SRH Vs KKR 2022 Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम लगातार दो जीत हासिल कर चुकी है वहीं केकेआर को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।आईपीएल 2022 के 25वे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का आमना-सामना होने वाला है.
पहली बार एक-दूसरे का..
दोनों टीमें आई पी एल लीग में पहली बार एक-दूसरे का आमना करने वाली हैं. केन विलियमसन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम ने इस सीजन में जबरदस्त वापसी का जज्बा दिखाया है. हैदराबाद की टीम में क्रिकेट प्रेमियों को को सितारों की कमी दिखाई दे रही थी. शुरुआती दोनों मैंचों में हारने के बाद टीम ने शानदार वापसी की और दो बार जीत अपने नाम की. उधर केकेआर का सफर भी उतार -चढ़ाव भरा ही रहा है. वह लगातार जीत की लय नहीं बरकरार रख सकी है.
हैदराबाद की टीम की दो जीत चार मैचों में
आई पी एल लीग की तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम दो जीत और दो हार के साथ चार मैचों में आठवें स्थान पर हैं. वहीं दूसरी ओर कोलकाता की टीम तीन जीत और दो हार के साथ पांच मैचों में दूसरे स्थान पर है. शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता का आमना-सामना होगा तो उनकी प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखा जा सकता है.
दो मुकाबलों में हार का सामना
सनराइजर्स हैदराबाद वाली टीम को शुरुआती दो मुकाबलों में हार का मुँह देखना पड़ा था. सनराइजर्स हैदराबाद पहले राजस्थान रॉयल्स ने उसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने मात दी थी. शुरुआती दो मुकाबलों के बाद फिर टीम ने वापसी करके गुजरात जायंटस और चेन्नई सुपर किंग्स को मात देकर लगातार दो जीत हासिल की.
पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी को चोट की वजह से रिटायर हर्ट होना पड़ा था लेकिन उनकी चोट गंभीर नहीं थी और वह केकेआर के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे. गौरतलब रहे की वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण अगले दो मैचों के लिए टीम से बाहर हैं. उनकी जगह जगदीशन सुचित या फिर श्रेयस गोपाल को मौका दिया जाएगा.
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
- अभिषेक शर्मा
- केन विलियमसन
- राहुल त्रिपाठी
- निकोलस पूरन
- ऐडन मार्कराम
- शशांक सिंह
- भुवनेश्वर कुमार
- मार्को यानसन
- उमरान मलिक
- टी नटराजन
- श्रेयस गोपाल
- जी सुचित

