Rishabh Pant Video: भारत (India) के स्टार विकेट कीपर (Wicket Keeper) बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कार एक्सीडेंट (Accident) के बाद रिकवरी मोड में हैं। एनसीए (NCA) में वह रिहैब से गुजर रहे हैं। समय-समय पर वह अपनी फिटनेस की जानकारी देते रहते हैं। अब उनका दो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पंत हादसे के बाद पहली बार पिच पर बल्लेबाजी करते और स्पीच देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Rishabh Pant Video को सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Viral Video) के फैंस ने यह वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में ऋषभ पंत पूरी तैयारी के साथ क्रिकेट के मैदान में जाते हैं। मैदान में उतरने से पहले वह मैदान को चूमते हैं और इसके बाद बिना किसी सहारे के खुद चलकर क्रीज पर जाते हैं। इसके बाद वो बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों के होश उड़ा देते हैं। हालांकि, इस दौरान वह कुछ असहज जरूर नजर आए हैं। वहीं जो दर्शक पंत को देख रहे होते हैं वह उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सीटियां बजाते हैं।
Rishabh Pant Video: स्पीच देते Rishabh Pant का वीडियो वायरल
वहीं, दूसरे Rishabh Pant Video वायरल वीडियो में वह स्पीच देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एनसीए में 15 अगस्त के अवसर पर ऋषभ पंत ने लोगों को संबोधित किया। इस वीडियो में वह जीवन के हर पलों को एन्जॉय करने की सलाह देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंत ने कहा, जब आप बड़े हो जाते हैं तब आप खेल से प्यार करना बंद कर देते हैं। और इन सभी की वजह यह होती है कि आप बहुत दबाव में होते हैं। आप अपने जीवन को खास बनाने के लिए कई सारे काम भी करते हैं, लेकिन यार आनंद मिस नहीं करना है जीवन में।
Rishabh Pant Video: साल 2022 में एक्सीडेंट हुआ था
पिछले साल दिसंबर में ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था। और इस एक्सीडेंट मे उन्हें बहुत ही गंभीर चोटें भी आईं थी और उन्हे अपने घुटने की सर्जरी तक से गुजरना पड़ा था। और इसी वजह से वह कई बड़े बड़े टुर्नामेंट से चूक भी गए। हालांकि अभी वह रिहैब पर हैं और बहुत ही तेजी के साथ रिकवर भी कर रहे हैं। ऋषभ पंत आईपीएल (IPL) मे भी इसी वजह से भाग नहीं ले पाए थे। उनकी ऐसी तेज रिकवरी देख कर अब उनके फैंस भी यह उम्मीद लगा रहे हैं कि वह विश्व कप (Vishv Cup) के लिए भारतीय टीम (Indian Team) का हिस्सा बन सकते हैं।

