इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अभ्यास शुरू कर दिया है। एक जुलाई को दोनों टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला जाना है। उससे पहले टीम को लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिन का अभ्यास मैच खेलना है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय टेस्ट टीम के पिछले सप्ताह लंदन पहुंचने के बाद ट्रेनिंग सेशन में शामिल हुई थी। अब लीसेस्टर में 24 से 27 जून से काउंटी टीम के खिलाफ एक अभ्यास मैच से खेलेंगे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें शर्मा और उनके सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल नेट्स पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।
बीसीसीआई ने वीडियो के साथ लिखा, ‘टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल हमारे नेट सत्र के पहले दिन भाग लेते हुए।’ उपकप्तान केएल राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं।
ऐसे में रोहित के साथ गिल पारी की शुरुआत करेंगे।बीसीसीआई ने जो फोटो शेयर की हैं, उसमें तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर और जसप्रीत बुमराह के साथ कमलेश नागरकोटी भी दिख रहे हैं।
माना जा रहा है कि 2018 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे नागरकोटी को नेट गेंदबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। जिससे संकेत मिलता है कि उन्हें नेट गेंदबाज के रूप में शामिल किया जा सकता था।
भारत और इंग्लैंड के बीच पिछले साल स्थिगत हुए सीरीज का पांचवां टेस्ट 1 जुलाई से 5 जुलाई तक बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। भारत इस समय इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है।
पिछले साल 10 सितंबर से मैनचेस्टर में होने वाला 5वां टेस्ट कोरोना की वजह से स्थिगित करना पड़ा था। इस बीच, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर दक्षिण अफ्रीका के

