U19 World Cup 2024: अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया (Team India) सबसे सफल टीम है क्योंकि उन्होंने अब तक पांच खिताब जीते हैं। बीसीसीआई (BCCI) ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप और त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जिसमें इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका (England And South Africa) की टीमे शामिल हैं। युवा खिलाड़ी उदय सहारन को इस टीम की कमान दी गई है और वह दो साल पहले वेस्टइंडीज में जीते गए खिताब की रक्षा करना चाहेंगे। मध्य प्रदेश के खिलाड़ी सौम्य कुमार पांडे को उप-कप्तान नामित किया गया है।
त्रिकोणीय श्रृंखला 29 दिसंबर से शुरू होगी और फाइनल 10 जनवरी 2024 को होगा। 2024 U19 विश्व कप 19 जनवरी को होने वाला है, जिसमें भारत अपने अभियान की शुरुआत ब्लोमफोंटेन में बांग्लादेश के विरुद्द खेलेगा। अगले दो ग्रुप गेम आयरलैंड (25 जनवरी) और यूएसए (28 जनवरी) के विरुद्द खेले जायेगे जबकि 2024 U19 विश्व कप फाइनल का मैच 11 फरवरी को बेनोनी में खेला जाएगा।
U-19 World Cup 2024 मे सभी टीमों को ए बी सी डी ग्रुप मे बांटा गया है
ग्रुप की बात करें तो ग्रुप ए में भारत के साथ बांग्लादेश, आयरलैंड और अमेरिका शामिल होंगे जबकि ग्रुप बी में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड शामिल होंगे। ग्रुप सी में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और नामीबिया शामिल हैं। अफगानिस्तान, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और नेपाल को ग्रुप डी में जोड़ा गया है।
भारतीय टीम ने त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए प्रेम देवकर, अंश गोसाई और मोहम्मद अमान जैसे तीन खिलाड़ियों को रिजर्व मे रखें हैं, जबकि विश्व कप टीम के लिए बैकअप के रूप में चार खिलाड़ी हैं। अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया सबसे सफल टीम है क्योंकि उन्होंने अब तक पांच खिताब जीते हैं। इससे पहले, मेगा इवेंट के आखिरी सीजन में, यश ढुल की कप्तानी मे भारत ने 2022 में इंग्लैंड को हराकर अपना पांचवां खिताब जीता था।
U-19 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

भारतीय टीम: अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, उदय सहारन (कप्तान), अरवेल्ली अवनीश राव (विकेटकीपर), सौम्य कुमार पांडे (वीसी), मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन (विकेटकीपर) , धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी।
ट्राई-सीरीज़ के लिए ट्रैवलिंग स्टैंड-बाय खिलाड़ी: प्रेम देवकर, अंश गोसाई, मोहम्मद अमान।
U19 World Cup 2024 मे टीम इंडिया सेमीफाइनल मे पहुंची
U19 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका मे खेले जाने वाला U19 World Cup 2024 अब अपने आखिरी चरण मे आ चुका है। आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024(ICC U19 World Cup 2024) में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका के साथ अब टीम इंडिया (Team India) ने भी अपनी अंतिम चार में जगह बना ली हैं। टीम इंडिया के जूनियर्स (U19 Indian Cricket Team) क्रिकेटर इस वर्ल्ड कप मे अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा रहे है और अब उन्होंने सुपर-6 के अंतिम मैच में नेपाल (Nepal) की टीम को 132 रनों के विशाल अंतर के साथ हरा कर बहुत ही शान के साथ सेमीफाइनल मे प्रवेश किया है।
U19 World Cup 2024 मे टीम इंडिया ने नेपाल को करारी हार दी
U19 World Cup 2024 मे शुक्रवार 2 फरवरी की रात को ब्लॉमफोंटेन में सुपर-6 के ग्रुप-1 से भारत और नेपाल की अंडर-19 क्रिकेट टीम (India U19 vs Nepal U19) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में भारतीय जूनियर्स क्रिकेटर्स (India U19) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने नेपाल को हराते हुए ग्रुप-1 में पहले स्थान पर अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (Indian Cricket U19 Team) ने अपने ग्रुप के 4 में से 4 मैचों में जीत हासिल करते हुए 8 अंक के साथ टॉप पर रहा है। वहीं इस ग्रुप से अब दूसरी सेमीफाइनलिस्ट टीम का फैसला आना अभी बाकी है।
U19 World Cup 2024 मे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई
U19 World Cup 2024 के ग्रुप-2 से ऑस्ट्रेलिया (Australia U19 Team) और दक्षिण अफ्रीका (South Africa U19 Team) की टीम ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। अभी तक ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम ने अपने 4 में से 3 मैच मे जीत दर्ज की हैं, तो वहीं दूसरी टीम दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने 4 में से 3 मैचों में जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल मे प्रवेश किया। अब ग्रुप-1 से टीम इंडिया ने भी सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्की कर लिया है।
वहीं दूसरी टीम का फैसला आज पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच से होगा। पाकिस्तान इस मैच को जीतते ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, लेकिन उसके हारने पर बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच नेट रनरेट में मामला फंस जाएगा।
U19 World Cup 2024 के सेमी फाइनल मे भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होना तय

U19 World Cup 2024: अब सबसे बड़ा सवाल यह आ रहा है कि भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (Indian U-19 Cricket Team) का सेमीफाइनल मैच (Semifinal Match) किसके विरुद्द खेला जाएगा। हालांकि इसमे अभी तक तो पूरी तरह से स्थिति साफ नहीं हो पाई है, लेकिन नेट रनरेट और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए भारतीय अंडर-19 टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका (South Africa) की टीम से हो सकता है। क्योंकि ग्रुप-1 से भारत (India) नंबर-1 मे बनी है।
जो कि ग्रुप-2 की दूसरे नंबर की टीम के साथ खेलेगी। भारत का इस समय नेट रनरेट +3.155 है वहीं पाकिस्तान (Pakistan) की नेट रनरेट + 1.064 की है। अगर पाकिस्तान आज के मैच में बांग्लादेश (Bangladesh) को हराती है, तो भी उनके लिए भारतीय अंडर-19 टीम को नेट रनरेट में पीछे कर पाना असंभव सा काम लग रहा है।
ऐसे में भारतीय अंडर-19 टीम सुपर सिक्स के ग्रुप-2 की दूसरे स्थान की टीम दक्षिण अफ्रीका (SA) से खेलेगी। अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय अंडर-19 टीम का ये मैच 6 फरवरी को होगा, जो दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

