Ravindra Jadeja Chennai Super Kings : रवींद्र जडेजा और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है. कम से कम जडेजा के एक कदम से तो ऐसा ही लग रहा है. जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम से बीते 3 साल में किए चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings से जुड़े सभी पोस्ट हटा लिए हैं. इसके बाद से यही अंदाजे लगने लगे हैं कि जडेजा और आई पी एल फ्रेंचाइजी सी एस के के बीच के रिश्तों में आई दरार और बढ़ गई है और आगे दोनों की राहें अलग भी हो सकती हैं.
जडेजा और सीएसके पहले ही एक-दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अनफॉलो कर चुके हैं और अब ऑलराउंडर ने चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी तमाम पोस्ट हटा ली हैं.ऐसे में फैंस को भी लगने लगा कि जडेजा और सीएसके टीम मैनेजमेंट के बीच रिश्तों में खटास आ गई है. हर साल महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई देने वाले जडेजा ने इस बार अपने बरसों पुराने दोस्त माही को बर्थडे विश भी नहीं किया. धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को था.
Ravindra Jadeja Chennai Super Kings : 10 सालों से थे चेन्नई के साथ
जडेजा 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े थे और तब से ही इस टीम के साथ थे. बीते 10 सालों में उन्होंने सीएसके के साथ 2 आईपीएल खिताब भी जीते थे. आईपीएल 2022 से कुछ दिन पहले ही 33 साल के जडेजा को महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद 4 बार की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बना दिया गया था. लेकिन, जडेजा अचानक मिली कप्तानी की जिम्मेदारी को ठीक ढंग से संभाल नहीं पाए.
यह भी पढ़ें :Mumbai Indians Team Genius मुंबई इंडियंस स्क्वाड आईपीएल 2023 के लिए तैयार

उनकी अगुआई में डिफेंडिंग चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा. टीम एक के बाद एक मैच हारती गई. उनकी कप्तानी में सीएसके ने 8 में से 2 मैच ही जीते.अब ऐसा लगता है कि रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स के खेमे में वापस जाने के मूड में नहीं हैं. इस बात की पूरी संभावना बन गई है कि रवींद्र जडेजा अगले आईपीएल सीजन की शुरुआत से पहले ऑक्शन में उतरेंगे. जडेजा और सीएसके एक-दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले ही अनफॉलो कर चुके थे.
Ravindra Jadeja Chennai Super Kings : पिछले तीन साल के पोस्ट किए डिलीट

अब जडेजा ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पिछले तीन साल के सीएसके के सभी पोस्ट हटा दिए. इससे यह पता चलता है कि खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के बीच रिश्ता कुछ ज्यादा ही बिगड़ चुका है. रवींद्र जडेजा के एक करीबी सूत्र ने खेल वेबसाइट से कहा था, ‘हां वह काफी परेशान और आहत हैं. कप्तानी के मुद्दे को और बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था. सब कुछ बहुत अचानक हुआ. जिस तरह से चीजें आकार लीं उससे कोई भी इंसान आहत होगा.’
Ravindra Jadeja Chennai Super Kings : 16 करोड़ में रिटेन हुए थे जडेजा

2012 की नीलामी में सीएसके से जुड़ने के बाद जडेजा ने इस टीम के साथ कुल दस साल बिताए. इस सफर के दौरान जडेजा ने सीएसके के साथ दो आईपीएल खिताब जीते. साथ ही वह खुद को खेल के बेहतरीन ऑलराउंडर्स के रूप में स्थापित करने में सफल रहे. आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी से पहले 31 वर्षीय जडेजा को फ्रेंचाइजी ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था.
आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा की कप्तानी में अपने आठ में से छह गेम गंवाए. रवींद्र जडेजा ने भी इस दौरान अपना फॉर्म खो दिया और वह बतौर कप्तान महज 111 रन बनाने के अलावा तीन विकेट लेने में ही सफल रहे”
Ravindra Jadeja Chennai Super Kings : जडेजा ने आईपीएल के बीच में कप्तानी छोड़ी थी
कप्तानी के दबाव के कारण जडेजा का खुद का खेल भी खराब हो गया. उन्होंने 10 मैच में 19 की औसत से 116 रन ही बनाए और 5 ही विकेट लिए. इसके बाद उन्होंने सीजन के बीच में ही टीम की कप्तानी छोड़ दी और धोनी दोबारा कप्तान बने. इसके बाद वो टीम से भी बाहर हो गए, हवाला चोट का दिया गया. इसके बाद से ही ऐसी खबरें सामने आने लगी कि जडेजा और सीएसके मैनेजमेंट के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है और यह ऑलराउंडर टीम छोड़ने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, तब फ्रेंचाइजी ने इस तरह की खबरों को गलत बताया था.
सीएसके ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जडेजा को वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम का उप-कप्तान बनाए जाने पर बधाई भी दी थी. लेकिन, जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सीएसके से जुड़ी पोस्ट डिलीट कर इस विवाद को फिर से हवा दे दी है.

