USA Vs IRE T20 WC Match Preview: टी20 विश्व कप 2024 के 30वें मुकाबले में शुक्रवार को अमेरिका का सामना आयरलैंड के साथ होगा। यह मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। अमेरिका की नजर इस मैच को जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करने पर होगी। अगर USA यह मैच हार जाता है तो फिर पाकिस्तान की सुपर 8 की उम्मीदें जिंदा रहेंगी।
USA Vs IRE T20 WC Match Preview: अमेरिका के पास सुपर 8 में पहुंचने का मौका

USA Vs IRE T20 WC Match Preview: घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने वाली अमेरिका की टीम शुक्रवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप ए के अहम मुकाबले में आयरलैंड का सामना करेगी, तब इस मैच के परिणाम पर पाकिस्तान की भी नजर होगी। अमेरिका के तीन मैचों में चार अंक है और इस मुकाबले को जीतकर उसके पास सुपर आठ में पहुंचने का सुनहरा मौका है। इससे 2009 की चैंपियन पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
USA Vs IRE T20 WC Match Preview: आयरलैंड को अब तक नहीं मिली जीत

पाकिस्तान को हराने के बाद भारत को कड़ी टक्कर देने वाले अमेरिका के लिए हालांकि यह आसान नहीं होगा क्योंकि आयरलैंड की टीम में कई अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह टीम शुरुआती दो मैचों में मिली हार को पीछे छोड़कर जीत की राह पर लौटने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगी। आयरलैंड के बल्लेबाजों ने भारत और फिर कनाडा के विरुद्ध न्यूयार्क में काफी खराब बल्लेबाजी की है।
USA Vs IRE T20 WC Match Preview: मोनांक पटेल की हो सकती है वापसी
फ्लोरिडा की पिच हालांकि बल्लेबाजी के लिए आसान है और ऐसे में मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। अमेरिका के लिए हालांकि नियमित कप्तान मोनांक पटेल की वापसी राहत की बात होगी, जो चोट के कारण भारत के विरुद्ध नहीं खेल सके थे। हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा भी मंडरा रहा है और अगर मैच रद्द हुआ तो पाकिस्तान की टीम सुपर आठ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। क्योंकि इस स्थिति में अमेरिका के पांच अंक हो जाएगे और पाकिस्तान अधिकतम चार अंक तक ही पहुंच पाएगा
USA Vs IRE T20 WC Match Preview: अफगानिस्तान सुपर आठ का टिकट पक्का करना चाहेगा
अफगानिस्तान की टीम शुक्रवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप के ग्रुप सी मैच में अनुभवहीन पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के विरुद्ध मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ सुपर आठ का टिकट पक्का करने की होगी। अफगानिस्तान अगर यह मैच जीतने में सफल रहा तो वह सुपर आठ में पहुंच जाएगा।
जिसका मतलब होगा कि साल 2021 की उपविजेता न्यूजीलैंड की टीम विश्व कप के ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाएगी। इस ग्रुप से वेस्टइंडीज ने गुरुवार को न्यूजीलैंड पर जीत के साथ सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पीएनजी को अफगानिस्तान के विरुद्ध उलटफेर करने के लिए अपने प्रदर्शन के स्तर को काफी ऊंचा करना होगा।
USA Vs IRE T20 WC Match Preview: अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से मात दी

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 29वें मैच में अफगानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी पर सात विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने सुपर-8 में जगह बना ली है। वहीं, न्यूजीलैंड की उम्मीदें पूरी तरह समाप्त हो गई हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने दो विकेट जल्दी गंवा दिए थे। इब्राहिम जादरान बिना खाता खोले आउट हुए और गुरबाज 11 रन बनाकर आउट हुए। उमरजाई ने 13 रन का योगदान दिया। एक छोर पर खड़े नाईब ने नाबाद 49 रन की पारी खेली। नबी ने नाबाद 16 रन बनाए।
USA Vs IRE T20 WC Match Preview: फारूकी ने लिए तीन विकेट
इससे पहले टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पीएनजी की पूरी टीम 95 रन बनाकर सिमट गई। अफगानिस्तान के पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिए जाने के बाद पीएनजी ने 12 रन के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवाए। फजलहक फारूकी और नवीन उल हक ने टॉप ऑर्डर के पैर नहीं जमने दिए। डोरिगा ने 26 रन की पारी खेली। वह टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

