Rohit And Virat: भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे शानदार जोड़ी। Rohit And Virat के रिश्तों पर हमेशा सवाल उठाए गए। कभी कहा गया कि रोहित ने विराट से कप्तानी छीन ली, तो कभी कहा गया कि इनके बीच आपस में बिल्कुल नहीं बनती। रोहित शर्मा या विराट कोहली ने सामने से आकर ऐसी बेबुनियाद आरोपों का जवाब नहीं दिया। पर दोनों ने मैदान पर अपने बर्ताव से हर बार आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
Rohit And Virat: भारत पाकिस्तान मैच

23 अक्टूबर 2022 के मैच मे जब भारत पाकिस्तान (India Vs Pakistan) के विरुद्द 160 रन का टारगेट चेंज कर रहा था और 31 रन पर अपने 4 विकेट खो चुका था। उस समय प्रेडिक्शन मीटर यह बता रहा था कि यहां से पाकिस्तान (Pak) की जीत की संभावना 85% है और भारत (India) की जीत की उम्मीद केवल 15% रह गई है। लेकिन उस समय सिर्फ एक खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण के सामने सीना ठोक कर खड़ा था और यह विश्वास दे रहा था कि हम कर लेंगे।
Rohit And Virat: विराट- हार्दिक की साझेदारी

विराट कोहली ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर साझेदारी बनाई थी। फिर भी रन रेट बहुत ऊपर जा चुका था। भारत को 8 गेंदों पर 28 रन चाहिए थे और सामने था उस इनिंग में पाकिस्तान का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हारिस रऊफ…! स्लोअर बॉल पर डाउन द ग्राउंड सिक्सर…! भीषण दबाव में इससे बड़ा शॉट आज तक क्रिकेट के इतिहास में नहीं खेला गया। इस एक छक्के ने भारत (Bharat) के लिए मैच खोल दिया। ओवर की अंतिम गेंद पर कलाई की जादूगरी और फ्लिक शॉट के साथ फाइन लेग के ऊपर से खूबसरत छक्का…!
किसी हिंदी फिल्म का क्लाइमेक्स भी इतना शानदार नहीं हुआ, जैसे अंत की तरफ विराट की बदौलत यह मुकाबला बढ़ चला था। अंतिम 6 गेंदों पर 16 रन बचे थे और समूचा पाकिस्तान जानता था कि विराट के रहते भारत यहां से मैच हार नहीं सकता। अंतिम ओवर की पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या के आउट होने से एक पल को डर जरूर लगा लेकिन मालूम था कि विराट संभाल लेगा।
मोहम्मद नवाज की चौथी गेंद नो बॉल और डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का …! फ्री हिट पर विराट बोल्ड जरूर हुए लेकिन उनकी शानदार रनिंग के बूते टीम इंडिया ने 3 रन बटोर लिए। अंतिम में जब अश्विन के सिंगल से भारत जीता, तो विराट की प्रतिक्रिया देखने लायक थी।
जोश… जुनून… शिद्दत ! 53 गेंदों पर 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से खेली गई 82* रनों की विराट पारी के दम पर भारत ने 4 विकेट से मैच जीत लिया था। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर आए और विराट कोहली को कंधों पर उठा लिया। मन नहीं भरा तो भाई सरीखे दोस्त को गले से लगा लिया। इस तस्वीर से ज्यादा किसी रिश्ते की गर्माहट बताने के लिए कुछ और नहीं चाहिए।
Rohit And Virat: कोहली का बांग्लादेश के खिलाफ शतक
Rohit And Virat: अगली तस्वीर 19 अक्टूबर, 2023 की है, जब विराट कोहली ने बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ करियर का 48वां वनडे शतक जड़ा था। उस दिन भी विराट को बधाई देने के लिए लिए रोहित शर्मा सबसे पहले मैदान पर पहुंचे थे। अंतिम तस्वीर 23 अक्टूबर 2023 की है, जब न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ विराट कोहली 95 रन बनाकर वापस लौटे और रोहित शर्मा ने उन्हें गले से लगा लिया
Rohit And Virat: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भारत की जीत
Rohit And Virat: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को वर्ल्ड कप में 20 साल बाद मिली जीत की यह सबसे यादगार तस्वीर है। आलोचक भले विराट और रोहित के बीच मनमुटाव की खबरें फैलाते रहें, पर दोनों की दोस्ती की गवाही यह तस्वीर दे रही है। 274 का टारगेट चेंज करते हुए हिटमैन ने टीम इंडिया (Team India) को ताबड़तोड़ शुरुआत दी थी। उन्होंने 40 गेंद पर 4 चौकों और 4 छक्कों के साथ 46 रन जड़े।
भारत को रोहित के रूप में 71 पर पहला झटका लगा। यहां से जीत के लिए 233 गेंद पर 203 रन की दरकार थी। हिटमैन की जगह लेने विराट अंदर आ रहे थे। जब विराट छठे विकेट के तौर पर आउट होकर वापस गए, तब भारत को जीत के लिए 14 गेंद पर सिर्फ 5 रन बनाने थे।
Rohit And Virat: कोहली सबसे बड़े चेज मास्टर

यह बताता है कि विराट कोहली को दुनिया चेज मास्टर क्यों बुलाती है! जिस वक्त विराट कोहली आउट हुए, उस वक्त ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा का निराश होने वाला रिएक्शन सबसे ज्यादा देखा गया। ऐसा लग रहा था कि विराट के शतक के लिए विराट से ज्यादा रोहित इंतजार कर रहे थे।
सबसे पहले विराट ने श्रेयस अय्यर के साथ तीसरे विकेट के लिए 47 गेंद पर 52 रन जोड़े। फिर केएल राहुल के साथ चौथे विकेट के लिए 68 गेंद पर 54 रनों की साझेदारी की। अंत में रवींद्र जडेजा के साथ छठे विकेट के लिए 73 गेंद पर 78 रनों की साझेदारी बनाई। विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं था, लेकिन विराट ने आसानी से रन बटोरे।
विराट कोहली ने 104 गेंद पर 8 चौकों और 2 छक्कों के साथ 95 रनों की पारी खेली। वह 49वां वनडे शतक चूक गए, लेकिन अपनी मैच विनिंग इनिंग से देश का दिल जीत लिया। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि विराट यह हमारे लिए एक दशक से ज्यादा वक्त से करते आ रहे हैं। उन्होंने खुद को इसके लिए तैयार किया है। मुझे इस जीत पर गर्व है। Rohit And Virat कोहली की दोस्ती को सलाम।
2 thoughts on “Rohit And Virat भारतीय क्रिकेट इतिहास की 1 सबसे शानदार जोड़ी, रोहित शर्मा और विराट कोहली की दोस्ती को सलाम।”