Unmukt Chand: एक ऐसा क्रिकेटर उन्मुक्त चंद जिसने अपनी कप्तानी में 2012 में शतक जड़कर भारतीय टीम (Indian Team) को अंडर-19 विश्वकप (U-19 World Cup) जिताया था, उसने मात्र 28 साल की उम्र में संन्यास ले लिया? इस समय भारतीय टीम अंडर-19 विश्वकप के सेमीफाइनल (Semi Final) में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को रौंद कर फाइनल (Final) में पहुंच चुकी है और सबसे ज्यादा चर्चे इस समय भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारण और सचिन दास (Uday Saharan and Sachin Das) के हो रहे हैं। दोनों की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 32 रन के स्कोर पर 4 विकेट खोने के बाद भी 245 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
Unmukt Chand: भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान

उन्मुक्त चंद दिल्ली (Delhi) के रहने वाले थे और 2012 विश्वकप में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान थे। भारतीय टीम साल 2012 में अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंच चुकी थी। फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच खेला जा रहा था। ऑस्ट्रेलिया (AUS) ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए थे। भारतीय टीम को जीत के लिए 226 रनों की आवश्यकता थी।
उस पूरे टूर्नामेंट उन्मुक्त चंद फ्लाप चल रहे थे और 5 मैचों में महज 135 रन ही बना सके थे। लेकिन कहा जाता है कि बड़े खिलाड़ी बड़े मंच पर बड़ा पंच मारते हैं। कुछ ऐसा ही पंच Unmukt Chand ने इस फाइनल में मारा था।
Unmukt Chand: फाइनल मैच में नाबाद 111 रनों की शतकीय पारी

226 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फाइनल मैच के दबाव में भारतीय टीम ने मात्र 97 रनों पर ही अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट खो दिए थे। यहां से भारतीय टीम के लिए जीत के रास्ते बंद होते दिख रहे थे और डिफेंडिंग चैंपियन आस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद होते जा रहे थे। कप्तान उन्मुक्त चंद एक तरफ हार मानने को बिल्कुल भी तैयार नही थे।
इस बीच भारतीय कप्तान Unmukt Chand को विकेट कीपर बल्लेबाज समित पटेल का साथ मिला और दोनों ने भारतीय टीम को और कोई झटका नही लगने दिया और लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस फाइनल मैच में उन्मुक्त चंद ने नाबाद 111 रनों की शतकीय पारी खेली थी। समित पटेल ने भी नाबाद 62 रनों की पारी खेली थी।
Unmukt Chand: उन्मुक्त चंद की विराट कोहली से तुलना

उन्मुक्त चंद की कप्तानी में भारतीय टीम आस्ट्रेलिया को उनके ही घर में फाइनल मैच हराकर विश्वकप चैंपियन (world cup champion) बन चुकी थी। उन्मुक्त चंद सुपरस्टार बन चुके थे। लोग उन्मुक्त चंद को अगला विराट कोहली (Virat Kohli) भी कहने लगे थे। लोग उन्मुक्त चंद को भारत का अगला कप्तान भी मानकर चल रहे थे क्योंकि अभी तक जितने भी कप्तानों ने भारत (IND) को अंडर-19 विश्वकप जिताए थे, सभी भारतीय टीम में चुने गए और सभी का कैरियर अच्छा रहा था।
इनमें मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, पृथ्वी शा (Mohammad Kaif, Virat Kohli, Prithvi Shaw) शामिल हैं। अंडर-19 विश्वकप अपनी कप्तानी में भारत को जिताने के बाद मिली शोहरत और चमक दमक को उन्मुक्त चंद शायद ठीक से मैनेज नही कर पाए।
Unmukt Chand: क्रिकेट से विलुप्त हो गया एक बेहतरीन खिलाड़ी
उनका प्रदर्शन लगातार खराब होता चला गया। उन्मुक्त चंद भारत की अंडर-19 टीम के ऐसे पहले कप्तान बने जिनको एक भी मैच भारत की सीनियर टीम की तरफ से खेलने को नही मिला। आईपीएल (IPL) में भी उनका प्रदर्शन उस स्तर का नहीं रहा और मुंबई इंडियंस (MI) का साथ छोड़कर वे ऑक्शन में गए, जहां उनको किसी ने नही खरीदा।
धीरे-धीरे उन्मुक्त चंद भारतीय क्रिकेट से गायब होते चले गये और अंततः महज 28 साल की उम्र में उन्होंने संन्यास ले लिया। उन्मुक्त चंद की कहानी से वर्तमान भारतीय कप्तान उदय सहारण को भी सीख लेनी होगी और विश्वकप में मिली शोहरत और चमक-दमक के बीच अपना फोकस अपने खेल से नहीं हटाना होगा।
Unmukt Chand: अमेरिका की तरफ से क्रिकेट खेल रहे उन्मुक्त चंद
वर्तमान में उन्मुक्त चंद अमेरिका (America) की तरफ से क्रिकेट खेल रहे हैं और इस वर्ष T-20I विश्वकप में अपने ही देश भारत के खिलाफ खेलते हुए देखे जा सकते हैं। मार्च में उन्मुक्त चंद अमेरिका की इंटरनेशनल टीम में जगह बनाने के दावेदार बन जाएंगे।
वर्ल्ड कप का मेजबान देश होने के नाते अमेरिका को इस टूर्नामेंट में एंट्री दी जा रही है। उन्मुक्त चंद ने बयान भी दिया है कि उनका सपना है कि वह भारत के खिलाफ मैच खेलें। अब देखने लायक होगा कि उन्मुक्त चंद जिस देश को अपनी कप्तानी में अंडर-19 विश्वकप जिता चुके हैं, उसके खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं?


1 thought on “Unmukt Chand भारतीय क्रिकेट के लिए सबक या हसरत?”