Aniket Verma Cricketer, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net worth संघर्ष और सफ़लता का दूसरा नाम है यह भारतीय घरेलू क्रिकेटर, आईपीएल 2025 मे मचा रहा है धूम   

Aniket Verma Cricketer का जीवन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उनकी सफलता यह साबित करती है कि अग़र इरादे मज़बूत हों, तो कोई भी मुश्किल रास्ते में नहीं आ सकती। हम यहां बात कर रहे हैं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल 23 साल के ऑलराउंडर अनिकेत की जिन्हें नीलामी में 30 लाख रूपये में ख़रीदा गया था।

उत्तर प्रदेश के दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। अंडर-23 सर्किट में प्रभावशाली रिकॉर्ड के साथ, वर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद का ध्यान आकर्षित किया, जिसने उन्हें टाटा आईपीएल 2025 के लिए उनके बेस प्राइस पर INR 30 लाख में हासिल किया।

सीज़न के पहले मैच में उनकी बल्लेबाज़ी जब आई तब केवल 10 गेंद शेष थे। दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाने के बाद तीसरी गेंद पर कैच आउट हुए थे।

हालांकि, लखनऊ सुपर जॉयंट्स के ख़िलाफ़ उन्हें आठ ओवर खेलने का मौक़ा मिला। अपनी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने रवि बिश्नोई को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मारा। इसके बाद उन्होंने बिश्नोई के अगले ओवर में लगातार दो छक्के मारा और दोनों ही सामने की ओर स्टैंड में गए। दिग्वेश राठी को भी दो छक्के लगाने के बाद वह तीसरा छक्का मारने के प्रयास में कैच आउट हुए। 13 गेंदों में 36 रनों की पारी के दौरान उन्होंने पांच छक्के जड़ दिए।

भोपाल में एक कोच नंदजीत के पास जाकर अनिकेत को वह अवसर मिला जिसकी उन्हें सख़्त जरूरत थी। कोच नंदजीत ने न सिर्फ उन्हें ट्रेनिंग दी, बल्कि अपने घर में रहने की भी जगह दी। ये एक ऐसा मौक़ा था जो अनिकेत के लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं था। कोच के समर्थन से अनिकेत ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाने की शुरुआत की।

एमपी प्रीमियर लीग ने अनिकेत को एक ऐसा प्लेटफार्म दिया जिस पर उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और जुनून का सबूत दिया। एमपी प्रीमियर लीग के एक मैच में अनिकेत ने केवल 32 गेंदों में 13 छक्के लगाते हुए शतक जड़ दिया। यह कारनामा क्रिकेट की दुनिया में उनकी ताकत और क्षमता का परिचय था।

उनके इस शानदार प्रदर्शन ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। टूर्नामेंट के छह मैचों में उन्होंने 195 की स्ट्राइक रेट और 54.6 की औसत से सबसे अधिक 273 रन बनाए। अनिकेत ने ही सबसे अधिक 25 छक्के भी लगाए थे।

इस प्रदर्शन के बाद उन्हें कई फ़्रेंचाइजियों ने ट्रॉयल के लिए बुलाया था। हालांकि, उन्हें SRH के ट्रॉयल से सबसे अधिक उम्मीदें थीं क्योंकि उनके हिसाब से वह ट्रॉयल सबसे अच्छा रहा था। नीलामी में जब उन्हें SRH ने ख़रीदा तो उन्हें ऐसा लगा कि कठिन परिश्रम का फ़ल मिल गया है। इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी में मध्य प्रदेश के लिए अपना घरेलू क्रिकेट में डेब्यू भी किया। SRH के इंट्रा स्क्वाड मैच में केवल 16 गेंदों में 46 रन बनाकर उन्होंने अपने आक्रामक अंदाज़ का एक और नमूना पेश किया।

Table of Contents

Aniket Verma Cricketer ने IPL 2025 में LSG के खिलाफ 13 गेंद पर खेली तूफानी पारी

उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे अनिकेत वर्मा ने अपना अधिकांश क्रिकेट मध्य प्रदेश में खेला है। घरेलू स्तर के आंकड़ों के मामले में उनके पास दिखाने के लिए कुछ खास नहीं था उन्होंने राज्य के लिए सिर्फ एक टी20 मैच खेला था जिसमें वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शून्य पर आउट हो गए थे लेकिन SRH के स्काउट्स ने उनके हुनर को पहचाना।

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जब सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बड़े हिटर फेल रहे, तो 23 साल अनिकेत वर्मा ने डटकर मुकाबला किया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 13 गेंद पर पांच छक्कों की मदद से 36 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 276.92 रहा, जिसकी बदौलत एसआरएच ने सपाट पिच पर 190/9 का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

Aniket Verma Cricketer का यूपी के झांसी में हुआ है जन्म

उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे Aniket Verma Cricketer ने अपना अधिकांश क्रिकेट मध्य प्रदेश में खेला है। घरेलू स्तर के आंकड़ों के मामले में उनके पास दिखाने के लिए कुछ खास नहीं था, उन्होंने राज्य के लिए सिर्फ एक टी20 मैच खेला था, जिसमें वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शून्य पर आउट हो गए थे, लेकिन SRH के स्काउट्स ने उनके हुनर को पहचाना। वह मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग, राज्य की स्थानीय T20 प्रतियोगिता में शीर्ष रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

यह भी देखें: Digvesh Rathi Cricketer, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net Worth दिल्ली के मैदानों से लेकर आईपीएल 2025 मे इस मिस्ट्री लेग स्पिनर गेंदबाज का यादगार डेब्यू

Aniket Verma Cricketer ने भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेली उम्दा पारी

उन्होंने भोपाल लेपर्ड्स के लिए छह मैचों में 273 रन बनाए, जिसमें 41 गेंद पर 123 रन और 13 छक्के शामिल हैं। उन्होंने अंडर-23 स्तर पर भी इसी तरह की फॉर्म दिखाई थी। अंडर-23 वन-डे टूर्नामेंट में कर्नाटक के खिलाफ 75 गेंद पर आठ छक्कों की मदद से 101 रन बनाए थे। अनिकेत ने तीन साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था। चाचा अमित वर्मा ने अंकित की देखभाल की। वे एक ऐसे दौर से गुजरे जब उसके पास भोपाल में रहने के लिए घर नहीं था और उसके कोच नंदजीत ने उस समय उसकी मदद की। जब वह अंकुर अकादमी में अपने क्रिकेट पर काम कर रहा था।

Aniket Verma Cricketer इन क्रिकेटरों से सीखना चाहते हैं हुनर

अनिकेत ने कहा, हां, मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि इतनी मजबूत नहीं थी। सबसे पहले, मैं रेलवे यूथ क्रिकेट क्लब गया। वहां नंदजीत सर ने मुझे बुनियादी बातें सिखाईं। उसके बाद ज्योतिप्रकाश त्यागी सर ने मेरी बल्लेबाजी को बेहतर बनाया। अब मैं फेथ क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग लेता हूं।

आईपीएल में स्टार खिलाड़ियों से मिलने के अपने सपने के बारे में उन्होंने कहा, मैं हार्दिक पांड्या से मिलना चाहता हूं। मैं उनसे फिटनेस, बैट फ्लो और उनकी हिटिंग क्षमता के बारे में बात करूंगा। उनके अलावा, मैं कोहली से फ्लिक शॉट, रोहित से पुल और पंत से फ्लिक शॉर्ट सीखना चाहूंगा। साथ ही, मैं धोनी से धैर्य और सामान्य ज्ञान के बारे में बात करूंगा। मैं बुमराह से पूछना चाहूंगा कि वह बल्लेबाजों को कैसे पढ़ते हैं। वह इस कला में माहिर हैं।

इनका पूरा नाम अनिकेत उमाशंकर वर्मा है इनका जन्म 05 फरवरी, 2002, झांसी। उत्तर प्रदेश मे हुआ अभी इनकी आयु करीब 23 वर्ष की है इनकी बल्लेबाजी शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज की है और इनकी गेंदबाजी शैली दाहिने हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज की है टीम मे इनके खेलने की प्रमुख भूमिका बल्लेबाज की है।  

Aniket Verma Cricketer की टीमें

मध्य प्रदेश

सनराइजर्स हैदराबाद

उत्तर प्रदेश के झांसी में जन्मे Aniket Verma Cricketer ने सीनियर प्रतिनिधि स्तर पर एक भी मैच नहीं खेला था, जब उन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा था।

मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में जाने जाने वाले अनिकेत ने तब प्रसिद्धि पाई, जब उन्होंने दिसंबर 2024 में अंडर-23 वन-डे टूर्नामेंट में कर्नाटक के खिलाफ एमपी के लिए 75 गेंदों पर छह चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए। उन्होंने उस सीरीज में सात मैच खेले, जिसमें 16 छक्कों की मदद से 184 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 46 और स्ट्राइक रेट 152.06 रहा।

इससे पहले, उन्होंने जून 2024 में मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में भोपाल लेपर्ड्स के लिए खेला था, जिसमें उन्होंने 205 की स्ट्राइक रेट से पांच पारियों में 244 रन बनाए थे। लीग में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 41 गेंदों पर 13 छक्कों की मदद से 123 रन थी, जिससे उनकी टीम ने 278 रन बनाए थे। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ एमपी के लिए टी20 मैच में सीनियर क्रिकेट में पदार्पण किया,

हालांकि उस मैच में वे पहली गेंद पर शून्य पर आउट हो गए थे। यह एकमात्र टी20 मैच था जिसे उन्होंने 23 साल की उम्र में आईपीएल 2025 के दूसरे दिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एसआरएच के लिए अपना आईपीएल डेब्यू करने से पहले खेला था।

Aniket Verma Cricketer के बल्लेबाजी करियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीनॉटरनबेस्टऔसतगेंदस्ट्राइकशतक
टी20  330433614.3317252.940

Aniket Verma Cricketer के हाल के मैच

SRH बनाम LSG 36 27-मार्च-2025 हैदराबाद T20

SRH बनाम RR 7 23-मार्च-2025 हैदराबाद T20

M. प्रदेश बनाम हैदराबाद 0 03-दिसंबर-2024 राजकोट T20

Aniket Verma Cricketer का डेब्यू/आखिरी मैच

T20 मैच

डेब्यू

एम. प्रदेश बनाम हैदराबाद, राजकोट – 03 दिसंबर, 2024

आखिरी

SRH बनाम LSG, हैदराबाद – 27 मार्च, 2025

Aniket Verma Cricketer की आईपीएल में कितनी कीमत है?

उत्तर प्रदेश के दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज Aniket Verma Cricketer ने मध्य प्रदेश के लिए खेलते हुए घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। अंडर-23 सर्किट में प्रभावशाली रिकॉर्ड के साथ, वर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद का ध्यान आकर्षित किया, जिसने उन्हें टाटा आईपीएल 2025 के लिए उनके बेस प्राइस पर INR 30 लाख में हासिल किया।

Aniket Verma Cricketer को चाचा ने कर्ज लेकर क्रिकेटर बनाया

IPL में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल (30 बॉल में) के नाम है। जो पिछले 12 साल से अटूट है। सनराइजर्स हैदराबाद से आज ऐसे बैटर ने डेब्यू किया, जो इस रिकॉर्ड को तोड़ने का दमखम रखता है। वह है मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाला अनिकेत वर्मा।

23 साल के अनिकेत पिछले साल एमपी प्रीमियर लीग में 32 बॉल पर शतक लगा चुके हैं। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 3 गेंद पर एक छक्के के सहारे 7 रन बनाए। मुकाबले को हैदराबाद ने 44 रन से जीत लिया। सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप से जुड़ने से पहले Aniket Verma Cricketer ने शुरुआती करियर, स्ट्रगल और IPL पर बातचीत की।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Aniket Verma Cricketer के चाचा ने क्या कहा-

बचपन में मां गुजर गई, पिता ने दूसरी शादी कर ली अनिकेत के चाचा अमित वर्मा बताते हैं- ‘अनिकेत 3 साल के थे, जब उनकी मां का निधन हो गया। पिता ने दूसरी शादी कर ली तो मैं उसे यहां ले आया। तब से वह मेरे साथ है। मेरा सपना है कि वह इंडिया के लिए खेले और मैन ऑफ द मैच बने। फिर वह अवॉर्ड मुझे डेडिकेट करे। मुझे उस पर पूरा भरोसा है।’

Aniket Verma Cricketer को कोच ने फ्री ट्रेनिंग और रहने के अपना फ्लैट भी दिया

कोच नंदजीत से ने बताया कि अनिकेत 2010 में मेरे पास आया था। शुरुआत में उतना खास नहीं था, लेकिन बाद में निखरता चला गया। उस पर मेरा खास फोकस रहता था, क्योंकि वह क्रिकेट के प्रति जुनूनी था और गरीब घर से था।

इसलिए मैंने उससे फीस नहीं ली। मेरी अकादमी में उतनी सुविधाएं नहीं थी। मैंने उसे ज्योति भाई के यहां अंकुर अकादमी में ट्रेनिंग के लिए भेजा। उन्होंने भी उसे फ्री में ट्रेनिंग दी।

एक समय उसके भोपाल में रहने के लिए मकान नहीं था। उसके मकान मालिक ने घर खाली करा लिया था। ऐसे में अनिकेत के चाचा के निवेदन पर अपना फ्लैट रहने के लिए दिया और किराया भी नहीं लिया। 3 साल तक वह मेरे फ्लैट में रहा।

Aniket Verma Cricketer ने दिए सवालों के जवाब…

Aniket Verma Cricketer
Aniket Verma Cricketer

सवाल: पहली बार IPL खेलने जा रहे हैं। मन में क्या चल रहा है, कोई दबाव है या एक्साइटमेंट?

 अभी तो काफी एक्साइटेड हूं। बहुत सारी चीजें सीखने को मिलेंगे। यह मेरी शुरुआत है। यहां से मुझे और ऊपर जाना है। वहां बड़े प्लेयर्स से बहुत कुछ सीखना है। अवसर देखने हैं और उन्हें भुनाना है। खुद को बेहतर करने पर जोर दूंगा।

सवाल: IPL में सभी खिलाड़ी बड़े हैं। कोई खास नाम जिससे मिलना चाहते हैं, उनसे क्या पूछेंगे?

हार्दिक पंड्या से मिलना चाहता हूं। उनसे फिटनेस, बैट फ्लो और उनकी हिटिंग एबिलिटी पर बात करूंगा। उनके अलावा, कोहली से ऑन द राइज फ्लिक शॉट, रोहित से पुल, पंत से फ्लिक शॉर्ट सीखना चाहूंगा। साथ ही धोनी से पेशेंस और कॉमनेस पर बात करूंगा। बुमराह से पूछना चाहूंगा कि वे बैट्समैन को कैसे रीड करते हैं। वे इस कला में माहिर हैं।

सवाल- हमें अपनी शुरुआती ट्रेनिंग के बारे में बताइए। सुना है आपको फ्री ट्रेनिंग मिली है?

 हां, मेरा फैमिली बैकग्राउंड उतना स्ट्रांग नहीं था। सबसे पहले मैं रेलवे यूथ क्रिकेट क्लब गया था। वहां नंदजीत सर ने मुझे बेसिक सिखाए। उसके बाद अंकुर में ज्योतिप्रकाश त्यागी सर ने मेरी बैटिंग को बेहतर बनाया। अब मैं फेथ क्रिकेट क्लब में ट्रेनिंग करता हूं।

सवाल: कोई भी सफलता आसान नहीं होती। आपने भी काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। यदि कुछ हमारे साथ साझा करना चाहें?

 मैंने उतना स्ट्रगल फेस नहीं किया, क्योंकि चाचू (चाचा) हमेशा मेरे साथ रहे। जब भी मुझे किसी भी चीज की जरूरत होती थी, मैं उनसे कहता था और वे कहीं से भी ला देते थे। मुझे लगता है कि असली स्ट्रगल उनका रहा है। वे फाइनेंसली उतने स्ट्रांग नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने मुझे किसी भी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी। वे अपनी जरूरतें खुद पूरी नहीं कर पाते थे, लेकिन मेरी जरूर पूरी करते थे।

सवाल- आपको कोई ऐसा किस्सा याद आ रहा है?

मुझे आज भी याद है कि मेरे पास फोन नहीं था और मुझे अंडर-14 का डिवीजन मैच खेलने जाना था। तब चाचू ने एक दोस्त से उधार लेकर मुझे एंड्रॉइड फोन दिलाया था और खुद की-पैड फोन चलाते थे।

सवाल- एमपी प्रीमियर लीग का पिछला सीजन आपके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उस पारी के बारे में बताइए, जिसने यह मौका दिलाया?

 मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं। मैंने थोड़ा टाइम लिया, फिर एक स्पिन का बड़ा ओवर आया। उसके बाद मैं पारी को आगे बढ़ाता चला गया। उस मैच में सबने मुझे यही कहा था कि इस मैच में तेरे पास टाइट है, तू टाइम लेकर अच्छे से खेल सकता है।

सवाल- मेगा ऑक्शन के दौरान आपके दिमाग में क्या चल रहा था? –

 एमपी लीग के बाद कई फ्रेंचाइजी ने मुझे ट्रायल के लिए बुलाया था। लेकिन हैदराबाद से मुझे थोड़ी उम्मीद थी, क्योंकि मेरा हैदराबाद का ट्रायल अच्छा गया था। लेकिन, मेगा ऑक्शन में जब मेरा नाम आया, तो मैं बहुत नर्वस था, क्योंकि नाम स्केप हो रहे थे। जब 324 आया तो मेरी धड़कने बढ़ रही थीं। तब मैं नागपुर में बापुना कप खेल रहा था। बोर्ड की पूरी टीम साथ में थी।

सवाल- 30 लाख…उम्मीद थोड़ी ज्यादा थी या मौका चाहिए था, क्योंकि IPL से टीम इंडिया के द्वार खुलते हैं?

 मुझे मौका चाहिए था। मौका मिलना बड़ी बात है। मेरे लिए यह बहुत बड़ा मौका है। मेरा प्रयास यही रहेगा कि मैं इसे अच्छे से भुना सकूं। इसे जाने न दूं। इसके लिए मैं अपनी पूरी तैयारी से जा रहा हूं। ताकि जब मुझे मौका मिले, तो उसके अच्छे से भुना सकूं।

सवाल- SRH में ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासन और अभिषेक शर्मा जैसे बैटर्स हैं। अपनी जगह कहां देखते हैं?

 फिनिश पोजिशन पर…। मुझे लगता है कि 6-7 नंबर पर मुझे जगह मिल सकती है। क्योंकि, मेरी पावर हिटिंग अच्छी है। मैं स्पिनर्स और पेसर्स दोनों पर अच्छा हिट करता हूं।

सवाल- 400+ की पारी के बारे में बताइए। जब भी 400+ के स्कोर की बात होती है, तो लारा का नाम आता है?

 वह पारी मेरे पूरे करियर का टर्निंग पॉइंट थी। क्योंकि उस पारी के बार मेरे आस-पास की सारी चीजें बदल गई। बड़ी बात यह कि वह मैच मैं खेलने नहीं वाला था, क्योंकि मेरी फॉर्म अच्छी नहीं चल रही थी और मुझे लग रहा था कि प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिलेगा। तब मेरे दिमाग में यही था कि आज आउट नहीं होना है। मैं आज पूरे दिन खेलूंगा। मैं खेलता चला गया और रन बनते गए। मैंने ज्यादा रिस्की शॉट नहीं खेले। मैंने धैर्य भी दिखाया।

सवाल- सबसे ज्यादा किससे इंस्पायर होते हैं। उनकी कौन-सी बात अच्छी लगती हैं।

विराट कोहली। मुझे उनका इंटेंट अच्छा लगता है। वे शून्य पर आउट हो जाएं या फिर 100 रन बनाएं, लेकिन फील्ड में जैसा इंटेंट दिखाते हैं वह कमाल है। फील्डिंग में वे बॉलर से ज्यादा सेलिब्रेट करते हैं। उनकी बहुत सारी पारियां मुझे पसंद हैं। मुझे उनकी मेलबर्न की पारी सबसे ज्यादा पसंद है।

Aniket Verma Cricketer SRH की नई खोज

Aniket Verma Cricketer का जन्म पांच फरवरी साल 2002 में उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में हुआ था. हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वह मध्य प्रदेश की तरफ से शिरकत करते हैं. अनिकेत दाहिने हाथ के बल्लेबाज एवं दाहिने से ही मध्यम गति के तेज गेंदबाजी करते हैं.

आईपीएल 2025 का क्रिकेट प्रेमियों के ऊपर खुमार छाने लगा है. पिछली बार जरुर केकेआर की टीम खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाब हुई थी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. पिछली बार एसआरएच की टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुई थी. मगर खिताबी जंग में वह कमाल नहीं कर पाई. जिसका हमेशा उसे मलाल रहेगा.

आईपीएल 2025 के लिए एसआरएच की टीम जी तोड़ मेहनत कर रही है. आगामी सीजन के लिए फ्रेंचाइजी ने कुछ एक नए चेहरों को भी अपने साथ जोड़ा है. जिसमें अनिकेत वर्मा का नाम भी शामिल है.

23 वर्षीय युवा ऑलराउंडर ने एसआरएच की तरफ से खेले गए एक अभ्यास मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है। जिसके बाद हर कोई उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहा है. अगर आप भी युवा स्टार के फैन हैं, तो हम उनके बारे में सारे सवालों का जवाब लेकर आए हैं-

Aniket Verma Cricketer कौन हैं

अनिकेत वर्मा का जन्म पांच फरवरी साल 2002 में उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में हुआ था. हालांकि, घरेलू क्रिकेट में वह मध्य प्रदेश की तरफ से शिरकत करते हैं। अनिकेत दाहिने हाथ के बल्लेबाज एवं दाहिने हाथ से ही मध्यम गति की गेंदबाजी करते हैं।

हाल ही में बीसीसीआई की तरफ से आयोजित किए गए पुरुष अंडर-23 वनडे अंतर राज्यीय टूर्नामेंट में अनिकेत कर्नाटक के खिलाफ उम्दा शतकीय पारी के बाद सुर्खियों में आए थे।

इससे पहले उनका बल्ला तमिलनाडु में आयोजित अखिल भारतीय बुची बाबू टूर्नामेंट में भी जमकर चला था. यहां उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शतक लगाया था।

हालांकि, युवा स्टार पर सबकी नजर तब पड़ी. जब वह मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग में शिरकत कर रहे थे. यहां उन्होंने 20 ओवर की प्रतियोगिता में पांच मैच खेले थे. जहां वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाकर लोगों की नजरों में आए थे।

यहां उन्होंने भोपाल लेपर्ड्स की तरफ से शिरकत करते हुए पांच पारियों में 61 की औसत से 244 रन बनाए थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205.4 का रहा था।

Aniket Verma Cricketer ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्ले से मचाई तबाही

सनराइजर्स हैदराबाद के अनकैप्ड युवा खिलाड़ी Aniket Verma Cricketer ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में 74 रन बनाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया. अब इस युवा बल्लेबाज की काफी चर्चा हो रही है. वह टीम के एक मात्र टॉप स्कोरर थे।

IPL 2025 SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करके सभी को चौंका दिया. अनिकेत ने 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से सिर्फ 41 गेंदों पर 74 रन बनाए. यह विशुद्ध पावर-हिटिंग का प्रदर्शन था क्योंकि सनराइजर्स के नियमित अंतराल पर विकेट खोने के बावजूद वह अपना स्वाभाविक खेल खेलते रहे।

अनिकेत ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान 35 रनों की तेज पारी खेलकर पहले ही सुर्खियां बटोर ली थीं, लेकिन रविवार को वह बेहतरीन फॉर्म में दिखे और बड़े बल्लेबाजों के असफल होने के बाद, उनकी पारी सनराइजर्स के लिए और भी खास रही।

Aniket Verma Cricketer की पारी ने सभी को चौंकाया

मिशेल स्टार्क ने 35 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि कुलदीप यादव ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए 22 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के से दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को 18.4 ओवर में 163 रन पर आउट कर दिया।

Aniket Verma Cricketer ने 41 गेंदों पर शानदार 74 रन बनाए और हेनरिक क्लासेन (19 गेंदों पर 32 रन) ने शुरुआती पतन के बाद जवाबी हमला किया, लेकिन स्टार्क ने 19वें ओवर में तीन गेंदों पर दो विकेट लेकर पुछल्ले बल्लेबाजों को ढेर कर दिया।

Leave a Comment