आज फिर होगी साउथ अफ्रीका से आर-पार की जंग,भारतीय टीम करेगी सीरीज में बराबरी या फिर दक्षिण अफ्रीकी पड़ेगी भारी?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार 17 जून 2022 को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा।

पहले दो मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया था। वहीं, सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने दक्षिण अफीक्र को 48 रन से करारी शिकस्त दी थी। पांच मैचों की इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका 2-1 की बढ़त से आगे है।ऐसे में, दक्षिण अफ्रीका को सीरीज जीतने के लिए केवल एक मुकाबला जीतने की जरुरत है जबकि भारत को बाकी बचे दो मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी।

वहीं, तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफीक्री टीम को शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम चौथे टी20 मैच के लिए राजकोट पहुंच चुकी है।राजकोट में भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है। टीम ने सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं। तीनों ही मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है।

साल 2013 में इसी मैदान पर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से करारी शिकस्त दी थी।वहीं, साल 2019 में भारतीय टीम ने इस मैदान पर अपना अंतिम मैच खेला था, जिसमें बांग्लदेश को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में, यह देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को इस मैदान पर हराने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

पिछले मुकाबले में अगर हम भारतीय टीम के प्रदर्शन पर नजर डालें तो मालूम होता है कि टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजी डिपार्टमेंट दोनों कारगर सिद्ध रहे हैं। भारतीय टीम ने तीसरे टी-20 मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर 180 रनों के विशाल स्कोर तक दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को नहीं पहुंचने दिया था।हालाँकि, पिछले दो टी- 20 में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी ने काफी निराश किया था।

भारतीय टीम तीसरे टी-20 मुकाबले में अपने इस प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगी। वहीं, भारतीय टीम को सीरीज में खुद को जीवित रखने के लिए यह मुकाबला जीतना जरुरी है।

वहीं, अगर हम दक्षिण अफ़्रीकी टीम की बात करें तो तेम्बा बावुमा के नेतृत्व में पिछले तीन टी-20 मैचों में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस टीम के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है। हालाँकि, तीसरे टी-20 मुकाबले में टीम का प्रदर्शन ख़राब रहा है। पिछले मुकाबले में बल्लेबाजों ने काफी निराश किया है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि टीम के पास एक से बढ़कर एक बल्लेबाज मौजूद हैं।दक्षिण अफ्रीका का टॉप आर्डर भले ही तीन मैचों में कुछ ख़ास कारनामा नहीं कर पाया है। भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 में टीम का मिडिल ऑर्डर भी फ्लॉप रहा था। ऐसे में, चौथा टी-20 मुकाबला जीतना दक्षिण अफ्रीका के लिए जितने आसान पहले दो मुकाबले थे उतना आसान नहीं होगा।


वहीं, अगर अंदाजा लगाएं कि चौथा टी-20 मुकाबले में कौन विजेता बनेगा? तो राजकोट में खेले गए पिछले हुए तीन मुकाबलों को आधार बनाकर कहा जा सकता है कि चौथा मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज में बराबरी कर सकती है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम:

ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर),दिनेश कार्तिक,ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर,हार्दिक पंड्या,भुवनेश्वर कुमार,अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, आवेश खान और युजवेंद्र चहल.

साउथ अफ्रीकी टीम :

टेम्बा बावुमा (कप्तान),हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर),क्विंटन डिकॉक,रीजा हेनड्रिक्स,रस्सी वेन डेर दुसेन, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, वायने पार्नेल, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नोर्किया और तबरेज शम्सी.

Leave a Comment