SRH Vs LSG: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (Sunrisers Hyderabad team captained by Pat Cummins) कमाल का प्रदर्शन करते हुए जमकर महफिल लूट रही हैं। हैदराबाद की टीम (Hyderabad Team) के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे जय-वीरू (Jai-Viru) की जोड़ी का बहुत ही अहम हाथ है। हैदराबाद की टीम (Hyderabad) की तरफ से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड (Abhishek Sharma and Travis Head) मौजूदा सीजन में अपने बल्ले से जमकर धमाल मचा रहे हैं।

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 57वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (SRH Team) ने अपने घर में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम (Lucknow Super Giants Team) को 10 विकेट से हराया। लखनऊ के खिलाफ खेले गए इस मैच में अभिषेक-ट्रेविस ने कई बड़े रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए।
SRH Vs LSG: हैदराबाद पहली टीम, जिसने बिना कोई विकेट गंवाए मैच जीता

आईपीएल (IPL) के इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम (Sun Raisers Hyderabad Team) वो पहली टीम बनी हैं, जिसने बिना कोई विकेट के नुकसान पर मैच जीतने का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। लखनऊ के खिलाफ अभिषेक और ट्रेविस के बीच शानदार साझेदारी भी बनी और इन दोनों ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।
SRH Vs LSG: 100 रन की साझेदारी के लिए सबसे कम गेंदें (आईपीएल)
30 गेंद- ट्रेविस हेड – अभिषेक शर्मा बनाम दिल्ली कैपिटल्स- 2024
34 गेंद- ट्रेविस हेड – अभिषेक शर्मा बनाम एलएसजी हैदराबाद 2024 *
36 गेंद- हरभजन – जे सुचिथ बनाम पीके वानखेड़े 2015
36 गेंद लियन- नारायण बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2017
SRH Vs LSG: आईपीएल में पावरप्ले के अंदर सर्वाधिक 50+ स्कोर
6 डेविड वार्नर (David Warner)
4 ट्रैविस हेड (Travis Head) – सभी आईपीएल 2024 में
3 सुनील नारायण (Sunil Narayan)
3 क्रिस गेल (Chris Gayle)
SRH Vs LSG: आईपीएल में सर्वाधिक सब-20 गेंद में 50 रन
3 जेक फ्रेजर-मैकगर्क (Jake Fraser-McGurk)
3 ट्रैविस हेड* (Travis Head)
2 एस नरेन (S Narine)
2 के पोलार्ड (K Pollard)
2 ईशान किशन (Ishan Kishan)
2 केएल राहुल (K L Rahul)
2 निकोलस पूरन (Nikolas Puran)
2 यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
SRH Vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने 165 रन का स्कोर बनाया
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi Inter National Stadium) में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के कप्तान केएल राहुल (Lucknow Super Giants team captain KL Rahul) ने टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग का फैसला किया था, लेकिन यह फैसला उनके पक्ष में नहीं रहा। लखनऊ की टीम बैटिंग में बुरी तरह से संघर्ष करती हुई दिखाई दी। टीम 12वें ओवर तक सिर्फ 64 रन ही बना पाई थी और हैदराबाद की टीम को 4 सफलता मिली थी। इसके बाद आयुष बदोनी और निकोलस पूरन (Ayush Badoni and Nicholas Pooran) के बीच 99 रन की अटूट साझेदारी बनी और इस तरह स्कोर 165 रन पहुंच पाने में सफल हुआ।

