SRH Vs RR Qualifier-2 Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के क्वालीफायर-2 (Qualifier-2) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sun Raisers Hyderabad) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को 36 रन से हराकर फाइनल (Final) में जगह बनाई। हैदराबाद (Hyderabad) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान (Rajasthan) 139 रन ही बना सकी।
SRH Vs RR Qualifier-2 Highlights: सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल का टिकट हासिल किया
SRH Vs RR Qualifier-2 Highlights: आईपीएल 2024 के दोनों फाइनलिस्टों का एलान हो चुका है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 36 रन से हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। 26 मई को केकेआर (KKR) के साथ मुकाबला खेलेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। फाइनल में पहुंचने के लिए राजस्थान को 176 रन बनाने थे। इसके जवाब में राजस्थान 139 रन ही बना सकी। जायसवाल (Jaiswal) ने 42 और ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने नाबाद 56 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। हार के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) निराश दिखे लेकिन टीम की तारीफ की।
SRH Vs RR Qualifier-2 Highlights: राजस्थान रॉयल्स का सफर तीसरे स्थान पर समाप्त
आईपीएल 2024 के क्वालीफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को हराकर फाइनल में जगह बनाई। राजस्थान रॉयल्स का सफर तीसरे स्थान पर ही समाप्त हो गया। हार के बाद कप्तान संजू सैमसन ने गेंदबाजों की तारीफ की। साथ ही टीम के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई।
SRH Vs RR Qualifier-2 Highlights: स्पिनर्स ने किया कमाल

हैदराबाद की तरफ से स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की। शाहबाज और अभिषेक शर्मा (Shahbaz and Abhishek Sharma) ने कुल 5 विकेट निकाले। शाहबाज ने तीन तो अभिषेक ने 2 विकेट चटकाए। इस हार के चलते राजस्थान का सफर यहीं समाप्त हो गया
SRH Vs RR Qualifier-2 Highlights: बोल्ट ने दिए झटके
आईपीएल में अपने पहले ओवर में विकेट लेने के लिए मशहूर ट्रेंट बोल्ट (Trent Bolt) ने इस मैच में भी यही काम किया। उन्होंने पहले ओवर में अभिषेक शर्मा से तीन गेंदों पर 12 रन खाने के बाद आखिरी गेंद पर उन्हें आउट कर दिया। राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने कुछ हाथ दिखाए और 15 गेंदों पर 37 रन बनाए। बोल्ट ने पांचवें ओवर में उनकी पारी भी खत्म कर दी और इसी ओवर में एडेन मार्करम (Aiden Markram) को आउट कर हैदराबाद को सकते में डाल दिया।
SRH Vs RR Qualifier-2 Highlights: क्लासेन का अर्धशतक
इसके बाद पूरी उम्मीदें ट्रेविस हेड और हेनरिक क्लासेन (Travis Head and Heinrich Klaasen) से थीं। हेड को संदीप (Sandeep) ने 34 रनों से आगे नहीं जाने दिया। लेकिन क्लासेन टिके थे और उन्होंने हैदराबाद के स्कोर को बढ़ाना जारी रखा। क्लासेन अर्धशतक पूरा करने के बाद आउट हो गए। उन्होंने 34 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाए।
इसके बाद हैदराबाद के बल्लेबाज टिके नहीं और आउट होते चले गए। राजस्थान की तरफ से बोल्ट ने तीन विकेट लिए। आवेश ने भी तीन विकेट झटके। संदीप को दो विकेट मिले.
SRH Vs RR Qualifier-2 Highlights: हार के बाद संजू सैमसन ने बताया कहां फिसला मैच

संजू सैमसन ने कहा, हमने पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन किया था। हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन तारीफ के योग्य था। दूसरी पारी के दौरान बीच के ओवरों में हमने अच्छा खेल नहीं दिखाया और वहीं मैच हमारे हाथ से निकल गया। दूसरी पारी में पिच बदल गई थी। ओस के नहीं होने के कारण ऐसा हुआ था।
SRH Vs RR Qualifier-2 Highlights: ध्रुव जुरेल और रियान की तारीफ की
संजू ने आगे कहा, पिच में काफी स्पिन था। साथ ही उनके गेंदबाजों ने भी कमाल की गेंदबाजी की। पिछले दो तीन साल से हमारी टीम में कुछ अच्छे युवा खिलाड़ी आए हैं। ध्रुव जुरेल और रियान पराग का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। वह सिर्फ हमारी टीम के लिए नहीं, बल्कि भारतीय टीम (Indian Team) के लिए अच्छा क्रिकेट खेल सकते हैं।
SRH Vs RR Qualifier-2 Highlights: 139 रन ही बना सकी राजस्थान
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए थे। फाइनल में पहुंचने के लिए राजस्थान को 176 रन बनाने थे। इसके जवाब में राजस्थान 139 रन ही बना सकी। जायसवाल ने 42 और ध्रुव जुरेल ने नाबाद 56 रन की पारी खेली।

