Smaran Ravichandran: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बीच सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका लगा है। टीम का दिग्गज स्पिनर चोट के कारण 18वें सीजन से बाहर हो गया है। इंडियन प्रीमियर लीग ने एक्स पर यह जानकारी शेयर की है। सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा के लीग से हटने की पुष्टि कर दी है। जम्पा कंधे की चोट से जूझ रहे थे।
आईपीएल की वेबसाइट के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बचे हुए मैचों के लिए चोटिल एडम जम्पा के स्थान पर स्मरण रविचंद्रन को साइन किया। स्मरण रविचंद्रन ने 7 प्रथम श्रेणी खेल, 10 लिस्ट ए मैच और 6 टी20 मैच खेले हैं और इन मैचों में 1100 से अधिक रन बनाए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग में मिल रही लगातार हार को खत्म करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी लेकिन उसे एक बड़ा झटका लगा है. स्पिनर एडम जम्पा चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. कर्नाटक के स्मरण रविचंद्रन को टीम के साथ जोड़ा गया है।
आईपीएल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर एडम जम्पा को सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम में शमिल किया था। अब चोटिल होने की वजह से वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर हैदराबाद की टीम में एक बल्लेबाज को शामिल किया गया है। नीलामी में शामिल हुए इस खिलाड़ी को किसी ने नहीं खरीदा था. अब 30 लाख की बेस प्राइस पर उनको हैदराबाद की टीम में शामिल किया गया है।
21 साल के स्मरण रविचंद्रन बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं जो गेंदबाजी भी कर लेते हैं। कर्नाटक की तरफ से घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले इस बैटर के नाम डबल सेंचुरी है। उन्होंने अब तक 7 फर्स्ट क्लास, 10 लिस्ट ए और 6 टी20 मैच खेले हैं। फर्स्ट क्लास में 2 शतक समेत कुल 516 रन, लिस्ट के 433 रन बनाए और T20s 170 रन स्मरण के नाम है। विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मैच में इस बैटर ने शानदार शतक जमाकर टीम के जीत की इबारत लिखी थी।
कर्नाटक के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए स्मरण ने इस साल रणजी ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ डबल सेंचुरी जमाई थी। उन्होंने 277 गेंद खेलने के बाद 25 चौके और तीन छक्के जमाते हुए 203 रनों की बड़ी पारी खेली थी।
कर्नाटक के टॉप ऑर्डर के बुरी तरह से लड़खड़ाने के बाद स्मरण ने दोहरा शतक जमाया था. इस पारी की बदौलत कर्नाटक ने 475 रन बनाए थे। पहली पारी में पंजाब की पूरी टीम महज 55 रन पर ही ढेर हो गई थी जबकि दूसरी पारी में 213 रन ही बना पाए. कर्नाटक ने पारी और 207 रन से मुकाबला अपने नाम किया था।

Smaran Ravichandran की प्रोफ़ाइल
Smaran Ravichandran 22 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर हैं जो मुख्य रूप से घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं।
और उन्होंने पहली बार मीडिया का ध्यान तब खींचा जब उन्होंने 2025 में पंजाब की घरेलू टीम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में 277 गेंदों पर 203 रनों की उल्लेखनीय पारी खेली। यह विशेष रूप से उल्लेखनीय था क्योंकि उन्होंने यह उपलब्धि उस मैच में हासिल की, जिसमें रोहित शर्मा और ऋषभ पंत जैसे बड़े नाम वाले बल्लेबाज पूरी तरह से विफल रहे।
5 मई 2003 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे स्मरण रविचंद्रन भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक होनहार बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। 5 फीट 10 इंच लंबे, वह आयु वर्ग के क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं, और सीनियर टीम में अपनी छाप छोड़ने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।
विद्यालय एबेनेज़र इंटरनेशनल स्कूल, बेंगलुरु
शैक्षणिक योग्यता 12वीं (2023 के अनुसार)
कोच/मेंटर सैयद जबीउल्लाह, सुनील शंकर, रवि कुमार
Smaran Ravichandran का घरेलू क्रिकेट में पदार्पण
प्रथम श्रेणी पदार्पण
उन्होंने 11-14 अक्टूबर, 2024 को इंदौर में एम. प्रदेश बनाम कर्नाटक के मैच में अपना FC पदार्पण किया।
लिस्ट A क्रिकेट में पदार्पण
उन्होंने 21 दिसंबर 2024 को अहमदाबाद में मुंबई बनाम कर्नाटक के मैच में अपना लिस्ट A पदार्पण किया।
T20 पदार्पण
उन्होंने 25 नवंबर 2024 को इंदौर में त्रिपुरा बनाम कर्नाटक के मैच में अपना T20 पदार्पण किया।
Smaran Ravichandran की खेल शैली
स्मरण अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली और तेजी से रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं। वह एक उपयोगी ऑफ स्पिनर भी हैं जो गेंद से भी योगदान दे सकते हैं।
Smaran Ravichandran का परिवार
Smaran Ravichandran के पिता का नाम रविचंद्रन एस है, जो श्नाइडर इलेक्ट्रिक में एसोसिएट जनरल मैनेजर के रूप में काम करते थे, और उनकी मां का नाम सुनंदा आर है। बाद में परिवार बेंगलुरु चला गया, जहां स्मरण जेपी नगर में पले-बढ़े और उन्होंने क्रिकेट का प्रशिक्षण शुरू किया।
Smaran Ravichandran का क्रिकेट करियर
स्मरण ने बचपन से ही क्रिकेट में गहरी दिलचस्पी दिखाई। उनके माता-पिता ने उनकी ऊर्जा को उत्पादक रूप से उपयोग करने के लिए उन्हें बेंगलुरु के वल्चर क्रिकेट क्लब में दाखिला दिलाया।
2018 के अंडर-16 केएससीए इंटर-क्लब टूर्नामेंट में स्मरण ने तिहरा शतक, दोहरा शतक और शतक लगाकर असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। इस प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद, उन्हें 2023-24 सत्र में कर्नाटक की घरेलू टीम के लिए चुना गया।
और उन्होंने 11 अक्टूबर 2024 को मध्य प्रदेश के खिलाफ़ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना घरेलू डेब्यू किया। उसी साल बाद में उन्हें टी20 और लिस्ट ए टीम में भी शामिल किया गया। स्मरण ने अपना घरेलू टी20 डेब्यू 25 नवंबर 2024 को त्रिपुरा के खिलाफ़ और लिस्ट ए डेब्यू 21 दिसंबर 2024 को मुंबई के खिलाफ़ किया।
Smaran Ravichandran के बारे में अज्ञात तथ्य
स्मरण एक उभरते हुए भारतीय घरेलू क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2024 में कर्नाटक टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया।
वह पहली बार मीडिया की सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने जनवरी 2025 में रणजी ट्रॉफी मैच में पंजाब टीम के खिलाफ दोहरा शतक बनाया।
Smaran Ravichandran ने रणजी ट्रॉफी में शुभमन गिल की टीम के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक
कर्नाटक और पंजाब के बीच जारी रणजी ट्रॉफी के मैच में Smaran Ravichandran ने बल्ले से दम दिखाया है. उन्होंने पहली पारी के दौरान शुभमन गिल की कप्तानी वाली पंजाब के खिलाफ 277 गेंदों में 203 रनों की पारी खेलकर सनसनी मचा दी है।
रणजी ट्रॉफी के छठे राउंड में कर्नाटक और पंजाब के बीच मुकाबला खेला गया, बेंगलुरु में हो रहे इस मैच में कर्नाटक के बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण ने अपने बल्ले से दम दिखाया है। उन्होंने शुभमन गिल की कप्तानी वाली पंजाब के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर सनसनी मचा दी है।
स्मरण ने पहली पारी के दौरान 277 गेंदों में 203 रनों की पारी खेली है. उनकी इस पारी के दम पर कर्नाटक टीम ने 475 से रन बना दिए हैं। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि ये उनके 6 मैचों की फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक और दोहरा शतक है। लेकिन क्या आपको पता है बल्ले से कोहराम मचाने वाले स्मरण कौन हैं? आइये जानते हैं।
Smaran Ravichandran ने करियर के शुरुआत में खेली बड़ी पारी
21 साल के Smaran Ravichandran ने घरेलू क्रिकेट पिछले ही साल यानि 2024 एंट्री मारी थी। उन्हें ज्यादा मैचों का अनुभव नहीं है। स्मरण ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में त्रिपुरा के खिलाफ टी20 और मुंबई के खिलाफ लिस्ट ए मैच में डेब्यू किया था। वहीं मध्यप्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी से फर्स्ट क्लास का पहला मैच खेला था, स्मरण को घरेलू क्रिकेट में खेलते हुए मुश्किल से 6 महीने हो रहे हैं और उन्होंने अपनी टीम के लिए एक बड़ी पारी खेल दी है।
23 जनवरी से शुरू हुए इस मैच में पंजाब को 55 रन पर समेटने के बाद कर्नाटक की टीम बैटिंग के लिए उतरी तो उसने भी 59 रन पर 2 विकेट गंवा दिए थे। फिर स्मरण नंबर 4 पर बैटिंग के लिए उतरे और देवदत्त पडिक्कल के साथ 52 रनों की साझेदारी की. लेकिन पडिक्कल ने 111 के स्कोर पर उनका साथ छोड़ दिया।
इसके बाद आया कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं जड़ सका. लेकिन स्मरण छोटी-छोटी साझेदारी के साथ टीम और अपना स्कोर बढ़ाते रहे और दोहरा शतक ठोक दिया। उनकी 203 रनों की पारी के दम पर कर्नाटक ने पहली पारी में 475 रन बना दिए. इसके साथ ही उसने पहली पारी में 420 रनों की भारी बढ़त भी ले ली।
Smaran Ravichandran कर्नाटक को जीता चुके हैं फाइनल
Smaran Ravichandran इससे पहले भी कर्नाटक के लिए कमाल कर चुके हैं. भारत के घरेलू वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने बेहतरीन पारी खेली थी। स्मरण ने शतक जड़कर पांचवीं बार अपनी टीम को टूर्नामेंट का विजेता बनाया था. उन्होंने विदर्भ के खिलाफ इस मैच में 92 गेंद में 101 रन बनाए थे।
इस पारी के दम पर ही कर्नाटक की टीम 348 का विशाल स्कोर खड़ा कर सकी थी और मैच में मजबूत पकड़ बनाकर जीतने में कामयाब रही थी। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने 10 मैच खेले थे और 72 की औसत से 443 रन ठोके थे. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक भी निकले थे।
Smaran Ravichandran ने सीके नायडू ट्रॉफी से बनाई थी पहचान

Smaran Ravichandran को पहली बार पहचान अंडर-22 क्रिकेट टूर्नामेंट सीके नायडू ट्रॉफी से मिली थी, उन्होंने इस टूर्नामेंट 829 रन ठोक दिए थे और सबकी नजरों में आ गए थे। महाराजा टी20 ट्रॉफी में भी नाबाद 104 रन की पारी खेलकर सनसनी मचा दी थी।
इसके बाद ही उन्हें कर्नाटक की सीनियर टीम में जगह मिली. यहाँ पर हम आपको यह बता दें वो अभी तक घरेलू टी20 में 6 मैचों में 34 की औसत से 170 रन, लिस्ट ए के 10 मैचों में 72 की औसत से 433 रन बना चुके हैं. वहीं फर्स्ट की 8 पारियों में 348 रन बनाए हैं।
Smaran Ravichandran के रूप मे काव्या मारन SRH में ले आईं एक और तबाही
सनराइजर्स हैदराबाद इस आईपीएल की सबसे विध्वंसक बैटिंग लाइन अप वाली टीमों में से एक है. अब तक आईपीएस 2025 के सीजन में दो हाईएस्ट स्कोर पर उसी का कब्जा है. उसने अपने पहले ही मैच में 286 रन का भारी भरकम स्कोर खड़ा किया. उसके बाद पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ 245 रन चेज करते हुए 247 रन बना दिए.
हालांकि टीम को इसका कोई विशेष फायदा नहीं हुआ है, वह 6 मैचों में केवल 2 ही जीत पाई है. जीत की राह पर अभी एसआरएच ने कदम बढ़ाए ही थे कि उसे फिर से एक झटका लगा। उसके स्पिनर एडम जाम्पा चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं।
उनकी जगह टीम ने नए खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल किया है. IPL की एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, सनराइजर्स हैदराबाद ने कर्नाटक के बल्लेबाज Smaran Ravichandran को एडम जंपा के स्थान पर टीम में शामिल किया है।
SRH ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “स्वागत है स्मरण! वह एडम जंपा की जगह हमारे स्क्वॉड से जुड़ रहे हैं, जो चोट के कारण बाहर हो गए हैं.” बाएं हाथ के बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन, जो घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए खेलते हैं, उन्हें INR 30 लाख में साइन किया गया है।
स्मरण अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा चुके हैं, लेकिन आईपीएल नीलामी शामिल हुए इस खब्बू बल्लेबाज को उस समय नहीं चुना गया था खैर, अब जब उन्हें टीम में मौका मिल गया है, तो आइये जानते हैं उनके बारे में.
Smaran Ravichandran का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
Smaran Ravichandranअब तक 7 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 64.50 की औसत से 500+ रन बनाए हैं। इसमें पंजाब के खिलाफ एक दोहरा शतक भी शामिल है. उन्होंने 10 लिस्ट ए मैचों में 72.16 की औसत से 433 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं। T20 क्रिकेट में उन्होंने 6 मैचों में 170 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 170 का रहा है।
2024 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान उन्हें पदार्पण करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने त्रिपुरा के खिलाफ 31 गेंदों पर 57 रनों की मैच विजयी पारी खेलकर तुरंत प्रभाव डाला. स्मरण ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
उन्होंने अपने पहले मैच में नाबाद शतक (87 गेंदों पर 100 रन) के साथ जोरदार शुरुआत की और पूरे टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे, खास तौर पर ग्रुप स्टेज में 40 और 83 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. हरियाणा के खिलाफ सेमीफाइनल में उनकी 76 रन की महत्वपूर्ण पारी ने कर्नाटक को जीत की राह पर ला खड़ा किया और विदर्भ के खिलाफ फाइनल में उनके शानदार शतक (92 गेंदों पर 101 रन) ने कर्नाटक को खिताब जीतने में मदद की, जिससे छह साल का ट्रॉफी सूखा खत्म हुआ।
Smaran Ravichandran का रणजी ट्रॉफी में प्रदर्शन
रणजी ट्रॉफी 2024-25 में अपने फॉर्म को जारी रखते हुए, स्मरण ने पंजाब के खिलाफ अपने पहले प्रथम श्रेणी शतक को एक शानदार दोहरे शतक में बदलकर उल्लेखनीय लचीलापन और एकाग्रता का प्रदर्शन किया। उस मैच में पंजाब के खिलाफ स्मरण रविचंद्रन ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों की शानदार डबल सेंचुरी ठोकी जिसमे उन्होंने 277 गेंदों में 25 चौके और 3 छक्के लगाए। कर्नाटक की शुरुआत खराब रही, लेकिन स्मरण की पारी ने टीम को 475 तक पहुँचाया. पंजाब पहली पारी में 55 और दूसरी में 213 रन ही बना सकी, जिससे कर्नाटक ने पारी और 207 रन से जीत दर्ज की।
Smaran Ravichandran की सनराइजर्स हैदराबाद का IPL 2025 में प्रदर्शन
SRH ने अब तक 6 मुकाबलों में से सिर्फ 2 में जीत दर्ज की है। पॉइंट्स टेबल में वह फिलहाल नौवें स्थान पर हैं और उनका नेट रन रेट -1.245 है। टीम ने इस सीज़न में एक बार 286 रन का विशाल स्कोर बनाया है, जबकि एक मैच में महज 120 रन ही बना सकी है। ऐसे में बल्लेबाजी का एक और विकल्प शामिल कर एसआरएच ने अपने स्क्वॉड को और भी मजबूत किया है।
Smaran Ravichandran की सनराइजर्स हैदराबाद के आगामी मुकाबले
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 17 अप्रैल 2025
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस- 23 अप्रैल 2025
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद- 25 अप्रैल 2025
Smaran Ravichandran की सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा स्क्वॉड
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनीकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, ज़ीशान अंसारी, मोहम्मद शमी, ईशान मलिंगा, अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, राहुल चाहर, वियान मुल्डर, जयदेव उनादकट, कमिंदु मेंडिस, सिमरजीत सिंह, स्मरण रविचंद्रन, अथर्व तायडे.
Smaran Ravichandran आरसीबी के नेट्स से एसआरएच की टीम का सफर

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2025 के बीच एक बड़ा बदलाव किया। सनराइजर्स ने एडम ज़ैम्पा के चोटिल होने के बाद उनकी जगह एक नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। कर्नाटक के युवा बल्लेबाज स्मरन रविचंद्रन अब सनराइजर्स के लिए खेलेंगे। Smaran Ravichandran को अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई बार अनदेखी का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिर में उनकी मेहनत अब रंग लाई है।
Smaran Ravichandran अंदर जैम्पा चोट के चलते बाहर
जैम्पा चोट के कारण आईपीएल 2025 से बाहर हो गए। बीसीसीआई के एक मीडिया एडवाइजरी में यह जानकारी दी गई। स्मरन रविचंद्रन 21 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वह कर्नाटक से हैं। सनराइजर्स ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा है। स्मरन ने सात फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं।
उन्होंने 64.50 की औसत से 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। इसमें पंजाब के खिलाफ एक दोहरा शतक भी शामिल है। उन्होंने 2024 में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने 10 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं। इनमें उन्होंने 72.16 की औसत से 433 रन बनाए हैं। उन्होंने दो शतक भी लगाए हैं। स्मरन ने 6 टी20 मैचों में 170 के स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं।
Smaran Ravichandran का ऐसा रहा करियर
Smaran Ravichandran को सीके नायडू ट्रॉफी में उन्हें सफलता मिली, जहां उन्होंने 829 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया। इस क्रिकेटर ने महाराजा टी20 टूर्नामेंट में भी खुद को बेहतरीन साबित किया है। पिछले साल 2024 सीज़न के दौरान गुलबर्गा मिस्टिक्स के लिए खेलते हुए, स्मरण रविचंद्रन ने 43.14 की औसत से सिर्फ 9 पारियों में 302 रन बनाए और 145.19 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ अपने अभियान के दौरान एक शतक और दो अर्धशतक दर्ज किए। वह पहले भी घरेलू टी20 क्रिकेट में शिवमोगा स्ट्राइकर्स की जर्सी में खेल चुके हैं।
21 वर्षीय खिलाड़ी ने कर्नाटक के लिए 10 लिस्ट ए खेलों में 72.16 और छह टी20 मैचों में 34 का औसत भी हासिल किया है। अप्रैल 2025 में, स्मरण को सनराइजर्स हैदराबाद फ्रैंचाइज़ी के रूप में अपना पहला आईपीएल अनुबंध मिला। उन्हें आईपीएल 2025 सीज़न के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतरराष्ट्रीय और स्टार स्पिनर एडम जैम्पा के प्रतिस्थापन के रूप में भर्ती किया गया था।
रविचंद्रन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में नहीं बिके थे। लेकिन इसके तुरंत बाद उनके प्रदर्शन ने कई फ्रेंचाइजी को अपने फैसले पर पछताने पर मजबूर कर दिया होगा। खबरों के मुताबिक, वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्री-सीजन नेट्स का हिस्सा थे। उन्होंने कोचों को भी काफी प्रभावित किया था।
Smaran Ravichandran एडम जाम्पा की जगह एसआरएच में शामिल हुए
सोमवार (14 अप्रैल) को आईपीएल मीडिया एडवाइजरी में कहा गया कि सनराइजर्स हैदराबाद ने चोटिल एडम ज़म्पा की जगह रविचंद्रन स्मरण को टीम में शामिल किया है। रिलीज में यह भी पुष्टि की गई कि आयुष म्हात्रे को सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ की जगह चुना है।
कर्नाटक के 21 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज स्मरण को 30 लाख रुपये के आधार मूल्य पर एसआरएच ने टीम में शामिल किया है, जबकि मुंबई के बल्लेबाज म्हात्रे को सीएसके ने इसी राशि में खरीदा है।
स्मरण ने सात प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 64.50 की औसत से 500 से ज़्यादा रन बनाए हैं, जिसमें पंजाब के खिलाफ़ एक दोहरा शतक भी शामिल है। उन्होंने 2024 में अपने डेब्यू के बाद से 10 लिस्ट ए गेम भी खेले हैं, जिसमें 72.16 की औसत से 433 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं, जबकि उन्होंने छह टी20 मैचों में 170 की स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए हैं।
SRH और CSK दोनों ही टीमें तालिका में निचले स्थान पर हैं।
Smaran Ravichandran: 25 चौके-3 छक्के..21 साल के भारतीय ने जड़ा दोहरा शतक
21 साल के भारतीय बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में कमाल करा दिया। कर्नाटक के स्मरण रविचंद्रन ने उस पिच पर दोहरा शतक लगाने का करिशमा किया, जहां मैच में अब तक कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक बनाने में सफल नहीं हो सका है।
रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड मे कई युवा क्रिकेटर्स अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में अब 21 साल के इस कर्नाटक के बल्लेबाज ने करिश्मा किया है। पंजाब के खिलाफ खेलते हुए कर्नाटक के स्मरण रविचंद्रन ने दोहरा शतक जड़कर अपनी बैटिंग स्किल्स दिखाईं। सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने उस पिच पर यह डबल सेंचुरी पूरी की, जहां अब तक दोनों टीमों का कोई भी बल्लेबाज एक अर्धशतक तक पूरा नहीं कर पाया।
Smaran Ravichandran की 28 बाउंड्री के साथ दोहरा शतक
कर्नाटक के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज स्मरण रविचंद्रन पहली पारी में चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए. उन्होंने 277 गेंदों का सामना करते हुए 203 रनों की बड़ी पारी खेली, जिसमें 25 चौके और तीन छक्के भी शामिल थे।
कर्नाटक के टॉप ऑर्डर के लड़खड़ाने के बाद रविचंद्रन ने अपने इस दोहरे शतक से टीम को 475 रनों के बड़े टोटल तक पहुंचाने में मदद की, जिससे टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई, क्योंकि पहली पारी में पंजाब टीम सिर्फ 55 रनों पर ही ढेर हो गई थी।
अर्धशतक नहीं बना पाया कोई बल्लेबाज
स्मरण रविचंद्रन के इस दोहरे शतक से पता चलता है कि उनके बैटिंग करने की क्षमता है. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की जिस पिच पर उन्होंने यह डबल सेंचुरी बनाई, वहां दोनों टीमों का कोई बल्लेबाज दूसरे दिन के स्टंप्स तक एक अर्धशतक भी नहीं बना पाया है. शुभमन गिल, प्रभसिमरन सिंह, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल जैसे इंटरनेशनल स्टार्स भी यह मैच खेल रहे हैं. दूसरे दिन स्टंप्स तक पंजाब का स्कोर 24/2 है. टीम अभी 396 रन से पीछे है.
Smaran Ravichandran कौन हैं?
कर्नाटक के इस बेहतरीन युवा बल्लेबाज ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया है। 6 फर्स्ट क्लास मैच, 9 लिस्ट ए मैच और 7 टी20 मैच खेल चुके स्मरण ने पहले ही सभी फॉर्मेट में कुल तीन शतक और एक दोहरा शतक लगाकर अपनी छाप छोड़ी। उनकी सबसे बेहतरीन उपलब्धि सीके नायडू ट्रॉफी के दौरान मिली, जहां उन्होंने 829 रन बनाए. साथ ही महाराजा टी20 ट्रॉफी में नाबाद शतक भी लगाया।
कर्नाटक की सीनियर टीम द्वारा कई मौकों पर नजरअंदाज किए जाने के बावजूद स्मरण ने बहुत दृढ़ता और प्रतिबद्धता का परिचय दिया हालांकि, उनके वर्षों की कठिन ट्रेनिंग का फल उन्हें मिला, जब उन्हें 2024/25 के लिए कर्नाटक की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया। उन्होंने विदर्भ के खिलाफ फाइनल में शानदार शतक बनाकर अपनी टीम को 5वां खिताब जीतने में मदद की।
इनका पूरा नाम रविचंद्रन स्मरण है इनका जन्म 05 मई, 2003 मे हुआ, अभी इनकी आयु करीब 22 वर्ष की है। इनकी बल्लेबाजी शैली बाएं हाथ के बल्लेबाज की है और इनकी गेंदबाजी शैली दाएं हाथ से ऑफब्रेक गेंदबाज की है टीम मे इनके खेलने की भूमिका बल्लेबाज के रूप मे है।
Smaran Ravichandran की टीमें
गुलबर्गा मिस्टिक
शिवमोगा स्ट्राइकर्स
सनराइजर्स हैदराबाद
Smaran Ravichandran के बल्लेबाजी करियर आँकड़े
| प्रारूप | मैच | पारी | नॉट | रन | बेस्ट | औसत | गेंद | स्ट्राइक | शतक | फिफ्टी | चौके | छक्के |
| एफसी | 7 | 10 | 2 | 516 | 203 | 64.50 | 787 | 65.56 | 2 | 0 | 60 | 6 |
| सूची ए | 10 | 7 | 1 | 433 | 101 | 72.16 | 432 | 100.23 | 2 | 2 | 29 | 16 |
| टी20 | 6 | 6 | 1 | 170 | 57 | 34.00 | 100 | 170.00 | 0 | 1 | 13 | 12 |
Smaran Ravichandran के हालिया मैच
कर्नाटक बनाम हरियाणा 35 एवं 133* 30-जनवरी-2025 बेंगलुरु एफसी
कर्नाटक बनाम पंजाब 203 23-जनवरी-2025 बेंगलुरु एफसी
कर्नाटक बनाम विदर्भ 101 18-जनवरी-2025 वडोदरा सूची ए
कर्नाटक बनाम हरियाणा 76 15-जनवरी-2025 वडोदरा सूची ए
कर्नाटक बनाम बड़ौदा 28 11-जनवरी-2025 वडोदरा सूची ए
रविचंद्रन स्मरण का डेब्यू/आखिरी मैच
एफसी मैच
डेब्यू
एम. प्रदेश बनाम कर्नाटक, इंदौर – 11 – 14 अक्टूबर, 2024
आखिरी
कर्नाटक बनाम हरियाणा, बेंगलुरु – 30 जनवरी – 02 फरवरी, 2025
लिस्ट ए मैच
डेब्यू
मुंबई बनाम कर्नाटक, अहमदाबाद – 21 दिसंबर, 2024
आखिरी
कर्नाटक बनाम विदर्भ, वडोदरा – 18 जनवरी, 2025
टी20 मैच
डेब्यू
त्रिपुरा बनाम कर्नाटक, इंदौर – 25 नवंबर, 2024
आखिरी
गुजरात बनाम कर्नाटक, इंदौर – 05 दिसंबर, 2024
Smaran Ravichandran के बारे में
कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज़ स्मरण रविचंद्रन को आसानी से बाउंड्री पार करने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है। जूनियर स्तर पर लगातार प्रभावित करने के बाद, उन्होंने 2024-25 के घरेलू सत्र में कर्नाटक के लिए अपना सीनियर डेब्यू किया। अब तक सात प्रथम श्रेणी मैचों में, उन्होंने 64.50 की प्रभावशाली औसत से 516 रन बनाए हैं, जिसमें पंजाब और हरियाणा के खिलाफ़ लगातार शतक शामिल हैं।
21 वर्षीय खिलाड़ी ने अन्य प्रारूपों में भी शानदार प्रदर्शन किया है, 10 लिस्ट ए खेलों में 72.16 और छह टी20 में 34 की औसत से, सभी कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हुए। उनका असाधारण प्रदर्शन विजय हजारे ट्रॉफी 2025 के फ़ाइनल में आया, जहाँ विदर्भ के खिलाफ़ उनकी मैच जिताऊ 101 रन की पारी ने कर्नाटक को ट्रॉफी जीतने में मदद की।
उनके लगातार प्रदर्शन ने उन्हें अपना पहला आईपीएल अनुबंध दिलाया क्योंकि उन्हें ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम ज़म्पा के प्रतिस्थापन के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद ने INR 30 लाख में साइन किया था। ट्रेविस हेड, पैट कमिंस और अभिषेक शर्मा जैसे सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना स्मरण के युवा करियर में एक महत्वपूर्ण सीखने का अनुभव होने की उम्मीद है।

