T20 World Cup 2024: भारत के ग्रुप वाली किस टीम से सबको बड़ा खतरा है ग्रुप ए से भारत और पाकिस्‍तान के आगे बढ़ने की उम्‍मीद है

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्‍टइंडीज (America And West Indies) की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) का सभी क्रिकेट फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का आयोजन 2 जून से होगा और भारतीय टीम को ग्रुप ए (Indian Team Group”A’) में रखा गया है जिसमें कनाडा आयरलैंड पाकिस्‍तान और मेजबान अमेरिका (Canada Ireland Pakistan And Host USA) भी हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड (Ireland) के खिलाफ मैच के साथ करेगी। जानें ग्रुप ए में किस टीम में कितना है दम और कौन है आगे बढ़ने का दावेदार।

T20 World Cup 2024: ग्रुप ए से भारत और पाकिस्‍तान के आगे बढ़ने की उम्‍मीद है

T20 World Cup 2024: अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 विश्व कप में इस बार 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में पांच-पांच टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ‘ए’ में भारत, पाकिस्तान, कनाडा, आयरलैंड और अमेरिका को रखा गया है। इस ग्रुप में भारत और पाकिस्तान (India And Pakistan) अगले दौर में जाने के लिए प्रबल दावेदार हैं। भारत 2007 में टी-20 विश्व कप का चैंपियन बना (India became champion of T-20 World Cup in 2007) था, तो पाकिस्तान 2009 में टी-20 का खिताब जीतने में कामयाब (Pakistan succeeded in winning the T-20 title in 2009) रहा था।

यह भी देखें: Justin Langer IPL Coach: आखिर झुग्गी में रहने वाले किस LSG के टीम मेंबर से मिलने कोच Justin Langer उनके घर पहुंचे और क्यों? और फैंस के साथ उन्होंने क्या शेयर किया?  

T20 World Cup 2024: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार भारत चैंपियन बना था

T20 World Cup 2024:
T20 World Cup 2024:

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पहली बार हुए टी-20 विश्व कप में भारत -पाकिस्तान को हराकर चैंपियन बना (ndia became champion by defeating Pakistan for the first time in the T-20 World Cup under the captaincy of Mahendra Singh Dhoni) था, जबकि साल 2014 में भारतीय टीम श्रीलंका से हारकर उपविजेता रही (In the year 2014, Indian team became runner-up after losing to Sri Lanka) थी।

इस बार भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Indian team captained by Rohit Sharma) कर रहे हैं और टीम में कई सीनियर खिलाडि़यों को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह (Rohit Sharma, Virat Kohli, Suryakumar Yadav and Jasprit Bumrah) पर सबकी निगाहें होंगी।

T20 World Cup 2024: पाकिस्तान: (विजेता-2009)

यूनिस खान की कप्तानी में पाकिस्तान ने टी-20 विश्व जीता (Pakistan won the World T20 under the captaincy of Younis Khan) था। साल 2022 में इंग्लैंड से हारकर पाकिस्तान उपविजेता बना (Pakistan became runner-up after losing to England in the year 2022) था। इस बार बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टी-20 विश्व कप 2024 में भाग ले रही ( है। टीम में बाबर, रिजवान, शाहीन और आमिर (Babar, Rizwan, Shaheen and Aamir) पर सबकी नजरें होंगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

T20 World Cup 2024: आयरलैंड:

आयरलैंड की टीम टी-20 विश्व कप में सात बार हिस्सा ले चुकी है और साल 2009 में सुपर आठ तक भी पहुंची थी। आयरलैंड ने टी-20 विश्व कप में 25 मैचों में सात में जीत पाई है। इस बार टीम की कप्तानी पॉल स्टर्लिंग (Team captain Paul Sterling) कर रहे हैं।

T20 World Cup 2024: कनाडा:

इस बड़ी प्रतियोगिता में क्रिकेट कनाडा की टीम पहली बार भाग ले रही है। आलराउंडर साद बिन जफर आईसीसी टूर्नामेंट में कनाडाई टीम की कप्तानी (All-rounder Saad Bin Zafar Captains Canadian Team in ICC Tournament) करेंगे। स्पिनर और कप्तान साद टीम में अनुभव का खजाना लेकर आएंगे, साथ ही बल्लेबाज आरोन जॉनसन और तेज गेंदबाज कलीम सना (Aaron Johnson and fast bowler Kaleem Sana) पर सबकी नजरें होंगी।

T20 World Cup 2024: अमेरिका:

अमेरिका टी-20 विश्व कप 2024 का मेजबान है और पहली बार अमेरिका की टीम टी-20 में भाग ले रही है। मोनांक पटेल टीम की कमान संभालेंगे। उन्हीं की कप्तानी में हाल ही में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में बांग्लादेश को हराया है।

Leave a Comment