।

Vaibhav Suryavanshi: वीरेंद्र सहवाग को 100 घंटे के अंदर किया गलत साबित

गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी राजस्थान रॉयल्स को जीत दिलाने वाली तो रही तो, सहवाग की बातों का करारा जवाब भी बनी. सहवाग ने जो कहा उसका उन्हें 100 घंटे के अंदर जवाब मिला.

100 घंटे काफी होते हैं. वैभव सूर्यवंशी ने उससे भी कम समय लिया खुद को सही और वीरेंद्र सहवाग को गलत साबित करने में. सहवाग जो ये मान रहे थे कि वैभव सूर्यवंशी कहीं थोड़े से खुश होने वालों में ना हों, 14 साल के खिलाड़ी ने खुद के लिए उनकी उस सोच को बदलने वाला, उन्हें गलत साबित करने वाला काम किया है.

28 अप्रैल की शाम. जयपुर का मैदान था, जिस पर गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स के सामने 210 रन का टारगेट रखा था. उस लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव ने जो किया, उसने उनके सूर्यवंशी वाली इमेज को दुनिया के सामने रखा।

Vaibhav Suryavanshi: सहवाग को जवाब!

गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी की 38 गेंदों में 101 रन की वाली तूफानी पारी को जिस किसी ने भी देखा, उसने बस यही कहा कि ऐसा पहले देखा ही नहीं. बात भी सही है क्योंकि बेखौफ पारियां तो दिख जाएंगी मगर सिर्फ 14 साल की उम्र में किसी को वैसा करते देखना शायद ही फिर कभी नसीब हो. वैभव सूर्यवंशी की वो पारी राजस्थान रॉयल्स को धमाकेदार जीत दिलाने वाली तो रही ही, उसके अलावा उनकी इनिंग सहवाग की बातों का करारा जवाब भी बनी.

Vaibhav Suryavanshi को लेकर ने सहवाग ने कब क्या कहा था?

अब वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर ऐसा क्या कह दिया था, जरा वो जान लीजिए. सहवाग ने जो कहा था वो वैभव के किए शतकीय धमाके से 96 घंटे यानी 4 दिन पहले की बात है. 24 अप्रैल को RCB के खिलाफ राजस्थान का मुकाबला था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर जल्दी ही ब्रेक लग गया था.

उसके बाद सहवाग ने कहा था कि अगर वो इस आईपीएल से खुश हैं और सोच रहा है कि अब करोड़पति हैं, उनका डेब्यू शानदार रहा, उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगाया, तो शायद फिर वो अगले साल खेलते नहीं दिख पाएंगे।

सहवाग ने आगे कहा कि उन्होंने कई खिलाड़ियों को आते देखा है, जो एक- दो मैचों से मशहूर हो जाते हैं. मगर फिर वो कुछ नहीं करते, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे स्टार बन चुके हैं. लेकिन, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों पर जमाया वैभव का शतक सहवाग की उन्हीं बातों का जवाब है.

Vaibhav Suryavanshi: सचिन के स्टाइल में बल्ले को बोलने दिया

कमाल की बात ये है कि वैभव सूर्यवंशी ने अपना जवाब उसी बल्ले से दिया, जिसकी नाकामी ने सहवाग को बोलने का मौका दिया था. आलोचकों को जवाब देने का स्टाइल सचिन तेंदुलकर का था. यही एक अच्छे बल्लेबाज की निशानी होती है. वैभव सूर्यवंशी ने अपने तूफानी शतक से सहवाग को बताया कि उनकी हसरतें छोटी नहीं हैं. और, वो थोड़े से खुश भी नहीं होने वाले. वो क्रिकेट खेलने आए हैं और इस खेल में लंबी रेस का घो़ड़ा बनना चाहते हैं.

Vaibhav Suryavanshi: शुभमन गिल से क्या सुनकर जडेजा को आया ‘गुस्सा’,

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर कुछ ऐसी बातें की, जिसे सुनकर पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा भड़क गए. उन्होंने GT के कप्तान पर खूब निशाना साधा।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 28 अप्रैल को आईपीएल 2025 के 47वें मैच में वैभव सूर्यवंशी का तूफान आया था, जिन्होंने मात्र 38 गेंदों में 101 रनों की पारी खेलकर गुजरात टाइटंस को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया. 14 साल के इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रिकॉर्डों की झड़ी लगा दी।

मैच के बाद टीम की हार से निराश दिखे गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के सलामी वैभव सूर्यवंशी की पारी को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दी, जिसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा भड़क गए. उन्होंने GT के कप्तान को खूब खरीखोटी सुनाई।

Vaibhav Suryavanshi: शुभमन गिल पर क्यों भड़के जडेजा?

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी का लकी दिन था. वह जिस तरह से शॉट लगा रहा था वह देखना अद्भुत था. उसने अपने दिन का पूरा फायदा उठाया. गिल ने आगे कहा कि RR के सलामी बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही हमसे मैच छीन ले गए. हम इससे बेहतर कर सकते थे, लेकिन कर नहीं पाए।

वैभव सूर्यवंशी को लेकर शुभमन गिल का यह बयान, “ये उनका लकी दिन था”, पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा भड़क गए. उन्होंने कहा कि वैभव की इस शानदार पारी को “लकी दिन” कहना सही नही हैं. सूर्यवंशी का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा था. उसने मैदान के चारों ओर अच्छे शॉट्स लगाए. उसकी प्रतिभा को खारिज नहीं किया जा सकता है. ऐसे खिलाड़ियों का हमें सम्मान करना चाहिए।

Vaibhav Suryavanshi: GT के तेज गेंदबाजों पर खूब बटोरे रन

राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजी लाइनअप के आगे खूब रन बटोरे. उन्होंने मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशांत शर्मा जैसे सीनियर गेंदबाजों पर जरा सी भी रहम नहीं दिखाई और तेजी से रन बटोरे.

RR के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने महज 17 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया और फिर 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 11 छक्के शामिल थे. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 71 गेंदों में 166 रनों की साझेदारी कर मैच का पासा ही पलट दिया था।

Vaibhav Suryavanshi: कौन सी चक्की का आटा खाते है?  

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के बाद उनके डाइट प्लान को जानने की उत्सुकता हर किसी में बढ़ गई है. हर कोई जानना चाहता है वैभव क्या खाते हैं?

एक के बाद एक छक्के… वो भी लंबे-लंबे.. IPL 2025 में वैभव सूर्यवंशी को ऐसा करते देख ख्याल तो आता ही होगा, कि 14 साल का बच्चा ऐसा कैसे कर ले रहा है। इतनी पावर उसे कहां से मिलती है वो क्या खाता है अब सवाल इतने सारे हैं तो उसका जवाब देने वाला भी कोई चाहिए।

और, ऐसे जवाबों के लिए कोच से बेहतर शख्स भला और कौन हो सकता है. हमने वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा से इस बारे में बात की और ये पता करने कोशिश की उनके शागिर्द आखिर कौन सी चक्की का आटा खाते हैं।

Vaibhav Suryavanshi: खाने को लेकर कोच ने क्या कहा?

मनीष ओझा ने वैभव के उस डाइट प्लान की जानकारी दी, जो वो उनके पास एकेडमी में होते हुए खाते हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी का डाइट प्लान क्या है, उस बारे में मैं नहीं बता सकता. लेकिन, जो मेरे पास रहते हुए खाते थे, उसकी जानकारी मैं आपको दे सकता हूं।

Vaibhav Suryavanshi: खाते हैं ये चीज

कोच ने बताया कि वैभव जब उनके पास होते थे तो उनके डाइट प्लान में कुछ भी अलग नहीं था. वो नॉर्मल खाना ही खाते थे. जैसे रोटी-सब्जी, दाल-चावल. कोच ने ये भी बताया कि वैभव को नॉनवेज बहुत पसंद है. हालांकि, IPL की तैयारियों के मद्देनजर उन्होंने उन्हें नॉनवेज खाने में कमी लाने की सलाह दी थी।

Vaibhav Suryavanshi: 90 मीटर के छक्कों का राज!

कोच मनीष ओझा ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स का कैंप जॉइन करने के बाद उसका डाइट प्लान क्या है, उसकी उन्हें जानकारी नहीं है. मगर कुछ ना कुछ बदला जरूर होगा. बेशक बदलाव हुए होंगे लेकिन वैभव जो पहले से खाते आ रहे हैं।  

जैसा कोच मनीष ओझा ने बताया- रोटी-सब्जी, दाल-चावल, नॉनवेज- उनकी ताकत की असली वजह वही होगी। क्योंकि एकाएक तो ताकत बढ़ती नहीं है. ये एक प्रक्रिया होती है और वैभव सूर्यवंशी के लिए उसकी शुरुआत तभी से हो चुकी है जब वो 8-9 साल की उम्र में मनीष ओझा के पास क्रिकेट का ककहरा सीखने आए थे।

Leave a Comment