IND Vs IRE: बुमराह एंड कंपनी की अग्नि परीक्षा होगी आयरलैंड दौरे पर, जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया  

IND Vs IRE: वेस्टइंडीज (West Indies) का दौरा खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम (Indian Team) आयरलैंड (Ireland) दौरे के लिए रवाना हो गई है। और इस बार टीम की कप्तानी भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet  Bumrah) संभालेंगे और अपने युवा खिलाड़ीयों के साथ इस आयरलैंड (Ireland) दौरे पर टीम की अजेय बढ़त को कायम रखने की कोशिश करेंगे। टीम इंडिया अभी तक IND Vs IRE: दौरे पर कभी भी टी-20 सीरीज नहीं हारी है। आयरलैंड दौरे के खत्म होने के बाद भारतीय टीम एशिया कप (Asia Cup) खेलेगी।

यह भी देखें: Harshit Rana (cricketer) Biography, Stats, IPL,  Girlfriend, Net Worth Domestic Career|हर्षित राणा: दिल्ली से KKR तक का उनका संघर्ष और सफर 

IND Vs IRE: तीसरी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज

गौरतलब हो कि भारतीय टीम की यह आयरलैंड के विरुद्द तीसरी द्विपक्षीय टी-20 सीरीज (IND Vs IRE T20 Series) खेली जा रही है। अभी तक इससे पहले साल 2018 और साल 2022 में भारत (India) ने आयरलैंड के विरुद्द 2-2 मैच की टी-20 सीरीज खेली थी। इन दोनों ही सीरीज में भारत ने आयरलैंड पर 2-0 से क्लीन स्वीप कर इस सीरीज को अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने साल 2018 में मेजबान देश के विरुद्द अपना पहला मैच 76 रन से और दूसरा मैच 143 रन से जीतकर अपने नाम किया था।

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ कुकिंग का भी शौक रखते है यदि रखते है तो इन नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

IND Vs IRE: दो बार किया है क्लीन स्वीप

साल 2022 में जब टीम इंडिया (Team India) ने आयरलैंड का दौरा किया था तो टीम इंडिया को अपने पहले मैच में बहुत ही आसानी के साथ 7 विकेट से जीत मिली थी, लेकिन दूसरे ही मैच में मेजबान देश ने भारतीय टीम को  कड़ी टक्कर दी। दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने 226 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में आयरलैंड की  टीम ने 221 रन बनाकर कड़ा मुकाबला किया। और एक समय तो ऐसा लग रहा था कि मैच पलट ना जाए, लेकिन टीम इंडिया ने शानदार वापसी करते हुए उस मैच को भी अपने नाम कर लिया था।

IND Vs IRE: 2009 में हुआ था दोनों के बीच पहला टी-20 मैच

भारतीय टीम ने अपना पहला टी-20 मैच आयरलैंड (Ireland) के विरुद्द साल 2009 के टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में खेला था। इस मैच में भारत (India) ने आयरिश टीम (Irish Team) को 8 विकेटों से धूल चटाई थी। कुल मिलाकर भारतीय टीम अभी तक आयरलैंड के विरुद्द अजेय रही है। भारतीय फैन्स इस बार भी जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में इस टीम से भी यही उम्मीद करेंगे कि टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखे और मेजबान टीम पर 3-0 से क्लीन स्वीप कर स्वदेश लौटें।

1 thought on “IND Vs IRE: बुमराह एंड कंपनी की अग्नि परीक्षा होगी आयरलैंड दौरे पर, जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी टीम इंडिया  ”

Leave a Comment