T20 World Cup 2024: कई टीमों के खेल मे नेट रन रेट निर्णायक भूमिका मे, देखिए इसे कैलकुलेट करने का तरीका कैसा है?     

T20 World Cup 2024: टी20 विश्‍व कप 2024 में नेट रन रेट निर्णायक (Net run rate decisive in T20 World Cup 2024) साबित हो सकता है। क्योंकि कई टीमों के अंक बराबर होंगे। अब ऐसे में सुपर 8 (Super-8) में वही टीम जाएगी जिसका नेट रन रेट बेहतर होगा। तो अब सवाल यह उठता है कि यह नेट रन रेट (Net Ran Rate) क्‍या होता है और इसे कैसे निकालते हैं। इसे कैलकुलेट (Calculate) करने का तरीका बहुत ही आसान है।

T20 World Cup 2024: टी20 विश्‍व कप 2024 में नेट रन की अहम भूमिका

T20 World Cup 2024: टी20 विश्‍व कप 2024 में नेट रन रेट निर्णायक साबित हो सकता है। ग्रुप ए में पाकिस्‍तान टीम (Pakistan Team Group A) ने 3 में से 1 मैच जीता है। दूसरी ओर अमेरिका की टीम (America Team) ने 3 में से 2 मैच में जीत दर्ज की है और उनके 4 अंक हैं।

अगर पाकिस्‍तान टीम ग्रुप स्‍टेज के अपने आखिरी मैच में आयरलैंड की टीम (Ireland Team) को हरा देती है, और दूसरी ओर अमेरिका की टीम आयरलैंड की टीम के हाथों अगर हार जाती है तो ऐसे में बाबर आजम (Babar Azam) की टीम और मेजबान USA के 4-4 अंक होंगे। इस कंडीशन में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम सुपर 8 में अपनी जगह बनाएगी। तो यह नेट रन रेट कैसे कैलकुलेट किया जाता है, आइए जानते हैं।

यह भी देखें: SA Vs BAN Highlights: बांग्‍लादेश के बल्‍लेबाज आखिरी ओवर में केशव महाराज के जाल में उलझे, 5 विकेट रहने के बावजूद SA के विरुद्द अपनी पहली जीत का गोल्‍डन चांस गंवाया, देखिए आखिरी ओवर का पूरा रोमांच

T20 World Cup 2024: कैलकुलेशन कैसे की जाती है?

नेट रन रेट की शुरुआत साल 1992 में हुई थी। किसी मैच में किसी टीम द्वारा प्रति ओवर बनाए गए रनों की औसत संख्या से उस टीम द्वारा प्रति ओवर दिए गए रनों की संख्या को माइनस कर नेट रन रेट निकाला जाता है। मुकाबले में टीम के रन रेट को विरोधी टीम के रन रेट से घटाकर किसी एक टीम का नेट रन रेट कैलकुलेट किया जाता है।

उदाहरण के लिए एक मैच में भारतीय टीम (Indian Team) ने 20 ओवर में 200 रन बनाए और पाकिस्‍तान टीम (PAK Team) 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी। तो इस मैच में भारतीय टीम का नेट रन रेट- 200/20 (10) – 180/20 (9) = +1 होगा। साथ ही पाक टीम का नेट रन रेट -1 होगा।

T20 World Cup 2024: डकवर्थ लुईस मैथड मे नेट रन रेट का कैलकुलेशन

T20 World Cup 2024:
T20 World Cup 2024:

अगर कोई टीम तय ओवर से पहले सिमट जाती है तो नेट रन रेट कैलकुलेट करते समय यह माना जाता है कि टीम ने पूरे ओवर खेल लिए हैं। अगर बारिश या किसी अन्‍य वजह से मैच में डकवर्थ लुईस मैथड (Duckworth Lewis Method) का इस्‍तेमाल होता है और विपक्षी टीम का टारगेट और ओवर कम किए जाते हैं। इस कंडीशन में अगर विपक्षी टीम को 11 ओवर में 88 रन का टारगेट मिला है तो यह माना जाता है कि पहली टीम ने 11 ओवर में 87 रन बनाए होंगे। इसी आधार पर नेट रन नेट की कैलकुलेशन होती है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

T20 World Cup 2024: उदाहरण के द्वारा समझिए

उदाहरण के लिए भारत (IND) ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 19.3 ओवर में 180/7 रन बनाए। इसके बाद मैच पूरा नहीं हो पाया। DLS मैथड से पाक टीम को 15 ओवर में 152 रन का टारगेट दिया गया। ऐसे में नेट रन रेट कैलकुलेट करते समय माना जाएगा कि टीम इंडिया (Team India) ने 15 ओवर में 151 रन बनाए होंगे।

T20 World Cup 2024: अगर कोई टीम पूरे ओवर नहीं खेलती

अगर कोई टीम निर्धारित ओवर पूरे नहीं खेल पाती है तब खेली गई गेंदों को 6 से डिवाइड किया जाता है। उदाहरण के लिए कोई टीम 18.2 ओवर ही खेलती है तो उस टीम के स्‍कोर को 18.2 से डिवाइड नहीं किया जाएगा। क्‍योंकि क्रिकेट में 1 ओवर में 6 ही गेंद होती हैं। ऐसे में यह टीम द्वारा 18 और 1/3 ओवर या फिर 18.33 ओवर खेलने के बराबर माना जाता है।

1 thought on “T20 World Cup 2024: कई टीमों के खेल मे नेट रन रेट निर्णायक भूमिका मे, देखिए इसे कैलकुलेट करने का तरीका कैसा है?     ”

Leave a Comment