T20 World Cup 2022: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल से पहले इंग्लिश ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने सूर्य कुमार के बारे मे दिया कुछ बड़ा बयान

T20 World Cup 2022: बेन स्टोक्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस

T20 World Cup 2022: भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स मीडिया से रूबरू हुए। वहां उन्होंने भारत के Surya Kumar Yadav के द्वारा जिंबाब्वे के खिलाफ मैच में उनके बेहतरीन प्रदर्शन को लेकर बयान दिया।मीडिया से बात करते हुए स्ट्रोक्स ने कहा, यादव ने जिंबाब्वे के खिलाफ जो भी शॉट्स लगाए। उन्हें अभी भी यकीन नहीं हो पा रहा है।

T20 के नंबर वन बल्लेबाज Surya Kumar Yadav के बारे में बात करते हुए स्टोक्स ने कहा, यादव बहुत ही शानदार बल्लेबाज हैं, जब वह कुछ शॉट खेलते हैं तो हमें सिर खुजलाने की जरूरत होती है। वहीं पर उन्होंने विराट कोहली को लेकर बयान दिया, कि विराट काफी बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़े : भारतीय क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा- Suryakumar Yadav Biography

विश्व स्तरीय ऑलराउंडर अकेले ही अपनी टीम को जिताने का दम रखते हैं इंग्लैंड सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा, तो बहुत कुछ दांव पर लगा होगा। बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ अपना शानदार प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक हैं।

पहले मार्क वुड ने सेमीफाइनल में अपनी योग्यता के बाद मीडिया को बताया,की स्टोक्स एक अच्छे इंसान हैं। जिनको मुश्किल हालात में भी रहना आता है।मुझे पता है कि लोगों ने उनकी प्रतिभा पर सवाल उठाए हैं। लेकिन आपको जब उनकी जरूरत होती है। तो वो वहां खड़े हो जाते हैं। इसलिए इंग्लैंड की टीम में वह हैं।

इंग्लैंड का T20 World Cup 2022 में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्हें तीन जीत मिली, और एक हार।और एक मैच उनका रद्द हो गया था। कम नेट रन के साथ इंग्लैंड ग्रुप टॉपर्स न्यूजीलैंड के साथ दूसरे स्थान पर रहा है।

यह भी पढ़े : जाने क्रिकेट का उभरता हुआ खिलाड़ी KL Rahul and Athiya Shetty के लाइफ के बारे मे

T20 World Cup 2022: India V/s England संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की टीम – के एल राहुल, रोहित शर्मा कप्तान विराट कोहली, Surya Kumar Yadav, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप और मोहम्मद शमी

इंग्लैंड की टीम– जोस बटलर कप्तान और विकेटकीपर एलेक्स हेल्स, फिलिप्स साल्ट,  हैरी ब्रुक्स, बेन स्टोक्स, लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स और मार्क वुड।

इसी तरह की क्रिकेट की रोचक जानकारियों के लिए पढ़ते रहिए cricketwisdom.in

Leave a Comment