Rohit Sharma Biography: एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 30 अप्रैल 1987 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। उनके पिता का नाम गुरुनाथ शर्मा तथा माता का नाम पूर्णिमा शर्मा है। उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम विशाल शर्मा है। Rohit Sharma का विवाह 2015 में Ritika Sajdeh के साथ हुआ था। रोहित की स्कूली शिक्षा स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल और अवर लेडी आफ वैलंकन्नी हाई स्कूल मुंबई में हुई। क्रिकेट में ज्यादा दिलचस्पी होने के कारण रोहित ने अपना कैरियर क्रिकेट में बनाने के लिए 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी।
पूरा नाम | रोहित गुरुनाथ शर्मा |
उपनाम | Hitman, Ro, Shaana |
जन्म तिथि | 30 April 1987 |
पेशा | क्रिकेटर |
हाइट | 173 सेमी |
वजन | 72 किलो |
पिता तथा माता का नाम | गुरुनाथ शर्मा तथा पूर्णिमा शर्मा |
पत्नी का नाम | रितिका सजदेह |
नेटवर्थ | 170 करोड़ रुपए |
प्रारंभिक जीवन
Rohit Sharma दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं तथा राइट आर्म स्पिन बॉलिंग भी करते हैं। भारत के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में उनका नाम आता है। घरेलू टीम में मुंबई के तरफ से खेलते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में 2011 से मुंबई इंडियंस के तरफ से खेलते हैं। Rohit Sharma के पिता की आमदनी ज्यादा नहीं थी इसलिए उनका लालन-पालन उनके दादाजी और चाचा जी के द्वारा हुआ था। रोहित 1999 में एक क्रिकेट कैंप से खेलना प्रारंभ किया था।
उस समय उनके कोच दिनेश लाड थे। Rohit Sharma प्रारंभ में आप स्पिनर के रूप में खेलना शुरू किया था परंतु उनके कोच दिनेश लाड को उनमें एक अच्छे बल्लेबाज की प्रकृति झलक रही थी अतः उन्होंने शर्मा को बल्लेबाजी की ओर ज्यादा ध्यान देने की सलाह दी तथा उन्हें सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रशिक्षण दिया।
आप पढ़ रहे है – Rohit Sharma Biography, Net Worth, Birthday, wife and much more. भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे और अधिक जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव #2. दिनेश कार्तिक #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह #10. राहुल द्रविड़ |
घरेलू क्रिकेट

Rohit Sharma ने अपने क्रिकेट की शुरुआत 2005 में देवधर ट्रॉफी में वेस्ट जोन की तरफ से सेंट्रल जोन के खिलाफ खेलने के साथ की। इसी प्रतियोगिता में नार्थ जोन के खिलाफ खेलते हुए शर्मा ने 123 गेंदों पर शानदार 142 रन बनाए थे। इसके बाद रोहित रणजी ट्राफी तथा एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चुने गए। Rohit Sharma मुंबई के लिए खेलते हैं। रणजी ट्रॉफी की शुरुआत में गुजरात के खिलाफ खेलते हुए रोहित ने 267 गेंदों पर शानदार दोहरा शतक, 205 रन बनाए थे। दिसंबर 2009 में रणजी ट्रॉफी के एक मैच में इन्होंने तिहरा शतक लगाया था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट
- Rohit Sharma ने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत 9 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेलते हुए की थी तथा अपने पहले ही मैच में इन्होंने 301 गेंदों में 177 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसमें 23 चौके तथा एक छक्का शामिल था। 2013-14 के वेस्टइंडीज के भारत दौरे के दरमियान Rohit Sharma ने 2 शतकों के साथ 288 रन बनाए थे तथा यह श्रृंखला भारत ने 2-0 से जीती थी। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें इस श्रृंखला का ‘मैन ऑफ द सीरीज’ घोषित किया गया था।
- Rohit Sharma अपना अंतिम टेस्ट मैच 4 मार्च 2022 को श्रीलंका के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था।
- Rohit Sharma अपने 45 टेस्ट मैचों में 46.1 के औसत से 3137 रन बनाए हैं जिनमें 8 शतक शामिल हैं तथा उनका उच्चतम स्कोर 212 है।
Rohit Sharma की Biography में एकदिवसीय मैच
Rohit Sharma ने अपने एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की शुरुआत 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ खेलते हुए की। 18.11.2007 को Rohit Sharma ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला एकदिवसीय अर्धशतक बनाया था। 28 मई 2010 को जिंबाब्वे के खिलाफ खेलते हुए Rohit Sharma ने 114 रन बनाकर अपना पहला एकदिवसीय शतक बनाया था।
उसी श्रृंखला में अगले ही मैच में 30 मई 2010 को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए Rohit Sharma ने 110 रन नाबाद बनाकर एक और शतक ठोका था। 2011 में वेस्टइंडीज दौरे के लिए Rohit Sharma का चयन किया गया था। इस दौरे के एकदिवसीय मैचों में Rohit Sharma ने अच्छा प्रदर्शन किया था और पहले ही मुकाबले में 75 गेंदों में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। तीसरे एकदिवसीय मैच में भी Rohit Sharma ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 91 गेंदों में 91 रन बनाए और भारत को मैच जिताने में अहम योगदान दिया था। इस श्रृंखला में Rohit Sharma पहली बार मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी जीता था।

2013-14 में ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम भारत आई थी। इस श्रृंखला के एक मैच में जयपुर में Rohit Sharma ने 141 रन बनाए थे। एक अन्य मैच में बेंगलुरु में Rohit Sharma ने 158 गेंदों में शानदार 209 रन बनाए थे। इस मैच में रोहित ने अकेले 16 छक्के लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया था जो एक दिवसीय मैच की एक पारी में सर्वाधिक हैं। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन ने एक मैच में अधिकतम 15 छक्के लगाए थे।
इस श्रृंखला में Rohit Sharma ने पांच मैचों की सीरीज में 122.75 की औसत से कुल 491 रन बनाए थे जिसमें एक दोहरा शतक, 2 शतक तथा 1 अर्धशतक शामिल थे। भारत ने यह सीरीज 3-2 से जीती थी तथा Rohit Sharma को इसमें मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए Rohit Sharma ने 264 रनों की शानदार पारी खेली थी।
यह एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में सर्वोच्च स्कोर का कीर्तिमान था। इसके पहले वीरेंद्र सहवाग ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की एक पारी में 219 रन का रिकॉर्ड बनाया था जिसे Rohit Sharma ने तोड़ा। 2015-16 में भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरा के दौरान Rohit Sharma ने 5 मैचों में 110.25 के औसत से 441 रन बनाए थे जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल था तथा इस सीरीज में भी उन्हें मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज Rohit Sharma हैं।
एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में तीन दोहरे शतक
- 158 गेदें, 209 रन- 12 चौके और 16 छक्के
- 173 गेदें, 264 रन – 33 चौके और 9 छक्के
- 153 गेदें, 208 रन- 13 चौके और 12 छक्के
तथा T20 में 4 शतक लगाने वाले Rohit Sharma पहले बल्लेबाज हैं।
Rohit Sharma का अच्छा प्रदर्शन चालू रहा तथा उन्होंने 11 अक्टूबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय मैच में 135 गेंदों में शानदार 150 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टूर में रोहित ने फिर से लगातार दो शतक लगाए तथा एक मैच में 99 रन बनाए। 2018 में एशिया कप में Rohit Sharma को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था तथा उन्होंने बांग्लादेश को फाइनल में हराकर एशिया कप पर कब्जा किया था।
Rohit Sharma अपना अंतिम एकदिवसीय मैच 17 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे। Rohit Sharma एकदिवसीय के 233 मैचों में 48.6 की औसत से 9376 रन बनाए हैं। इसमें 29 शतक शामिल हैं। उनका अधिकतम स्कोर 264 है। 33 बार Rohit Sharma नॉट आउट रहे हैं।
Rohit Sharma Biography में T20 मैच

Rohit Sharma अपने T20 मैचेज की शुरुआत 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के विरुद्ध किया था। सितंबर 2007 में आईसीसी विश्व क्रिकेट 20-20 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने मात्र 40 गेंदों में 50 रन बनाकर मैच में भारत को जीत दिलाई थी। इस टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ मात्र 16 गेंदों में Rohit Sharma ने धमाकेदार 30 रनों की पारी खेली थी।
2 अक्टूबर 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ धर्मशाला, हिमाचल प्रदेश में T20 मैच में Rohit Sharma ने 106 रन बनाए थे। T20 में शतक लगाने वाले वे दूसरे खिलाड़ी बने। इसके पहले सुरेश रैना ने यह कारनामा किया था। इसके साथ ही क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने। इसके बाद सुरेश रैना और लोकेश राहुल भी क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शतक लगा चुके हैं।
Rohit Sharma अपना अंतिम टी20 मैच 6 सितंबर 2022 को श्रीलंका के विरुद्ध दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला था। 136 अंतरराष्ट्रीय T20 मैचेज में Rohit Sharma 32.3 के औसत तथा 140.6 के स्ट्राइक रेट से 3620 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक शामिल हैं। उनका अधिकतम स्कोर 43 गेंदों में बनाए गए 118 रन हैं जिसमें 12 चौके तथा 10 छक्के शामिल हैं जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में बनाया था। वह 16 बार नॉट आउट भी रहे हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैचेज
इंडियन प्रीमियर लीग में Rohit Sharma 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले। 2011 में मुंबई इंडियंस ने Rohit Sharma को खरीदा था तथा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के संन्यास लेने के बाद उन्हे मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया था। तब से अब तक Rohit Sharma मुंबई इंडियंस के लिए खेलते आ रहे हैं। Rohit Sharma इंडियन प्रीमियर लीग में सफल कप्तानों में से एक हैं और उन्होंने पांच बार मुंबई इंडियंस को कप्तान रहते हुए खिताब भी दिलाया है।
इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा मैच महेंद्र सिंह धोनी 221 मैच खेले हैं उसके बाद दूसरे नंबर पर Rohit Sharma हैं जिन्होंने 214 मैचेज खेले हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में Rohit Sharma 227 मैचों में 30.3 की औसत तथा 129.9 के स्ट्राइक रेट से 5879 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक (109 नॉट आउट) भी शामिल है।
Rohit Sharma के पुरस्कार (Awards)

अर्जुन पुरस्कार | 2015 में Rohit Sharma को राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार दिया गया। |
प्लेयर ऑफ द ईयर | 2019 में सिएट टायर पुरस्कार सम्मेलन में उन्हें प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड दिया गया। |
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार | खेल में Rohit Sharma के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2020 में भारत सरकार द्वारा खेल के सर्वोच्च पुरस्कार ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। |
इसके अलावा खेलों के दौरान Rohit Sharma को अनेकों बार मैन ऑफ द मैच/मैन ऑफ द सीरीज अवार्ड से नवाजा जा चुका है।
Rohit Sharma की Income तथा Net Worth

Rohit Sharma भारतीय क्रिकेट टीम में वर्तमान में एकदिवसीय मैच और T20 मैचों के कप्तान हैं। वे विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर के बाद चौथे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। बीसीसीआई ने Rohit Sharma को A+ श्रेणी के खिलाड़ियों की सूची में रखा है तथा इससे इन्हें 7 करोड रुपए सालाना मिलते हैं। इसके अलावा टेस्ट मैच, एकदिवसीय मैच तथा टी-20 मैचों में खेलने के लिए इन्हें अलग से लाखों रुपए मिलते हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस इन्हें प्रतिवर्ष रिटेन करता है तथा उससे इन्हें सालाना 15 करोड रुपए मिलते हैं। इसके अलावा उन्हें अन्य ब्रांड एंडोर्समेंट / विज्ञापनों से भी करोड़ों रुपए की आमदनी होती है। फोर्ब्स के मुताबिक Rohit Sharma लगभग 170 करोड़ रूपये के मालिक हैं।
Asia cup 2023: Rohit Sharma रोहित शर्मा ने करियर में 7वीं बार किया बड़ा कारनामा, अब तो कप आया ही समझो!
रोहित शर्मा ने एशिया कप 2023 में अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन किया, उन्होंने श्रीलंका के विरुद्द 53 रन बनाए। यह उनका इस टूर्नामेंट मे लगातार तीसरा अर्धशतक है, इससे पहले भी वे वनडे करियर में कई बार यह कारनामा कर चुके हैं।
रोहित शर्मा दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक हैं टीम इंडिया अभी रोहित की कप्तानी में एशिया कप 2023 में उतर रही है। रोहित ने श्रीलंका के विरुद्द 44 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की दम पर अर्धशतक लगाया यह उनका टूर्नामेंट मे लगातार तीसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने नेपाल के विरुद्द नाबाद 74 रन और पाकिस्तान के विरुद्द 56 रन बनाए थे। भारतीय टीम यह दोनों मैच जीतने में भी सफल रही थी।
हालांकि टूर्नामेंट में रोहित की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और वे पाकिस्तान के विरुद्द ग्रुप राउंड में केवल 11 रन ही बना सके थे। रोहित बतौर कप्तान 2018 में टीम इंडिया को एशिया कप का खिताब भी दिला चुके हैं।
रोहित शर्मा ने इस मैच में एक खास मुकाम भी हासिल किया उनके वनडे में 10 हजार रन पूरे हो गए हैं और वो ऐसा करने वाले भारत के केवल छठे बल्लेबाज हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी ही ऐसा कर सके थे।
रोहित शर्मा ने श्रीलंका के विरुद्द खास हैट्रिक भी बनाई उन्होंने लगातार तीसरे मैच में 50 से अधिक रन की पारी खेली। वही अगर वनडे करियर की बात करें, तो रोहित लगातार 3 वनडे में 3 शतक भी लगा चुके हैं साल 2019 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने यह कारनामा किया था तब रोहित ने इंग्लैंड के विरुद्द 102, बांग्लादेश के विरुद्द 104 और श्रीलंका के खिलाफ 103 रन बनाए थे। रोहित 48 गेंद पर 53 रन बनाकर आउट हुए. रोहित ने वनडे करियर में 7वीं बार लगातार 3 मैच में 50 रन से अधिक रन की पारी खेली।
गिल के साथ 1000 रन की साझेदारी
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने वनडे में 1000 रन की साझेदारी भी कर ली है। श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द उन्होंने इस रिकॉर्ड को छुआ यह जोड़ी भारत (Bharat) की ओर से सबसे कम पारियों में एक हजार तक पहुंचने वाली जोड़ी भी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा-केएल राहुल और एमएस धोनी-गौतम गंभीर के नाम था दोनों जोड़ियों ने 14-14 पारियों में ऐसा किया था।
1 thought on “Rohit Sharma Biography, Net Worth, Profile, Birthday, Wife और भी बहुत कुछ उनके बारे मे दिलचस्प बातें ”