T20 World Cup 2022 में अब आई अंग्रेजों की बारी, टीम इंडिया करेगी फाइनल की तैयारी

T20 World Cup 2022: सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार 9 नवम्बर को पहला सेमीफाइनल वर्ल्ड कप 2022 का होने जा रहा है। दोनों ही टीमों ने इस सेमीफाइनल के लिए अपनी कमर कस ली है। और दोनों टीमों के खिलाड़ी नेट पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।

T20 World Cup 2022: भारतीय टीम की जोरदार शुरुआत इस टूर्नामेंट में

भारत ने इस टूर्नामेंट की शुरुआत ताकतवर कही जाने वाली पाकिस्तान टीम को हराकर की, उसके बाद उन्होंने नीदरलैंड टीम को हराया। साउथ अफ्रीका टीम के सामने भारत को करारी हार झेलनी पड़ी, इसके बाद भारतीय टीम ने एक बार फिर जोरदार तैयारी के साथ बांग्लादेश को हराकर इस T20 World Cup 2022 में वापसी की।

उसके बाद उन्होंने अपने आखिरी लीग मैच में जिंबाब्वे को हरा कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। पॉइंट टेबल ग्रुप 2 के हिसाब से भारत टॉप पर रहा, इसी कारण उसे ग्रुप 1 की टीम इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल मैच में भिड़ना होगा।

यह भी पढ़े : जाने क्रिकेट का उभरता हुआ खिलाड़ी KL Rahul and Athiya Shetty के लाइफ के बारे मे

T20 World Cup 2022: किस्मत के सहारे इंग्लैंड टीम

T20 World Cup 2022

अब बात करें इंग्लैंड की तो, इंग्लैंड क्रिकेट टीम भी किस्मत और अच्छे खेल के कारण इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची है, अगर श्रीलंका, जीतती, तो इंग्लैंड बाहर हो जाती है और आस्ट्रेलिया टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाती, लेकिन इंग्लैंड टीम ने बेहतर टीम का खेल प्रदर्शन कर अपनी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया।

T20 World Cup 2022: दोनों ही टीम में मैच जिताऊ खिलाड़ी

9 नवंबर 2022 को T20 World Cup 2022 का पहला सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच में खेला जाएगा। यथास्थिति के हिसाब से भारत और इंग्लैंड दोनों ही टीम तगड़ी हैं, और दोनों ही टीम अपने बेहतर खेल का नमूना पेश करेंगे।

इंग्लैंड की बात करें तो इंग्लैंड के पास ओपनर के रूप में जोश बटलर, एलेक्स हेल्स, मोईन अली, मार्क वुड, वेन स्टॉक्स, लिविंगस्टोन जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से सजी टीम है, जोकि किसी भी टीम पर हावी हो सकती हैं। इस टूर्नामेंट में वह जीतने के लिए भरसक प्रयास करेगी। जहां तक हम बात करें भारत की, तो भारतीय टीम ने शुरुआत बहुत शानदार ढंग से की थी।

भारत ने पाकिस्तान को हराया इससे टीम के मनोबल में बहुत बढ़ोतरी हुई है।भारत के पास रोहित शर्मा, राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी हैं।

यह भी पढ़े : दिनेश कार्तिक का जीवन परिचय और उनसे जुड़ी अनसुनी बाते

T20 World Cup 2022: हमारी उम्मीद

इस T20 World Cup 2022 में भारत के प्रदर्शन को देखते हुए हम यही कह सकते हैं।कि टीम इंडिया करो जीत की तैयारी, आई अब अंग्रेजों की बारी, 13 नवंबर की होने जा रही है तैयारी। इसी आशा के साथ हम इस लेख को समाप्त करते हैं। और इस लेख के माध्यम से क्रिकेट की रोचक जानकारियां हम आप तक पहुंचाते रहेंगे, और यदि आपको यह लेख अच्छा लगे,तो इसे अपने दोस्तों परिवार रिश्तेदारों और तमाम क्रिकेट प्रेमियों को शेयर करना ना भूले।

अगर कुछ अपने सुझाव या कुछ त्रुटियां आपको इसमें देखती हैं, तो निसंकोच ही हमें कमेंट बॉक्स में जाकर कमेंट कीजिए हमें आपके सुझाव का इंतजार रहेगा।और क्रिकेट की तमाम जानकारियों के लिए पढ़ते रहिए cricketwisdom.in

Leave a Comment