Ipl-2022: 8 हार के बाद मुंबई की पहली जीत,राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया,सूर्यकुमार-टिम डेविड रहे हीरो

Ipl-2022 के 44वें मैच में जाकर मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलते हुए इस सीजन की पहली जीत मिल ही गई. एक के बाद एक करके आठ मैचों में हार के बाद मुंबई ने शनिवार की शाम को राजस्थान रॉयल्स के पर 5 विकेट से जीत दर्ज की. मुंबई ने अपनी कसी और सधी हुई गेंदबाजी के दमदार प्रदर्शन से राजस्थान को सिर्फ 158 रनों पर रोका. उसके बाद सूर्यकुमार यादव (51) के लाजवाब और जुझारू अर्धशतक की बदौलत आखिरी ओवर में लक्ष्य को हासिल कर ही लिया. मुंबई की 9 मैचों में ये पहली जीत है और इस तरह उसके नाम अब दो पॉइंट्स हो गए हैं.वहीं राजस्थान की 9 मैचों में ये सिर्फ तीसरी हार है और राजस्थान टीम अब भी दूसरे स्थान पर बनी हुई है.


राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के अर्धशतक के दम पर 158 रन बनाए। पडिक्कल (15) और सैमसन (16) रन बनाकर जल्दी पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद बटलर ने मिशेल (17) के साथ पारी को संभाला मगर दोनों बल्लेबाज रन बनाने से जूझ रहे थे। बटलर ने 48 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, मगर ऋतिक के ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर उन्होंने अपना स्ट्राइक रेट बढ़ाया। बटलर ने 52 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। अंत में अश्विन ने 9 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन की तूफानी पारी खेल टीम को 150 के पार पहुंचाया। मुंबई के लिए ऋतिक और मैरेडिथ ने 2-2 विकेट लिए


159 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन ने 26 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट हुए। दो गेंद बाद तिलक वर्मा 35 रन बनाकर चलते बने। किरोन पोलार्ड 10 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 20 और सैम्स 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Leave a Comment