Shuchi Upadhyay, Biography in Hindi, Domestic Career, WPL, Husband, Net worth, लड़कों के साथ गली क्रिकेट मे की शुरुआत, अब Strong टीम इंडिया मे अपने सपने को देगी 1 नई उड़ान

Shuchi Upadhyay की कहानी दंगल फिल्म की तरह है। जहां महावीर सिंह फोगाट अपने बेटी को लड़कों के साथ कुश्ती करवाते हैं। शुचि भी बचपन में लड़कों के टूर्नामेंट में खेलकर क्रिकेटर बनी है, क्योंकि तब शहर में क्रिकेट खेलने वाली कोई दूसरी लड़कियां नहीं मिलीं।

जबलपुर संभाग के मंडला जैसे आदिवासी बाहुल्य जिले में महिला क्रिकेट की बात थोड़ी अजीब सी लगती है, लेकिन शुचि उपाध्याय ने क्रिकेट में अपनी धाक जमा कर मंडला को राष्ट्रीय परिदृश्य पर ला दिया है।

संभाग की बेटी शुचि पहली बार भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट टीम में चुनी गई है, जो दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज में खेलेंगी। बाएं हाथ की स्पिनर 21 वर्षीय शुचि का सपना अब भारत के लिए शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाना है।

Shuchi Upadhyay लड़कों के साथ खेल कर क्रिकेटर बनी

Shuchi Upadhyay
Shuchi Upadhyay

शुचि के पिता सुधीर उपाध्याय बताते हैं कि बेटी बचपन में गली मोहल्ले में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी। तब उसे देखकर लगा बेटी बड़ी होकर क्रिकेटर ही बनना चाहती है।

पिता ने बेटी के सपने को साकार करने के लिए क्रिकेट में आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। जब उसे क्रिकेट की ट्रेनिंग शुरू कराई, तो मंडला में कोई भी लड़की क्रिकेट नहीं खेलती थी। ऐसे में स्थानीय स्तर पर आयोजित होने वाले लड़कों की क्रिकेट प्रतियोगिता में ही आयोजकों और खिलाड़ियों से बात कर उसे टीम में शामिल करवाना शुरू किया।

शुचि ने भी यहां अच्छा प्रदर्शन किया और इसके बाद कम उम्र में ही उसे जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने का मौका मिलने लगा और उसके खेल में निखार भी आता गया।

Shuchi Upadhyay फिरकी में माहिर

शुचि लेफ्ट आर्म स्पिन में माहिर हैं। उसे बैटिंग की बजाय बॉलिंग ज्यादा पसंद है। हालांकि शुचि अपने बल्ले से सामने वाले बल्लेबाज का साथ भी बखूबी निभा सकती है।

शुचि का कहना है कि सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन होना और बड़े शहरों की खिलाड़ियों के साथ खेलना उसके लिए अच्छा अनुभव था। पिछले साल वह बीसीसीआई की अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रह चुकी है।

यह भी देखें: Kranti Goud, Biography in Hindi, Domestic Career, WPL, Husband, Net worth, रफ़्तार की चाहत ने इन्हे 1 छोटे से गांव से यूपी वॉरियर्ज़ तक फिर Best टीम इंडिया मे पहुंचाया

Shuchi Upadhyay का राष्ट्रीय टीम में चयन… श्रीलंका – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ट्राई सीरीज खेलेंगी

भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी, जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। सीरीज की शुरुआत 27 अप्रैल से होगी। पहले मैच में भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला होगा। यही बाकी मैच भी खेले जाएंगे।

मध्य प्रदेश की एक और महिला क्रिकेटर का राष्ट्रीय टीम में चयन हुआ है। जबलपुर संभाग के मंडला की शुचि उपाध्याय को श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली ट्राई सीरीज के लिए भारतीय महिला सीनियर क्रिकेट दल में चयन किया गया है।

ऑलराउंडर शुचि ने पिछले 1 साल के दौरान विभिन्न सीरीज में मध्य प्रदेश के लिए 45 से ज्यादा विकेट लिए और बल्ले से भी कमाल दिखाया।

Shuchi Upadhyay चोटिल,उनकी जगह राधा यादव शामिल

बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव को गुरुवार को 28 जून से शुरू होने वाले पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मैचों के लिए इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए भारतीय महिला टीम में चोटिल शुचि उपाध्याय की जगह शामिल किया गया।

बीसीसीआई ने एक बयान में बताया कि 20 वर्षीय बाएं हाथ की स्पिनर उपाध्याय, जिन्होंने पिछले महीने श्रीलंका में त्रिकोणीय श्रृंखला के दौरान अपना वनडे डेब्यू किया था, को बाएं पिंडली में चोट लग गई है। बीसीसीआई ने कहा, “महिला चयन समिति ने इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टीम में शुचि उपाध्याय की जगह राधा यादव को शामिल किया है।”

इसमें कहा गया, “शुचि को बाएं पिंडली में चोट लगने के कारण दौरे से बाहर कर दिया गया है, जिसका निदान बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में प्री-टूर कैंप के दौरान किया गया था।” महिला टीम का दौरा 28 जून को नॉटिंघम में शुरुआती टी20 मैच से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच 1 जुलाई को ब्रिस्टल में होगा। तीसरा टी20 मैच 4 जुलाई को ओवल में, चौथा मैच 9 जुलाई को मैनचेस्टर में और पांचवां मैच 12 जुलाई को बर्मिंघम में होगा।

तीन वनडे मैच क्रमशः 16, 19 और 22 जुलाई को साउथेम्प्टन, लॉर्ड्स और चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जाएंगे।

Shuchi Upadhyay का घरेलू करियर

उपाध्याय मध्य प्रदेश महिला क्रिकेट टीम के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं।  उन्होंने 31 मार्च 2025 को सीनियर महिला थ्री डे चैलेंजर ट्रॉफी 2024/25 में इंडिया ए के खिलाफ इंडिया सी के लिए अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया। उन्होंने 4 दिसंबर 2024 को इंटर स्टेट महिला वन डे प्रतियोगिता 2024/25 में मणिपुर के खिलाफ अपना लिस्ट ए डेब्यू किया। उन्होंने 17 अक्टूबर 2024 को इंटर स्टेट महिला ट्वेंटी 20 प्रतियोगिता 2024/25 में दिल्ली के खिलाफ अपना टी20 डेब्यू किया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Shuchi Upadhyay का अंतर्राष्ट्रीय करियर

अप्रैल 2025 में, उन्हें 2025 श्रीलंका महिला त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए राष्ट्रीय टीम के लिए पहली बार बुलाया गया। उन्होंने उसी टूर्नामेंट में 7 मई 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। मई 2025 में, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के लिए वनडे और टी20आई टीम में नामित किया गया था।  बाद में जून 2025 में, उन्हें बाएं पिंडली की चोट के कारण श्रृंखला से बाहर कर दिया गया और राधा यादव को उनके प्रतिस्थापन के रूप में नामित किया गया।

इनका पूरा नाम शुचि सुधीर उपाध्याय है इनका जन्म 31 दिसंबर, 2004 को मंडला, मध्य प्रदेश मे हुआ। अभी इनकी आयु करीब 21 वर्ष की है, इनकी बल्लेबाजी शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज की है और इनकी गेंदबाजी शैली धीमी गति से बाएं हाथ के स्पिनर गेंदबाज की है। टीम मे इनके खेलने की प्रमुख भूमिका गेंदबाज के रूप मे हैं शुचि उपाध्याय  एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो राष्ट्रीय टीम के लिए खेलती हैं। वह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करती हैं।

Shuchi Upadhyay की टीमें

भारत महिला

मध्य प्रदेश महिला

Shuchi Upadhyay के गेंदबाजी करियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीगेंदरनविकेटबेस्टऔसतइकोनोमीस्ट्राइक
वनडे115459000.006.550.00

Shuchi Upadhyay के हाल के मैच

IND महिला बनाम SA महिला 0/59 07-मई-2025 कोलंबो (RPS) WODI

Shuchi Upadhyay का डेब्यू/आखिरी मैच

वनडे मैच

इंडियन महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला कोलंबो में (आरपीएस) – 07 मई, 2025

Shuchi Upadhyay को भारतीय टीम में चयन होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंडला की बेटी सुश्री शुचि उपाध्याय को भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रदेशवासियों के लिए आनंद का विषय है कि प्रदेश की बिटिया सुश्री शुचि श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध होने वाले त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में चयनित हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया है कि सुश्री शुचि अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेगी। दिनांक 27 अप्रैल से 11 मई तक होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना प्रथम मुकाबला 27 अप्रैल को श्रीलंका के साथ खेलेगी।

Leave a Comment