T20 World Cup 2022 मे जब जिम्बाब्वे ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 रन से हराया था, आखिरी गेंद पर तीन रन नहीं बना सका पाकिस्तान

T20 World Cup 2022 मे जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के तेज गेंदबाजों ने पहले पांच ओवरों में ही पाकिस्तान (Pakistan) के सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। ल्यूक जोंगवे ने इफ्तिखार अहमद को आउट कर (Luke Jongwe dismissed Iftikhar Ahmed) स्कोर तीन विकेट पर 36 रन कर दिया। शान मसूद और शादाब (Shan Masood and Shadab) ने चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को वापस पटरी पर ला दिया लेकिन इसके बाद कुछ आश्चर्यजनक चीजें हुईं।

T20 World Cup 2022 मे जिम्बाब्वे ने आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को 1 रन से मात दी  

T20 World Cup 2022: साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 के ग्रुप मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को उलटफेर का शिकार बनाया (Zimbabwe upset Pakistan in the Super-12 group match of the 2022 T20 World Cup) था।

आखिरी गेंद पर जिम्बाब्वे ने रोमांचक जीत दर्ज कर पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर (Zimbabwe registered a thrilling win on the last ball and knocked Pakistan out of the tournament) होने की कगार पर खड़ा कर दिया था। मजबूत दिख रही पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) के सामने मामूली से लक्ष्य का सफलता पूर्वक बचाव किया था। इस हार के चलते पाकिस्तान का सेमीफाइनल (Pak Semi Final) में पहुंचने का समीकरण लगभग बिगड़ ही गया था।

यह भी देखें: IPL 2024 Final: Strong केकेआर ने हैदराबाद को हराकर IPL2024 का खिताब जीता, ऐसे क्या कारण रहे कि जिस वजह से हैदराबाद दूसरी बार खिताब अपने नाम नहीं कर पाई?   

T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे की शानदार गेंदबाजी

जिम्बाब्वे ने मजबूत शुरुआत के बाद 7 विकेट पर 95 रन बनाकर बैकफुट पर आ गए थे। पाकिस्तान मैच को एक तरफा लेकर जाती हुई दिख रही थी। अनुभवी बल्लेबाज सीन विलियम्स (Sean Williams) जैसे-तैसे टीम का स्कोर 130 तक लेकर गए। मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) ने 4 ओवर में चार विकेट और शादाब खान (Shadab khan) ने 4 ओवर में तीन विकेट लिए। पाकिस्तान के लिए 131 रन का लक्ष्य आसान लग रहा था, लेकिन जिम्बाब्वे कुछ और ही करने की ठान कर उतरा था।

T20 World Cup 2022: जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने दिए शुरुआती झटके

जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाजों ने पहले पांच ओवरों में ही पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। ल्यूक जोंगवे ने इफ्तिखार अहमद को आउट कर स्कोर तीन विकेट पर 36 रन कर दिया। शान मसूद और शादाब ने चौथे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को वापस पटरी पर ला दिया, लेकिन इसके बाद कुछ आश्चर्यजनक चीजें हुईं।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

T20 World Cup 2022: सिकंदर रजा ने लिए तीन विकेट

T20 World Cup 2022
T20 World Cup 2022

सिकंदर रजा (Sikandar Raja) ने अपने जीवन के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहते हुए दो गेंद पर दो विकेट लिए और अपने अगले ओवर में एक और विकेट लिया, जिससे पाकिस्तान का स्कोर 94/6 हो गया। पाकिस्तान को आखिरी पांच ओवर में 38 रन चाहिए थे। पाकिस्तान जीत की तरफ बढ़ रही थी। पाकिस्तान को आखिरी तीन ओवरों में 29 रन चाहिए थे, फिर आखिरी दो ओवरों में 22 रन चाहिए थे।

T20 World Cup 2022: आखिरी ओवर में चाहिए थे 10 रन

ब्रैड इवांस (Brad Evans) को आखिरी ओवर में 10 रन बचाने को मिले। उनकी पहली गेंद पर नवाज और मोहम्मद वसीम (Nawaj And Mohammad Wasim) ने तीन रन बनाए। उनकी दूसरी गेंद पर वसीम ने चौका मारा। तीसरी गेंद डॉट रही। आखिर के तीन बॉल पर तीन रन चाहिए थे। इवांस ने अपनी चौथी गेंद पर नवाज को बीट किया। दो गेंदों पर तीन रन चाहिए थे।

T20 World Cup 2022: आखिरी गेंद पर नहीं बना तीन रन

पांचवीं गेंद पर नवाज कैच आउट हो गए। एक गेंद पर तीन रन चाहिए थे। शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) आखिरी गेंद को लॉन्ग-ऑन पर ड्राइव किया और रन लेने के लिए भागे। रेगिस चकाब्वा (Regis Chakabwa) ने थ्रो पकड़ा और शाहीन को रन आउट कर दिया। जिम्बाब्वे ने सबसे अप्रत्याशित परिस्थितियों में जीत हासिल की थी।

2 thoughts on “T20 World Cup 2022 मे जब जिम्बाब्वे ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 रन से हराया था, आखिरी गेंद पर तीन रन नहीं बना सका पाकिस्तान”

Leave a Comment