Smriti Mandhana का क्रिकेट प्रेम, भाई -बहन दोनों क्रिकेट खिलाड़ी, स्मृति मंधाना यानी इंडियन विमेंस क्रिकेट क्वीन।

Smriti Mandhana:  बचपन में अपने भाई के क्रिकेट की परफॉर्मेंस की खबर जब अखबार मे आती थी तो स्मृति उस अखबार से उस कटिंग को काट लेती थी। और उसे संभाल कर रखती, ऐसे करते करते स्मृति मंधाना का क्रिकेट के प्रति लगाव बढ़ा। हालांकि आज इनके बारे मे कहा जाता है स्मृति मंधाना यानी इंडियन विमेंस क्रिकेट क्वीन।

Smriti Mandhana:  पारिवारिक माहौल क्रिकेट का रहा है।  

स्मृति मंधाना भारतीय क्रिकेट का सबसे लोकप्रिय और जाना-पहचाना चेहरा बन गया हैं। इसीलिए आज सब उन्हें विमेंस क्रिकेट का विराट कोहली भी कहते है, क्योंकि दोनों की जर्सी का नंबर 18 है। क्रिकेट तो स्मृति मंधाना के खून में ही था क्योंकि उनके पिता जिला स्तर पर होनहार खिलाड़ी रहे हैं। जबकि स्मृति मंधाना के भाई श्रवण ने महाराष्ट्र अंडर-19 टीम (Maharashtra Under-19 Team) के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह भी देखें: Kock: World Cup 2023 मे डिकॉक का चौथा शतक, वर्ल्ड कप इतिहास में 500 रन बनाने वाले पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज बने डिकॉक

Smriti Mandhana:  इनका भाई भी क्रिकेटर, उन्ही से प्रभावित  

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

जिस दौर में श्रवण जूनियर लेवल पर अच्छा खेल रहे थे, तब अखबार में उनसे जुड़ी खबर छपती थी। स्मृति मंधाना हर खबर की कटिंग अपने पास सहेज कर रखती थी। एक दिन उन्हे लगा कि भाई के साथ मेरी खबर भी छपनी चाहिए। उसी पल स्मृति के दिल में दबी क्रिकेट की ख्वाहिश लावे की तरह फूटकर बाहर आ गई।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Smriti Mandhana: भाई ने ट्रेनिंग शुरू करवाई।

स्मृति बचपन से ही भाई के साथ नेट प्रैक्टिस करने जाती थी, जहां श्रवण (Shravana) उसे भी धीमी गति से बल्लेबाजी करवाया करते थे। जल्दी ही भाई ने बहन की प्रतिभा को पहचान लिया और सांगली, महाराष्ट्र (Sangli, Maharashtra) में जूनियर स्टेट लेवल ट्रेनर से बहन की ट्रेनिंग शुरू करवाई।

Smriti Mandhana: महज 11 साल की उम्र में स्मृति मंधाना महाराष्ट्र अंडर-19 विमेंस टीम मे

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

9 साल की उम्र में स्मृति मंधाना महाराष्ट्र अंडर-15 टीम (Maharashtra U-15 Team) का हिस्सा बन चुकी थीं। उन्होंने इसी उम्र में सीनियर खिलाड़ियों के खिलाफ ताबड़तोड़ रन बरसाए। नतीजा यह रहा कि 11 साल की उम्र में स्मृति मंधाना महाराष्ट्र अंडर-19 विमेंस टीम (Maharashtra U-19 Women Team) की प्रमुख खिलाड़ी बन गईं।

Smriti Mandhana: इनका सपना इंडियन विमेंस टीम के साथ वर्ल्ड कप जीतना

Smriti Mandhana
Smriti Mandhana

साल 2013 में 16 साल की उम्र में स्मृति मंधाना ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ भारत (India) की तरफ से टी-20 डेब्यू किया। डेब्यू मैच में ही स्मृति ने 39 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत भारत (IND) ने बांग्लादेश (Bangladesh) को 3-0 से T-20 सीरीज हरा दिया। स्मृति मंधाना ने कहा है कि इंडियन विमेंस टीम (Indian Women Team) के साथ वर्ल्ड कप (WC) जीतना मेरा सपना है

Leave a Comment