T20 World Cup 2024: कौन हैं वो पांच गेंदबाज, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक सर्वाधिक विकेट झटके हैं।

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में टॉप पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan of Bangladesh) का नाम दर्ज हैं। शाकिब साल 2007 से लेकर अब तक टूर्नामेंट में कुल 48 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin from India) इस लिस्ट में 32 विकेट के साथ सातवें पायदान पर मौजूद हैं। शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) 39 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और अमेरिका की धरती पर

T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज और अमेरिका (West Indies And America) की धरती पर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन हो रहा है। टी20 विश्व कप के खिताब को अपने नाम करने के लिए कुल 20 टीमें आपस में एक-दूसरे से भिड़ेगी। इस टूर्नामेंट में बल्लेबाजों को जमकर चौके-छक्के लगाते हुए देखा जाता है, तो वही दूसरी और गेंदबाज भी अपनी घातक बॉलिंग से खूब महफिल लूटते हैं। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो पांच गेंदबाज, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक सर्वाधिक विकेट झटके हैं।

यह भी देखें: IND Vs PAK T20 World Cup 2024: भारत-पाक के बीच बाइलेटरल सीरीज को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने सरकार से की मांग, कहा- भारत बनाम पाकिस्तान मैच से ही स्टार बनते हैं खिलाड़ी,

T20 World Cup के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांच बॉलर

टी20 वर्ल्ड के इतिहास सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में शाकिब अल हसन टॉप पर हैं शाकिब अल हसन टूर्नामेंट में अब तक 48 विकेट अपने नाम कर चुके हैं

T20 World Cup 2024: 1. शाकिब अल हसन

T20 World Cup 2024:
T20 World Cup 2024:

बांग्लादेश के शाकिब अल हसन ने 36 टी20 विश्व कप मैचों में अब तक सबसे ज्यादा 47 विकेट चटकाए हैं। साल 2007 टी20 विश्व कप से शाकिब अल हसन ये टूर्नामेंट खेल रहे हैं। शाकिब 2007 से टी20 विश्व कप खेल रहे हैं। 4/9 टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी किया है।

शाहिद अफरीदी 39 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद

T20 World Cup 2024: 2. शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान (Pakistan) के शाहिद अफरीदी ने 34 टी20 विश्व कप मैचों में 39 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नई- नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

T20 World Cup 2024: 3. लसिथ मलिंगा

श्रींलका के लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga of Sri Lanka) ने 31 टी20 विश्व कप मैचों में 38 विकेट लिए हैं।

T20 World Cup 2024: 4. सईद अजमल

पाकिस्तान के सईद अजमल (Saeed Ajmal of Pakistan) ने टी20 विश्व कप के 23 मैचों में 36 विकेट लिए हैं।

T20 World Cup 2024: 5. उमर गुल

पाकिस्तान के उमर गुल (Pakistan’s Omar Gul) ने टी20 विश्व कप में खेले गए 24 मैचों में 35 विकेट अपने नाम किए हैं।

T20 World Cup 2024: भारत के रविंचद्रन अश्विन अभी थोड़े पीछे है

यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि भारत (India) की तरफ से रविंचद्रन अश्विन (Ravi Chandran Ashwin) ने टी20 विश्व कप में अब तक 24 मैच खेले हैं। इस दौरान 24 पारियों में उन्होंने 17.25 की औसत और 6.49 की इकॉनमी से 32 विकेट अपने नाम किए हैं। अश्विन टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 7वें बॉलर है। 4/11 टूर्नामेंट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

1 thought on “T20 World Cup 2024: कौन हैं वो पांच गेंदबाज, जिन्होंने टी20 विश्व कप के इतिहास में अब तक सर्वाधिक विकेट झटके हैं।”

Leave a Comment