Suyash Prabhudessai का जन्म और परिचय
सुयश प्रभुदेसाई का जन्म 6 दिसम्बर 1997 को गोवा के पणजी में हुआ था. उनके माता-पिता उनके क्रिकेट खेलने के जूनून को देखते हुए उनको क्रिकेट खेलने से मना नहीं करते थे. वे क्रिकेट के साथ-साथ पणजी के एक स्कूल में पढ़ाई भी किया करते थे मगर वे पढ़ाई से ज्यादा समय क्रिकेट खेलने में दिया करते थे. उन्होंने बी.कॉम तक पढ़ाई की है।
Suyash Prabhudessai का क्रिकेट करियर

सुयश प्रभुदेसाई गोवा के रहने वाले भारतीय खिलाड़ी है। जिनका जन्म 6 दिसंबर 1997 में हुआ था। इन्हें बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था और साल 2016-2017 से इन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के लिए लिस्ट-ए में अपना डेब्यू किया था। और फिर अगले साल 2018-2019 में इन्होंने गोवा की तरफ से रणजी ट्रॉफी के लिए खेले थे।
जिसके बाद 22 फरवरी 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए T20 में अपना डेब्यू किया। उनकी शानदार बल्लेबाजी देखते हुए आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इन्हे खरीद लिया था। आईपीएल 2022 के मुकाबले में इन्होंने अपना पहला मुकाबला खेला जिसमें 5 मैच को खेल कर 67 रन बनाए थे। 2023 में हुए आईपीएल मुकाबले में इनकी परफॉर्म इतनी अच्छी नहीं रही जिसके साथ इन्होंने 5 मैच खेल कर 37 रन ही बना पाए।
इस साल आईपीएल 2024 में सुयश प्रभुदेसाई फिर से आरसीबी की तरफ से खेलते हुए नजर आ रहे है। जहां पर अभी तक केवल 1 मैच खेला है। जिसमें 133.33 स्ट्राइक रेट के साथ 24 रन बनाये है।
सुयश प्रभुदेसाई को क्रिकेट खेलने का शौक बचपन से है, उन्होंने छोटी उम्र में ही तय कर लिया था कि उनको क्रिकेटर बनाना है। उन्होंने स्कूल से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था एवं वे स्कूल के समय से ही दस-दस घंटे तक क्रिकेट का अभ्यास किया करते थे।
वे कॉलेज में भी क्रिकेट खेला करते थे और कॉलेज के क्रिकेट मुकाबला में भी हिस्सा लिया करते थे। वे क्लब की ओर से क्रिकेट में एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में खेला करते थे, उनके बल्लेबाजी करने की क्षमता के चलते उन्होंने अपनी जगह गोवा टीम में भी बनाई है।
सुयश ने अपना पदार्पण लिस्ट-ए 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में 28 फरवरी 2017 को किया और अगले साल 20 नवंबर 2018 को 2018-19 रणजी ट्रॉफी में गोवा के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने 22 फरवरी 2019 को 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में गोवा के लिए अपना टी-20 पदार्पण किया था।
Suyash Prabhudessai की पत्नी
सुयश प्रभुदेसाई की वैवाहिक स्थिति का अभी खुलासा नहीं किया गया है। प्रभुदेसाई बहुत ही निजी व्यक्ति हैं और उनकी शादी के बारे में इंटरनेट पर कोई विवरण उपलब्ध नहीं है। अभी उन्होंने अपना पूरा ध्यान अपने क्रिकेट करियर पर केंद्रित किया है। सुयश टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलना चाहते हैं। सुयश प्रभुदेसाई की पत्नी के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस खंड को पढ़ना जारी रखें।
Suyash Prabhudessai का परिवार
सुयश प्रभुदेसाई का जन्म गोवा, भारत में उनके माता-पिता के घर हुआ था। उनके पिता का नाम श्री प्रभुदेसाई और उनकी माता का नाम श्रीमती प्रभुदेसाई है। इंटरनेट पर उनके भाई-बहनों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी गई है। हम जल्द से जल्द उनके परिवार के विवरण अपडेट करेंगे।
Suyash Prabhudessai का आईपीएल करियर

Suyash Prabhudessai दाएं हाथ बल्लेबाज खिलाडी है जिन्होंने आईपीएल 2022 में अपना डेब्यू किया था। सुयश प्रभु देसाई 2022 और 2023 मुकाबले के आकड़ो के अनुसार 10 आईपीएल मैच खेल चुके हैं, जिसमें कुल रन 102 थे।
आईपीएल 2024 ऑक्शन के दौरान बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने सुयश प्रभुदेसाई को 30 लाख की बोली पर अपनी टीम में शामिल किया। जिसमें प्रभुदेसाई अभी तक एक मुकाबला ही खेल पाए है जो की RCB vs SRH के साथ 25 अप्रैल को हुआ था। जहां उन्होंने 133.33 स्ट्राइक रेट के साथ 24 रन बनाये थे।
सुयश को फरवरी 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2021 की आईपीएल नीलामी में प्रथम बार खरीदा था. फरवरी 2022 में, उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2022 इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट की नीलामी में 30 लाख रूपए में खरीदा था. उन्होंने उस वर्ष 5 मैच खेले एवं 7 चौके और 2 छक्के के साथ 67 रन बनाए. उनको उस वर्ष गेंदबाजी करने का मौका नहीं दिया।
Suyash Prabhudessai की डबल सेंचुरी, अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ मे दब गई
अगर आप क्रिकेट लवर हैं तो अब तक जान ही चुके होंगे कि अर्जुन तेंदुलकर ने क्या कमाल किया है। अपने पहले ही रणजी मैच में सेंचुरी ठोक दी। सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा हुआ है। वैसे अचीवमेंट भी बड़ी है। तारीफ होनी भी चाहिए।
लेकिन अर्जुन तेंदुलकर की इस सेंचुरी में दूसरे प्लेयर की डबल सेंचुरी कहीं दब गई। अर्जुन ने गोवा की ओर से राजस्थान के खिलाफ 120 रन बनाए जबकि सुयश प्रभुदेसाई के बल्ले से 212 रन निकले। चलिए बताते हैं कि सुयश हैं कौन और विराट कोहली से इनका क्या कनेक्शन है?
Suyash Prabhudessai की 29 चौके से सजी मैराथन पारी
पोरवोरिम क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप सी के मैच में गोवा ने अपना पहला विकेट जल्दी गंवा दिया। तब थर्ड डाउन उतरे सुयश प्रभुदेसाई। सामने राजस्थान की मजबूत बोलिंग लाइन अप थी। अनीकेत चौधरी और कमलेश नागरकोटी जैसे अनुभवी गेंदबाज थे, लेकिन आज प्रभु ‘देसाई’ के साथ थे। एक ओर से लगातार विकेट गिर रहे थे, लेकिन दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए रन बनाना बाएं हाथ का खेल लग रहा था।
सुयश ने 416 गेदों में 212 रन पीट दिए। अर्जुन तेंदुलकर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 221 रन की साझेदारी। इस दौरान उनके बल्ले से 29 चौके निकले। ये सुयश प्रभुदेसाई और अर्जुन तेंदुलकर का ही कमाल था कि गोवा दूसरे दिन स्टंप्स तक 8 विकेट खोकर 493 रन बना पाया और स्कोर 500 प्लस जाने की 100 परसेंट उम्मीद है!
Suyash Prabhudessai गोवा के रहने वाले
पर्सनल लाइफ की बात करें तो 25 साल के Suyash Prabhudessai गोवा में ही पैदा हुए। यहीं पले-बढ़े, स्कूलिंग भी यहीं हुई। बचपन से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे। धीरे-धीरे सफलता की सीढ़िया चढ़ते गए। घरेलू क्रिकेट में जमकर रन कूटा। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी में बोलर्स उनके नाम से थर्राने लगे, लेकिन दुनिया ने सबसे पहली बार उनका नाम सुना आईपीएल 2022 में।
जब RCB के लिए डेब्यू करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 18 गेंदों में 34 रन की जबरदस्त कैमियो पारी खेली। हारती टीम को जीत के मुहाने तक भी ले गए, लेकिन जीता नहीं पाए। विराट कोहली की टीम ने 2022 मेगा ऑक्शन में इन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा था। अब उम्मीद है कि 6 फीट 2 इंच लंबा ये लड़का भारतीय क्रिकेट में अपनी हाइट जितना ही ऊपर जाए।
Suyash Prabhudessai को क्या IPL 2024 मे मिलेगा मौका
हर बार की तरह इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। शुरुआती 6 मैच में से आरसीबी सिर्फ 1 मुकाबला ही जीत पाई है। 5 मैच हारने के चलते बेंगलुरु 2 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में आखिरी पॉजिशन पर है।
उनका प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना काफी मुश्किल लग रहा है। लेकिन आरसीबी के पास स्क्वाड में एक ऐसा सूरमा खिलाड़ी मौजूद है जो टीम की तकदीर बदल सकता है। वह बेंगलुरु को फर्श से अर्श पर लाने का काम कर सकता है। आखिर कौन है यह खिलाड़ी, आइये जानते हैं।
Suyash Prabhudessai कर सकते हैं आरसीबी के लिए कमाल
आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की सबसे बड़ी परेशानी उनका टॉप ऑर्डर रहा है। विराट कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज फॉर्म में नहीं है, जिससे टीम काफी संघर्ष कर रही है। ऐसे में आरसीबी को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो टॉप ऑर्डर में टीम के लिए कुछ रन बना सके। हालांकि बेंगलुरु के पास स्क्वाड में सुयष प्रभुदेसाई हैं जो यह काम बखूबी कर सकते हैं।
लेकिन इस सीजन अभी तक टीम ने उन्हें एक भी मौका नहीं दिया है। डॉमेस्टिक क्रिकेट में प्रभु का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने जमकर रनों का अंबार लगाया है। हालांकि उन्हें आईपीएल में अब तक खेलने का इतना मौका नहीं मिला है। प्रभुदेसाई बेंगलुरु के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी बन सकते हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो।
Suyash Prabhudessai का कैसा रहा है डॉमेस्टिक करियर
26 साल के Suyash Prabhudessai गोवा के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अब तक 33 फर्स्ट क्लास, 47 लिस्ट ए और 46 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 46 की औसत से 2316 रन, लिस्ट ए में 1 शतक और 7 अर्धशतक के बूते 1190 रन बनाए है। वहीं टी20 में 134 के स्ट्राइक रेट से 873 रन ठोके हैं।
सुयश प्रभुदेसाई गोवा के एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो घरेलू मैचों में गोवा के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं। उन्होंने 28 फरवरी 2017 को 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में गोवा के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की।
Suyash Prabhudessai की बैटिंग करियर आँकड़े
| प्रारूप | मैच | पारी | नॉट | रन | बेस्ट | औसत | गेंद | स्ट्राइक | शतक | फिफ्टी | चौके | छक्के |
| एफसी | 37 | 60 | 5 | 2581 | 212 | 46.92 | 4904 | 52.63 | 6 | 14 | 323 | 17 |
| सूची ए | 47 | 45 | 1 | 1190 | 132* | 27.04 | 1345 | 88.47 | 1 | 7 | 109 | 28 |
| टी20 | 47 | 42 | 9 | 897 | 64 | 27.18 | 669 | 134.08 | 0 | 3 | 77 | 36 |
Suyash Prabhudessai की बॉलिंग करियर आँकड़े
| प्रारूप | मैच | पारी | गेंद | रन | विकेट | बेस्ट | औसत | इकोनोमी | स्ट्राइक | 4 विकेट | 5 विकेट | 10 विकेट |
| एफसी | 37 | 19 | 470 | 362 | 11 | 2/34 | 32.90 | 4.62 | 42.7 | 0 | 0 | 0 |
| सूचीए | 47 | 17 | 372 | 404 | 7 | 2/33 | 57.71 | 6.51 | 53.1 | 0 | 0 | 0 |
| टी20 | 47 | 13 | 148 | 181 | 2 | 1/9 | 90.50 | 7.33 | 74.0 | 0 | 0 | 0 |
Suyash Prabhudessai की आईपीएल मे बल्लेबाजी
| IPL | मैच | पारी | नॉट | रन | बेस्ट | औसत | गेंद | स्ट्राइक | शतक | फिफ्टी | चौके | छक्के |
| RCB | 11 | 10 | 0 | 126 | 34 | 12.60 | 106 | 118.86 | 0 | 0 | 11 | 4 |
Suyash Prabhudessai के हालिया मैच
गोवा बनाम अरुणाचल 73 13-नवंबर-2024 पोरवोरिम एफसी
गोवा बनाम सिक्किम 54 18-अक्टूबर-2024 रांगपो एफसी
गोवा बनाम मणिपुर 120 11-अक्टूबर-2024 पोरवोरिम एफसी
इंडिया बी बनाम इंडिया डी 16 एवं 2 19-सितंबर-2024 अनंतपुर एफसी
आरसीबी बनाम केकेआर 24 21-अप्रैल-2024 ईडन गार्डन्स टी -20
Suyash Prabhudessai का डेब्यू/आखिरी मैच
एफसी मैच
पदार्पण हरियाणा बनाम गोवा, रोहतक – 20 – 23 नवंबर, 2018
अंतिम अरुणाचल बनाम गोवा, पोरवोरिम – 13-14 नवंबर, 2024
सूची ए
पदार्पण गोवा बनाम बंगाल, चेन्नई – 28 फरवरी, 2017
अंतिम गोवा बनाम बड़ौदा, मुंबई – 05 दिसंबर, 2023
टी20 मैच
पदार्पण सिक्किम बनाम गोवा, इंदौर – 22 फरवरी, 2019
अंतिम ईडन गार्डन्स में केकेआर बनाम आरसीबी – 21 अप्रैल, 2024
Suyash Prabhudessai आईपीएल नीलामी कीमत इतिहास
वर्ष कीमत टीम
2021 20.00 लाख बेंगलुरु
2022 30.00 लाख बेंगलुरु
2023 30.00 लाख बेंगलुरु
2024 30.00 लाख बेंगलुरु
Suyash Prabhudessai Net Worth
सुयश प्रभु देसाई एक क्रिकेटर है जिनकी मुख्य कमाई क्रिकेट के द्वारा होती है। सुयश प्रभुदेसाई के पास कुल संपत्ति 2 करोड रुपए की है। साथ ही सुयश प्रभु देसाई बीसीसीआई और आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के अंतर्गत भी आते हैं। आईपीएल 2023 ऑक्शन में इन्हें 30 लाख की कीमत पर खरीदा गया था। इसके अलावा कुछ ऐसे एंजॉयमेंट है जिसके साथ प्रभु देसाई जुड़े हुए हैं और वहां से भी उनकी कमाई हो जाती।
Conclusion
आज हमने सुयश प्रभु देसाई की जीवनी के बारे में चर्चा की जहां पर हमें इनका आईपीएल करियर, नेट वर्थ, फैमिली के बारे में जाना। बाकी भविष्य में यह कोई भी स्कोर्स बनाते हैं तो आपको उसकी अपडेट मिलती रहेगी। इसके अलावा अगर और कोई खिलाड़ी है जिसके बारे में आप जानना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करें।

