Shivam Mavi पिता की इच्छा बेटा डॉक्टर बने, बेटा बना क्रिकेटर, फिर खेला अंडर -19 विश्वकप, उसके बाद दिखाया IPL में जलवा

Shivam Mavi   साल 2020 के IPL में युवा खिलाड़ी लगातार अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत रहे हैं, इस में से कई युवा तो ऐसे है, जिन्होंने इस बड़े मंच IPL तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कतों का सामना भी किया। साल 2020 के IPL सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Night Raiders) की और से खेल रहे तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) की कहानी भी कुछ ऐसी ही मिलती जुलती हैं, इन्होंने लगातार अपनी 140 से भी ज्यादा की तेज गति वाली गेंद से सभी दिग्गजों का दिल जीत लिया है। ऐसे दिल जीतने वाले शिवम मावी युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं।

Shivam Mavi की जीवनी

Shivam Mavi अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके शिवम मावी का जन्म 26 नवंबर साल 1998 को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ शहर के एक छोटे से गांव सीना में हुआ इनका पूरा नाम शिवम पंकज मावी है, इनके पिता पंकज मावी (Pankaj Mavi) जो कि एक व्यवसायी हैं, वो बाद में परिवार के साथ नोएडा शिफ्ट हो गए। नोएडा आकर शिवम के पिता ने इनका एडमिशन सिटी पब्लिक स्कूल (City Public School) में कर दिया, शिवम मावी Shivam Mavi) को भी हर बच्चे की तरह बचपन से ही खेलकूद (Khelkud) में बड़ी रुचि थी जिसमें से वो क्रिकेट को ज्यादा पसंद करते थे।  

यह भी देखें :Nasta Recipe | Healthy नाश्ता रेसपी |Breakfast recipes in Hindi 1

Shivam Mavi का बचपन

इनके पिता शिवम (Shivam) की क्रिकेट के प्रति उसका लगाव देखकर वो उनसे नाराज होने लगे वे अपने बेटे को पढ़ा लिखा कर डॉक्टर (Doctor) या इंजीनियर (Engineer) बनाना चाहते थे, लेकिन शिवम (Shivam) को बचपन से ही क्रिकेट (Cricket) का कीड़ा लग गया था इसीलिए वह छोटी सी उम्र में ही क्रिकेटर बनने का सपना देखने लगे वो पढ़ाई करने के बाद आसपास की गलियों व आस-पास के मेदान पर क्रिकेट खेला करते थे।  

इसके बाद कई लोगों ने इनके पिता से शिवम (Shivam) के खेल की तारीफ की, शिवम भी यही चाहते थे कि वो क्रिकेट के गुण सीखें तो इनके पिता ने बेटे की क़ाबलियत और जनून को देखते हुए फूलचंद शर्मा (Phoolchand Sharma) की वंडर्स क्रिकेट अकादमी में इनका एडमिशन करा दिया, महज 8 साल की उम्र में ही शिवम तेज गेंदबाजी में काफी अच्छे थे।  

साल 2008 में शिवम को फूलचंद के रूप में काबिल कोच मिल गया स्कूल से छुट्टी होने के बाद शिवम अकादमी पहुंच जाते और बंद होने तक अभ्यास करते थे, कोच की ट्रेनिंग से कुछ दिनों में ही शिवम ने अपनी गेंदबाजी में पहले से अधिक सुधार कर लिया था। शिवम (Shivam) को इस दौरान काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा इन्हें बाहर खेलने जाने का ऑफर आने लगा, उसकी वजह से इन्हें स्कूल (School) से छुट्टी लेनी पड़ती थी, लेकिन स्कूल मैनेजमेंट (School Management) इन्हें छुट्टी देने से मना कर देता इसके बावजूद इनके कोच (Koch) और पिता इनका भरपूर सहयोग करते रहे।

एक बार कश्मीर (Kashmir) जाने के लिए इनके पिता व उनके कोच फूलचंद शर्मा (Phoolchand Sharma) ने स्कूल (School) के प्रिंसिपल (Principal) से मिलकर शिवम (Shivam) की छुट्टी के लिए निवेदन किया उन्होंने प्रिंसिपल (Principal) से कहा लड़का अच्छा कर रहा है एक दिन आपके ही स्कूल (School) का नाम रोशन करेगा इसके लिए आपको शिवम (Shivam) का साथ देना चाहिए।

यह भी पढ़ें :IND W Vs ENG W “भारत का भविष्य हमारी बेटियाँ”PM Modi ने अंडर-19 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी  

अंडर-19 विश्वकप का हिस्सा रहे

महज 11 साल की उम्र शिवम तेज गेंदबाजी के साथ अच्छी बल्लेबाजी भी करने लगे जब उनकी उम्र 12 साल थी तो उन्हें दिल्ली (Delhi) की अंडर-14 (Under-14) टीम से खेलने का मौका मिला, वह दिल्ली (Delhi) का प्रतिनिधित्व करने कश्मीर (Kashmir) गए जहां शिवम (Shivam) ने एक मैच में तो 4 विकेट झटके उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए थे।  

Shivam Mavi
Shivam Mavi

इसी सीरिज में दिल्ली (Delhi) को जीत मिली थी जिसमें शिवम (Shivam) का बहुत बड़ा योगदान था इसके बाद उन्हें यूपी अंडर-16 (UP Under-16) टीम में खेलने का मौका मिला जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर अंडर-19 (Under-19) टीम में शामिल किया गया शिवम (Shivam) ने अपनी स्पीड और घातक गेंदबाजी से सिलेक्टरों का ध्यान अपनी ओर खींचा।  

उनका परिवार भी बेटे के सपने को पूरा करने के लिए उनकी हर ज़रूरतों का ध्यान रखने लगे शिवम भी अपने सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत की थी जिसका फल भी इन्हें मिला, इनकी घातक गेंदबाजी को देखते हुए साल 2017 में इन्हें अंडर-19 (Under-19) भारतीय टीम में शामिल किया गया इंडिया (India) के लिए खेलने को लेकर वो काफी उत्साहित थे टीम में चयन के बाद उनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया था।

मुंबई (Mumbai) में हुए मैच में इंगलैंड (England) के विरुद्द शिवम (Shivam) ने अपनी तेज गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया इन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था तब उन पर दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की नज़र पड़ी जिसके बाद उन्हें अंडर-19 (Under-19 ) वर्ल्डकप (World Cup) विश्वकप 2018 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया

Shivam Mavi ने अपने प्रदर्शन से IPL में जगह बनाई

शिवम (Shivam) विश्वकप (Vishv Cup) में अपना जलवा दिखाने को बेताब थे वे टीम सिलेक्टरों के भरोसे पर खरा उतरना चाहते थे इस वर्ल्डकप (World Cup) में उन्होंने अपनी तेज रफ़्तार की गेंद से कई बल्लेबाजों का परेशान किया लगातार 140 से अधिक की स्पीड से गेंद फेंक कर शिवम (Shivam) ने दिग्गज क्रिकटरों को काफी प्रभावित किया था।  

Shivam Mavi
Shivam Mavi

उन्होंने विश्वकप में शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट हासिल किए थे शिवम (Shivam) ने विश्वकप में अपनी घातक गेंदबाजी कि बदौलत आईपीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपनी ओर खींचा, साल 2018 के आईपीएल (IPL) नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने शिवम मावी (Shivam Mavi) को 3 करोड़ रूपए की बड़ी रकम देकर खरीदा।

शिवम (Shivam) आईपीएल (IPL) जैसे बड़े लीग में खेलने को बेताब थे वो बहुत कुछ सीखना भी चाहते थे साल 2018 में उन्हें केकेआर (KKR0 की तरफ से 9 मैच खेलने का मौका भी मिला, जिनमें उनका प्रदर्शन संतोषजनक रहा था। दुर्भाग्य से आगे इंजरी के चलते आईपीएल 2019 (IPL2019) में इन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

चोट से उभरने के लिए उन्हें क्रिकेट से कई दिनों तक दूर रहना पड़ा था इंजरी के ठीक होने के बाद उन्होंने रणजी ट्राफी (Ranji Trafi) में वापसी की शिवम (Shivam) ने अपने दूसरे मैच में ही 8 विकेट झटक कर फिर से अपनी काबलियत का लोहा मनवाया, इसके बाद आईपीएल 2020 (IPL 2020) में केकेआर (KKR) ने उन पर फिर से भरोसा जताते हुए टीम में शामिल किया इस सीजन वो केकेआर (KKR) के लिए सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Commins) के साथ नई और पुरानी गेंद से बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं।  

अब तक आईपीएल 2020 के 4 मैचों में उन्होंने 4 विकेट हासिल किए हैं आगे टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

Shivam Mavi का इंडिया टी 20 मे डैब्यू

भारतीय क्रिकेटर शिवम मावी (Shivam Mavi) के लिए  साल 2023 खुशियां लेकर आया है उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के इस गेंदबाज का 2023 ने वह इंतजार खत्म कर दिया, जो वे तकरीबन 4 साल से कर रहे थे वो इंतजार कर रहे थे भारत (Bharat) के लिए क्रिकेट खेलने का। शिवम मावी का यह इंतजार 3 जनवरी को खत्म हो गया, जब उन्हें श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द टी20 मैच में खेलने वाली भारतीय टीम में जगह दी गई। उन्होंने अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर इसे यादगार बना लिया शिवम मावी तीसरे भारतीय हैं, जिन्होंने अपने पहले ही टी20 मैच में 4 विकेट लिए हैं।

24 साल के शिवम मावी (Shivam Mavi ) ने इंडिया (India) के लिए डेब्यू कर लिया है इन्होंने टी20 मैच से अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की है शिवम (Shivam) भारत (Bharat) के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 100वें क्रिकेटर बन गए हैं इसी मैच से शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत की। शुभमन गिल (Shubhman Gill) भारत (Bharat) के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले 101वें खिलाड़ी बने हैं शुभमन गिल (Shubhman Gill) भारत (Bharat) के लिए टेस्ट और वनडे मैच पहले ही खेल चुके हैं। इसलिए यह मैच उनकी बजाय शिवम मावी के लिए ज्यादा अहम माना कहा जा सकता है।

शिवम मावी (Shivam Mavi Profile) पहली बार 2018 में चर्चा में आए थे तब उन्होंने भारत (Bharat) की ओर से अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था शिवम के इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें आईपीएल (IPL) में भी जगह मिल गई थी, तब कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Night Raiders) ने शिवम को अपनी टीम में शामिल किया था हालांकि, उनका आईपीएल (IPL) करियर शुरुआत में बहुत अच्छा नहीं रहा चोट की वजह से वे करीब एक सीजन क्रिकेट से दूर रहे, हालांकि, केकेआर (KKR) ने उन्हें तब भी अपनी टीम में बनाए रखा।

शिवम मावी का आईपीएल करियर Shivam Mavi IPL

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Night Raiders) ने इन्हें 3 करोड़ रुपए में खरीदा था। साल 2018 में  इन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Night Raiders) की ओर से खेलते हुए 9 मैच में सिर्फ 5 विकेट हासिल किए थे। वर्ष 2018 से लेकर 2022 तक शिवम  (Shivam) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से 32 मैच खेले है।

शिवम मावी (Shivam Mavi) आईपीएल (IPL) में फिलहाल गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) के खिलाड़ी हैं गुजरात (Gujrat) की फ्रेंचाइजी ने शिवम को 6 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) आईपीएल (IPL) की मौजूदा चैंपियन है।

Leave a Comment