IPL 2024 GT Vs CSK: गुजरात टाइटंस (GT) की टीम को अपने दूसरे ही मैच मे चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) की टीम से आईपीएल इतिहास की सबसे शर्मनाक शिकस्त को झेलनी पड़ी। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (Gujarat Titans captain Shubman Gill) ने मैच के बाद अपनी टीम की गलती का खुलासा करते हुए बताया कि उनकी टीम सीएसके के सामने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों प्रदर्शनों में पिछड़ी। गिल ने साथ ही यह भी कहा कि गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) ने खुद को अपने खराब प्रदर्शन से निराश किया।
IPL 2024 GT Vs CSK: चेन्नई ने गुजरात को 63 रन से रौदा

IPL 2024 GT Vs CSK: गुजरात टाइटंस ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (Gujarat Titans MA Chidambaram Stadium, Chennai) पर मंगलवार 26 मार्च को अपने आईपीएल इतिहास की रनों के अंतर की सबसे बड़ी शिकस्त झेली। चेन्नई सुपरकिंग्स के हाथों गुजरात टाइटंस की टीम को आईपीएल 2024 के सातवें मैच में 63 रन की पराजय झेलनी पड़ी।
IPL 2024 GT Vs CSK: शुभमन ने सीएसके टीम की तारीफ की

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने सीएसके के इस शानदार प्रदर्शन की तारीफ की और साथ ही कहा कि गुजरात टाइटंस की लड़खड़ाई पारी की वजह से उन्होंने ये मैच गंवाया है। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 206 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी।
IPL 2024 GT Vs CSK: शुभमन गिल का बयान

जब वो बल्लेबाजी कर रहे थे, तब हमें मात दी। जब वो गेंदबाजी कर रहे थे, तो उनका क्रियान्वयन सटीक था। हमने पावरप्ले में अच्छा स्कोर करने के लिए खुद को प्रोत्साहित किया, लेकिन जब हमारी पारी लड़खड़ाई तो फिर हम कुछ कर नहीं सके।
टी20 में आप हमेशा यहां वहां के 10-15 रन की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने कितना स्कोर बनाया, यह सब उस बारे में होता है। हमने उम्मीद की थी कि 190 या 200 रन के लक्ष्य का पीछा करेंगे, लेकिन हम इस बारे में बात कर सकते थे कि कैसे कुछ बाउंड्री रोकेंगे। यह पिच अच्छी थी। हमें उम्मीद थी कि लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। मगर हमने बल्लेबाजी में खुद को निराश किया।
IPL 2024 GT Vs CSK: शुभमन गिल ने जताई खुशी
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस बात पर भी खुशी जताई है कि टूर्नामेंट की शुरुआत में ही इस तरह का मैच हो गया। गिल ने साथ ही मे यह भी बताया कि कप्तान बनने के बाद उनकी भूमिका में क्या बदलाव आया है।
अच्छा हुआ कि टूर्नामेंट की शुरुआत में इस तरह का मैच हो गया। बतौर कप्तान कई नए खिलाड़ियों से मिलना हुआ। मैंने बहुत अलग-अलग चीजों का अनुभव हासिल किया। हम पिछले दो साल में दो फाइनल्स खेल चुके हैं। उत्साहजनक समय है।
IPL 2024 GT Vs CSK: गुजरात टाइटंस का अगला शिकार सनराइजर्स हैदराबाद
अब गुजरात टाइटंस को अपना अगला मैच रविवार (Sunday) को अहमदाबाद (Ahmadabad) में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के विरुद्द खेलना है। शुभमन ब्रिगेड की कोशिश सीएसके के हाथों मिली शर्मनाक शिकस्त को भूलकर जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

