SA Vs AUS: World Cup 2023 का दूसरा सेमी फाइनल मैच आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच, इस मैच मे भी कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी

SA Vs AUS: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्‍ट्रेलिया ( South Africa Vs Australia) के बीच आज कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्‍स (Eden Gardens) में वर्ल्‍ड कप 2023 (WC2023) का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। आज के मैच मे जो भी विजेता बनेगा उसका 19 नवंबर को फाइनल में भारत (India) से सामना होगा। भारतीय टीम (Indian Team) ने न्‍यूजीलैंड (NZ) को पहले सेमीफाइनल में 70 रन से मात दी। चलिए जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका-ऑस्‍ट्रेलिया (SA Vs AUS) के बीच होने वाले मुकाबले में पिच से किसे मदद मिलेगी?

SA Vs AUS: कैसी ईडन गार्डन्स की पिच?

SA Vs AUS
SA Vs AUS

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया (SA Vs AUS) के बीच वर्ल्ड कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। इस मैदान पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहता है। इंग्लैंड और पाकिस्तान (ENG Vs PAK) के बीच इस ग्राउंड पर आखिरी मैच खेला गया था, जहां पर इंग्लिश टीम (English Team) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 337 रन लगाए थे। हालांकि, इस विश्व कप (World Cup) में यहां पर ज्यादा बड़े स्कोर देखने को नहीं मिले हैं। हालांकि बल्लेबाजों के साथ ही इस पिच से तेज गेंदबाजों को भी शुरुआत में बढ़िया मदद मिलती है।

यह भी देखें: IND Vs NZ World Cup Semi Final: World Cup 2023 के पहले सेमी फाइनल मैच मे टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को शानदार शिकस्त देकर फाइनल मे अपनी जगह बनाई, 2019 का बदला लिया भारतीय टीम ने,

SA Vs AUS: क्या कहते हैं आंकड़े?

ईडन गार्डन्स के मैदान ने अभी तक कुल 39 वनडे मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 23 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ जीत आई है। वही दूसरी और 15 मैचों में मैदान चेज करने वाली टीम ने मारा है। यानी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला इस ग्राउंड पर ज्यादा कारगर साबित हुआ है।

सेमीफाइनल में ओस भी अपना अहम रोल निभा सकती है, ऐसे में टॉस जीतकर कप्तान पहले गेंदबाजी ही करना चाहेंगे। पहली पारी में एवरेज स्कोर इस मैदान पर 242 का रहा है, जबकि दूसरी इनिंग में औसतन स्कोर 198 का है।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

SA Vs AUS: मैक्सवेल की प्लेइंग इलेवन में एंट्री

SA Vs AUS: बांग्लादेश (Bangladesh) के विरुद्द आखिरी लीग मैच में आराम फरमाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) साउथ अफ्रीका (SA) के विरुद्द सेमीफाइनल मैच में प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे। मैक्सवेल ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के विरुद्द 201 रन की यादगार पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया (Australia) को सेमीफाइनल का टिकट अकेले दम पर दिलाया था। मैक्सवेल की वापसी के साथ ही मार्नस लाबुशेन या मार्कस स्टोइनिस में से किसी एक की छुट्टी हो सकती है।  

वहीं, मिचेल स्टार्क भी साउथ अफ्रीका के विरुद्द टीम में अपनी वापसी कर सकते है। हालांकि, यहाँ पर  स्टार्क की फिटनेस को लेकर थोड़ा संदेह जरूर है। स्टार्क अगर प्लेइंग इलेवन में लौटते हैं, तो सीन एबॉट को बेंच पर बैठना होगा।

SA Vs AUS: मार्को जेनसन की होगी वापसी

SA Vs AUS
SA Vs AUS

SA Vs AUS: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा की फिटनेस पर बड़ा सवाल है। हालांकि, बावुमा ने कोलकाता में प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया था, जिसकी वजह से यह माना जा रहा है कि वह सेमीफाइनल मैच तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। अफगानिस्तान के विरुद्द टीम ने अपने मुख्य तेज गेंदबाज मार्को जेनसन को आराम दिया था, ऐसे में वह ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द प्लेइंग इलेवन में लौटेंगे। जेनसन के टीम में लौटने पर एंडिल फेहलुकवेओ को बाहर बैठना होगा।

1 thought on “SA Vs AUS: World Cup 2023 का दूसरा सेमी फाइनल मैच आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच, इस मैच मे भी कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी”

Leave a Comment