RCB की टीम ने आज न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand Cricket Team) के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) टीम ने 31 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल (IPL 2023) के लिए अपनी टीम में शामिल कर लिया है। जिसकी वजह से न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम ने उन्हें श्रीलंका (Sri Lanka) के विरुद्द होने वाली वनडे सीरीज के लिए रिलीज़ कर दिया है और अब उनकी जगह पर एक युवा ऑलराउंडर रचिन रविन्द्र (Rachin Ravindra) को टीम में जगह दी गई है। न्यूज़ीलैंड क्रिक्रेट टीम ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट ब्लैककैप्स पर इस अहम खबर की जानकारी सभी को दे दी है।
यह भी पढ़ें:Josh Hazlewood IPL कैसे यह खिलाड़ी हर साल नीलामी मे अपनी धूम और Price बढ़ाता गया है?

ब्लैककैप्स ने इस सन्दर्भ में लिखा कि, ‘हरफनमौला खिलाड़ी रचिन रविन्द्र को श्रीलंका के विरुद्द होने वाली वन डे सीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड (NEW Zealand) की वनडे टीम (ONE Day Team) में बुलाया गया है। रचिन रवींद्र को माइकल ब्रेसवेल के स्थान पर वनडे सीरीज में मौका मिला है। ब्रेसवेल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL League) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम में शामिल होने के लिए व्हाइट बॉल (White Boll) टीम से रिलीज़ कर दिया गया है। शनिवार 25 मार्च को ईडन पार्क (Eden Park) में वनडे सीरीज के पहले मैच से पहले रवींद्र बुधवार को ऑकलैंड (Auckland) में वनडे टीम के साथ जुड़ जायेंगे।’
RCB की टीम में शामिल हुए माइकल ब्रेसवेल

यहाँ पर हम आपको यह जानकारी दे देते है, कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 31 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल 2023 के लिए विल जैक्स के विकल्प की घोषणा कर दी है। आरसीबी (RCB) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) के धाकड़ बल्लेबाज माइकल ब्रेसवेल को विल जैक्स के विकल्प के रूप में शामिल किया है। माइकल ब्रेसवेल पहली बार आईपीएल लीग में भाग लेंगे। दिसंबर 2022 में जब खिलाड़ियों की नीलामी हुई थी, तब न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज को किसी ने भी नहीं खरीदा था।
यह भी देखें: क्रिकेट के अलावा कुकिंग के शौकीन लोग नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

यहाँ पर आपको यह याद दिला दें कि माइकल ब्रेसवेल ने अभी कुछ समय पहले ही भारत (Bharat) के विरुद्द हैदराबाद (Hyderabad) में शानदार शतक जमाया था, लेकिन उसके बाद भी कीवी टीम मैच जीतने से चूक गई थी। गौरतलब है कि मध्यक्रम में विल जैक्स को ग्लेन मैक्सवेल के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया था। आरसीबी (RCB) को आगामी आईपीएल में ब्रेसवेल से काफी उम्मीदें होगी, जिनका टी20 इंटरनेशनल शानदार रहा है।


2 thoughts on “RCB में शामिल हुए माइकल ब्रेसवेल, विल जैक्स की जगह न्यूज़ीलैंड टीम के इस खिलाड़ी को दिया मौका, आर सी बी को इनसे बहुत उम्मीद रहेगी”