T20 World Cup 2024 मे किन नए खिलाड़ियों को मिल सकता मौका, और किसको करना पड़ सकता है और इंतजार, जगह बनाने के लिए छिड़ी है जंग   

T20 World Cup 2024: आईपीएल (IPL) के 17वें सीजन के बाद टी20 विश्व कप 2024 का अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में आयोजन (T20 World Cup 2024 will be jointly hosted by America and West Indies) होगा। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए सभी टीमों को एक मई से पहले अपने संभावित 15 खिलाड़ियों का नाम देना है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर टी20 विश्व कप के लिए भारत (IND) की संभावित स्क्वॉड को लेकर ट्वीट किया है।

T20 World Cup 2024: विकेटकीपर मे पहला नाम ऋषभ पंत

 T20 World Cup 2024: अमेरिका (America) में होने वाले आगामी टी-20 विश्व कप के लिए इस महीने के अंत तक जब भारतीय टीम (Indian Team) को अंतिम रूप दिया जाएगा तो इसमें बीते सत्र में टीम में खेल चुके खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताए जाने की संभावना है। ऐसे में विकेटकीपर के रूप में रिषभ पंत (Rishabh Pant) को वरीयता दी जा सकती है।

T20 World Cup 2024: दूसरे विकेट कीपर ने संजू को मिलेगी टक्कर

दूसरे विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन को जितेश शर्मा, केएल राहुल और ईशान किशन (Sanju Samson to Jitesh Sharma, KL Rahul and Ishan Kishan) से प्रतिस्पर्धा मिलेगी। राहुल और इशान शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करते हैं, जो उनके विरुद्ध जा सकता है क्योंकि शीर्ष क्रम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार (Rohit Sharma, Virat Kohli, Suryakumar) के होने से इनकी जगह बनती नहीं दिख रही है।

यह भी देखें: PBKS Vs MI Pitch Report: IPL 2024 मे आज पंजाब के मुल्लांपुर ग्राउंड पर बल्लेबाज करेगे रनों की बारिश, या गेंदबाज रहेगे हावी, पिच का मिजाज कैसा है देखिए?    

T20 World Cup 2024: ऋषभ और संजू का पलड़ा भारी

आईपीएल में इन दोनों ने अभी तक मध्यक्रम में बल्लेबाजी का प्रयास नहीं किया है जिससे चयनकर्ताओं के लिए निचले क्रम में उनके प्रदर्शन का विश्लेषण करना मुश्किल होगा। वहीं जितेश शर्मा ने भारत की ओर से ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, ऐसे में रिषभ और संजू का पलड़ा फिलहाल भारी दिख रहा है।

अगर कुल मिलाकर स्थिति देखी जाए तो कप्तान रोहित के साथ, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, रिषभ पंत, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव (With captain Rohit, Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Jasprit Bumrah, Ravindra Jadeja, Rishabh Pant, Arshdeep Singh, Mohammed Siraj and Kuldeep Yadav) का चयन निश्चित है।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

T20 World Cup 2024: गिल और यशस्वी मे टक्कर

T20 World Cup 2024
T20 World Cup 2024

ये 10 खिलाड़ी अगर फिट हैं तो निश्चित रूप अमेरिका की उड़ान भरेंगे। वहीं, शुभमन और यशस्वी जायसवाल (Shubman and Yashasvi Jaiswal) के बीच में चयन की बात की जाए तो इनमें से गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) के कप्तान ने ज्यादा रन जुटाए हैं लेकिन जायसवाल की बात की जाए तो चयन समिति आइपीएल में उनके कुछ कम स्कोर को देखते हुए उनकी अनदेखी नहीं कर सकती। साथ ही वह शीर्ष चार में केवल एकमात्र बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो अच्छी चीज है लेकिन अगर गिल लगातार रन बनाते रहते हैं तो चीजें काफी मुश्किल हो जाएंगी।

T20 World Cup 2024: शिवम और रिंकू में किसी एक को मौका

वर्ना चयनकर्ता दोनों को शामिल कर सकते हैं तथा शिवम और रिंकू (Shivam And Rinku) में से किसी एक को बाहर कर सकते हैं। ‘रिजर्व’ स्पिनर के स्थान के लिए तीन क्रिकेटरों में टक्कर होगी जिसमें अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई शामिल हैं।

T20 World Cup 2024: स्पिन विभाग मे भी है कांटे की टक्कर

अक्षर (Axer) जहां बाएं हाथ के स्पिनर हैं तो उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। चहल ने अपने नौ साल के करियर में अभी तक एक भी टी-20 विश्व कप (T20 WC) नहीं खेला है, लेकिन वह गेंदबाजी कौशल में अन्य दोनों से कहीं आगे हैं लेकिन बार बार टीम से उन्हें बाहर किया जाना जून में होने वाले टूर्नामेंट में उनके चयन पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

बीसीसीआई (BCCI) के सूत्रों ने बताया कि इसके लिए कोई प्रयोग या फिर मैदान के प्रदर्शन से चयन नहीं होगा। भारत (India) के लिए वो खिलाड़ी खेलते हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय तथा आईपीएल (T20 Inter National And IPL) में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है, उन्हें चुना जाएगा।

2 thoughts on “T20 World Cup 2024 मे किन नए खिलाड़ियों को मिल सकता मौका, और किसको करना पड़ सकता है और इंतजार, जगह बनाने के लिए छिड़ी है जंग   ”

Leave a Comment