Rinku Singh की बल्लेबाजी ने फिर बरसाए दनादन छक्के, सुपर ओवर में अपनी टीम को दिलाई जीत

Rinku Singh की छवि अब उस खिलाड़ी की बन चुकी है जो कि जरूरत पड़ने पर छक्कों की बरसात करता है आईपीएल-2023 (IPL2023) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ये काम किया था और अब यूपी टी20 लीग (UP T20 League) में भी वह अपने बल्ले का दम दिखाने से पीछे नहीं हटे है।  

Rinku Singh का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में हैं हालांकि इस बार रिंकू ने कुछ नया नहीं किया है, उन्होंने वही किया है जो वह अभी तक करते आए हैं यानी कि छक्कों की बारिश। बाकी सभी राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश (UP) ने भी अपनी टी20 लीग शुरू की है और इस लीग में रिंकू ने अपनी बल्लेबाजी से कहर ढा दिया है Rinku Singh इस लीग में मेरठ मेवरिक्स (Meerut Mavericks) की और से खेल रहे हैं, और गुरुवार को इस टीम का सामना काशी रुद्रास (Kashi Rudras ) से हुआ था।

यह मैच बहुत ही रोमांचक रहा और आखिर मे सुपर ओवर में गया और फिर यहां से रिंकू सिंह ने कमाल कर दिया। रिंकू ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को जीत दिलाई, रिंकू की इस पारी से उनकी आईपीएल (IPL) की उस पारी का यादें ताजा हो गई हैं जिसने उन्हें शौहरत दी थी।

यह भी देखें: Rishabh Pant VIDEO- 1गुड न्यूज टीम इंडिया के लिए, Rishabh Pant की फिटनेस पर बड़ा अपडेट,  क्या World Cup तक हो जाएंगे फिट?

इस मैच के पूरे 40 ओवर होने के बाद भी नतीजा नहीं निकल सका क्योंकि दोनों टीमों ने समान स्कोर बनाया था।  काशी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 181 रन बनाए। मेरठ (Meerut) की टीम ने भी 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 181 रन बनाए। और यह मैच गया सुपर ओवर में, जहां रिंकू ने कमाल कर दिया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Rinku Singh ने लगाए छक्के पर छक्के

Rinku-Singh
Rinku-Singh

सुपर ओवर (Super Over) में काशी (Kashi) की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और एक विकेट खोकर 16 रन बनाए. मेरठ की और से रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने के लिए आए और उन्होंने लेफ्ट आर्म स्पिनर योगेंद्र दोयल के ओवर में तीन छक्के लगाकर टीम को विजय दिला दी। Rinku Singh ने कुछ इसी तरह आईपीएल-2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के विरुद्द भी हैरतअंगेज पारी खेली थी।

जब कोलकाता (Kolkata) को गुजरात टाइटंस (GT) के विरुद्द  आखिरी ओवर में जीत के लिए 27 रन चाहिए थे, और रिंकू ने गुजरात (Gujrat) के तेज गेंदबाज यश दयाल के ओवर में पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के मार कर टीम को जीत दिलाई थी। और अपनी इसी धमाकेदार पारी के बाद रिंकू सिंह पूरी दुनिया में सुर्खियों में आ गए थे। हाल ही में उन्होंने आयरलैंड (Ireland) दौरे पर टीम इंडिया (Team India) के लिए टी20 डेब्यू किया था और यहां पर भी उन्होंने अपने दूसरे मैच में अपना कमाल दिखाया था।

https://www.youtube.com/shorts/9V0Vm6Vcql8

Rinku Singh का ऐसा रहा मैच

इस मैच में काशी की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई उनके सलामी बल्लेबाज कर्ण शर्मा ने 44 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 58 रनों की पारी खेली, शिवम बंसल ने भी 41 गेंदों पर तीन चौके और तीन छक्कों की बदौलत 57 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में अंकुर मलिक ने 16 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की पारी खेली।

मेरठ की और से माधव कौशिक ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और चार छक्कों की दम पर नाबाद 87 रन बनाए।  Rinku Singh ने 22 गेंदों पर 15 रन बनाए जिसमें एक छक्का भी था हालांकि उन्होंने अपनी इस धीमी पारी की पूरी कसर सुपर ओवर में कर ली।

Rinku-Singh
Rinku-Singh

2 thoughts on “Rinku Singh की बल्लेबाजी ने फिर बरसाए दनादन छक्के, सुपर ओवर में अपनी टीम को दिलाई जीत”

Leave a Comment