Sarfaraz Khan Father: जिस काम के लिए ये जाने जाते है उसी कड़ी मे अब एक बार फिर से आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बल्लेबाज को तोहफे में थार कार गिफ्ट (Thar Car Gift) में दी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया (Social Media) पर भी बहुत ही जमकर वायरल हो रही है। इसमें भारतीय टीम (Indian Team) के बल्लेबाज के साथ उनके पिता और भाईयों को भी साथ में देखा जा सकता है।
Sarfaraz Khan Father: सरफराज खान के डेब्यू टेस्ट मे अर्धशतक से आनंद महिंद्रा प्रभावित

इंग्लैंड (England) के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) में सरफराज खान ने डेब्यू (Sarfaraz Khan Debut) किया। उन्होंने राजकोट टेस्ट (Rajkot Test) में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। युवा बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता। यही वजह है कि अब महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा ने 26 वर्षीय बल्लेबाज को एक खास तोहफा दिया।
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में सरफराज ने 62 रन बनाए। उन्होंने डेब्यू टेस्ट में जोरदार अर्धशतक जड़ा। उनके इस दमदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर आनंद महिंद्रा ने उनके पिता नौशाद खान को बधाई दी थी और उन्हें थार गाड़ी तोहफे में देने का वादा किया था।
Sarfaraz Khan Father: आनंद महिंद्रा की तरफ से नौशाद खान को थार का उपहार

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में लिखा था कि, ”हिम्मत नहीं छोड़ना बस। कड़ी मेहनत, हिम्मत और धैर्य। एक पिता के लिए एक बच्चे में प्रेरणा देने के लिए इससे बेहतर गुण और क्या हो सकते हैं? एक प्रेरणादायक माता-पिता होने के नाते यह मेरा सौभाग्य और सम्मान होगा अगर नौशाद खान थार का उपहार स्वीकार करेंगे।”
Sarfaraz Khan Father: आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा किया
अब आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज को तोहफे में थार कार गिफ्ट में दी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। इसमें भारतीय टीम के बल्लेबाज, उनके पिता और भाईयों को साथ में देखा जा सकता है। नई कार के आने से सभी के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।
Sarfaraz Khan Father: सरफराज खान की लाजवाब सीरीज
इंग्लैंड के खिलाफ सरफराज खान का बल्ला जमकर गरजा था। उन्होंने तीनों पारियों में अर्धशतक लगाए और भारत की इस सीरीज में 4-1 से जीत में अहम भूमिका निभाई।


1 thought on “Sarfaraz Khan Father: सरफराज खान के पिता नौशाद को तोहफे में “थार’ गाड़ी देकर आनंद महिंद्रा ने अपना कौन सा 1 वादा पूरा किया?”